Advertisment

Rajpal Yadav Case: राजपाल यादव की अंतरिम जमानत पर भाई ने दिया रिएक्शन

ताजा खबर: Rajpal Yadav: एक्टर राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट से एक बड़ी कानूनी राहत मिली है. अब राजपाल यादव के बड़े भाई श्रीपाल यादव ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की हैं.

New Update
Rajpal Yadav Case

Rajpal Yadav: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav) को दिल्ली हाई कोर्ट से एक बड़ी कानूनी राहत मिली है. एक्टर की चेक बाउंस केस (Rajpal Yadav cheque bounce case) में जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने अभिनेता को 18 मार्च तक के लिए जमानत दे दी है.इससे पहले कोर्ट ने राजपाल यादव के वकील को अंतरिम जमानत के लिए दोपहर 3 बजे तक प्रतिवादी यानी जिस कंपनी से उधार लिया है उसके नाम पर 1.5 करोड़ रुपये जमा करने का आदेश दिया था. एक्टर ने ऐसा कर दिया, जिसके बाद कोर्ट ने 18 मार्च तक के लिए अभिनेता को जमानत दे दी.अब राजपाल यादव के बड़े भाई श्रीपाल यादव ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की हैं.

Advertisment

Rajpal Yadav Case: चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को मिली अंतरिम जमानत

राजपाल यादव ने भाई की जमानत पर दी ये प्रतिक्रिया (Rajpal Yadav gave this reaction on his brother's bail)

दरअसल, एक इंटरव्यू में राजपाल यादव के बड़े भाई श्रीपाल यादव ने मीडिया को बताया कि "हमें किसी से कोई शिकायत नहीं है. जो भी दिन थे वो हमारे दिन थे, अब हमारे अच्छे दिन आने वाले हैं.अभी बस यही कहेंगे". जब उनसे कोर्ट केस के बारे में और पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया, “यह सब भाईसाहब ही बताएंगे”.

श्रीपाल यादव ने किया सभी का शुक्रिया अदा (Shripal Yadav thanked everyone)

वहीं NDTV से बातचीत में राजपाल के बड़े भाई श्रीपाल यादव ने कहा, “अगर वह नहीं आ पाते, तो शादी का क्या मतलब होता? हां, वह परिवार का मेन अट्रैक्शन हैं.शादी में सारी भीड़ और सब कुछ मेन बात उनकी वजह से होती है.सारी तैयारियां पहले से ही हो चुकी थीं और सब कुछ पूरा हो चुका था.लेकिन अचानक ऐसा हुआ, और वह सोच रहे थे कि वह नहीं जा पाएंगे.अब वह आ रहे हैं.हम भगवान के बहुत-बहुत शुक्रगुजार हैं.आप सभी ने हमारा साथ दिया.अब पूरे परिवार में बहुत खुशी है.केस और बाकी सब कुछ के बारे में, वह खुद आपको बताएंगे”.

Vijay-Rashmika: Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna की शादी का कार्ड हुआ लीक?

राजपाल यादव को मिली हाई कोर्ट से जमानत (Rajpal Yadav gets bail from High Court)

आपको बता दें कि राजपाल यादव को 18 मार्च तक अंतरिम जमानत मिली हैं. एक्टर ने 1.5 करोड़ का ड्राफ्ट जमा करा दिया हैं.

क्या हैं चेक बाउंस मामला? (Rajpal Yadav Cheque Bounce Case)

यह पूरा मामला 2010 का है, जब राजपाल यादव ने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म आता पता लापता बनाने के लिए मेसर्स मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से लगभग ₹5 करोड़ का लोन लिया था. फिल्म फाइनेंशियली सफल नहीं रही, और लोन की रकम चुकाने में बाद में देरी होती रही. शिकायत करने वाली कंपनी का आरोप है कि रकम चुकाने के लिए दिए गए कई चेक बाउंस हो गए, जिसके बाद राजपाल यादव और उनसे जुड़ी एक कंपनी के खिलाफ नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 के तहत केस दर्ज किया गया. केस की सुनवाई के दौरान, कड़कड़डूमा कोर्ट ने राजपाल यादव को कई नोटिस भेजे, लेकिन वह लंबे समय तक कोर्ट में पेश नहीं हुए. 2013 में, उन्हें 10 दिनों की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया. उन्होंने 3 से 6 दिसंबर, 2013 तक चार दिन जेल में बिताए. बाद में, दिल्ली हाई कोर्ट की एक डिवीजन बेंच ने उनकी अपील पर उनकी सजा सस्पेंड कर दी. राजपाल की सज़ा पर कुछ समय के लिए रोक लगा दी गई थी.

Rajpal Yadav Case: चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को मिली अंतरिम जमानत

राजपाल यादव की अपकमिंग फिल्में कौन सी हैं? (Rajpal Yadav Upcoming Films)

अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो राजपाल यादव की दो फिल्में पाइपलाइन में हैं भूत बांग्ला और वेलकम टू द जंगल. दोनों फिल्मों में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं, और ये इसी साल रिलीज होंगी. भूत बांग्ला 10 अप्रैल, 2026 को बड़े पर्दे पर आएगी, जबकि वेलकम टू द जंगल 26 जून, 2026 को रिलीज़ होगी.

Frequently Asked Questions (FAQ)

Q1. राजपाल यादव को किस मामले में जमानत मिली? (Why did Rajpal Yadav receive bail?)

राजपाल यादव को चेक बाउंस और लोन डिफॉल्ट से जुड़े मामले में अंतरिम जमानत मिली है.

Q2. उनके भाई ने क्या प्रतिक्रिया दी? (What did his brother say?)

उनके भाई ने राहत और खुशी जाहिर करते हुए कहा कि परिवार कठिन समय से गुजर रहा था और अब उन्हें न्याय व्यवस्था पर भरोसा है.

Q3. क्या यह स्थायी जमानत है? (Is this permanent bail?)

नहीं, यह अंतरिम (अस्थायी) जमानत है. आगे की सुनवाई के बाद कोर्ट अंतिम फैसला लेगा.

Q4. परिवार की क्या स्थिति रही? (How has the family reacted?)

परिवार ने इस दौरान आर्थिक और मानसिक दबाव झेला, लेकिन वे एकजुट रहे.

Q5. आगे क्या होगा? (What happens next in the case?)

मामले की अगली सुनवाई में कोर्ट सबूतों और दलीलों के आधार पर निर्णय लेगा.

Tags : rajpal yadav latest updates | rajpal yadav latest news | rajpal yadav new movie

Advertisment
Latest Stories