Advertisment

Rajpal Yadav Case: राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट से नहीं मिली जमानत

ताजा खबर: Rajpal Yadav Case: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव की जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. वहीं अदालत ने सुनवाई सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी.

New Update
Rajpal Yadav Case

Rajpal Yadav Case: बॉलीवुड एक्टरराजपाल यादव (Rajpal Yadav) इन दिनों कानूनी और आर्थिक विवादों के चलते चर्चा में हैं. 5 फरवरी को चेक बाउंस (Rajpal Yadav cheque bounce case) और लोन डिफॉल्ट मामले में उन्होंने तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण किया था. इसी मामले में गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई, जहां अभिनेता की ओर से पेश किए गए वकील की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने सुनवाई सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी. फिलहाल राजपाल यादव को जमानत नहीं मिली है और मामले की अगली सुनवाई अब सोमवार को होगी.

Advertisment

Rajpal Yadav: राजपाल यादव के सपोर्ट में आए Salman Khan और Ajay Devgn

क्या जेल में बंद रहेंगे राजपाल यादव? (Will Rajpal Yadav remain in jail?)

चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव की जमानत याचिका पर आज दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी दलीलें पेश कीं. सभी तर्कों को सुनने के बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई सोमवार, 16 फरवरी तक के लिए टाल दी. अब इस मामले पर आगे की सुनवाई 16 फरवरी को की जाएगी.

कितनी बार टली कोर्ट की सुनवाई? (How many times was the court hearing postponed?)

सुनवाई के दौरान, दिल्ली हाई कोर्ट ने राजपाल यादव के ₹3 करोड़ से ज़्यादा की रकम चुकाने के वादे पर चिंता जताई और कहा कि यह केस काफी समय से पेंडिंग था. मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्ट ने कहा कि रिवीजन हियरिंग और आर्बिट्रेशन की कार्रवाई के दौरान बार-बार वादे करने के बावजूद, राजपाल यादव ने लगभग 25-30 बार सुनवाई टाली और बकाया रकम नहीं चुकाई.

Thalaivar Thambi Thalaimaiyil: कब और कौन से OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थलाइवर थम्बी थलाइमैयिल?

दिल्ली हाई कोर्ट ने राजराल यादव से क्या कहा? (What did the Delhi High Court say to Rajral Yadav?)

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली हाई कोर्ट ने राजपाल यादव से कहा, "आप जेल में इसलिए हैं क्योंकि आपने अपना वादा पूरा नहीं किया." कोर्ट ने कहा कि राजपाल यादव को कम से कम दो दर्जन मौके दिए गए, लेकिन उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया. राजपाल यादव ने परिवार में शादी का हवाला देकर बेल मांगी थी. बार एंड बेंच के मुताबिक, सुनवाई के दौरान दिल्ली हाई कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा, "हमें आपसे हमदर्दी हो सकती है, लेकिन कानून तो कानून है. आपने कोर्ट के आदेश के बावजूद सरेंडर नहीं किया और कोर्ट के दूसरा आदेश जारी करने पर ही सरेंडर किया."

क्या हैं चेक बाउंस मामला? (Rajpal Yadav Cheque Bounce Case)

यह पूरा मामला 2010 का है, जब राजपाल यादव ने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म आता पता लापता बनाने के लिए मेसर्स मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से लगभग ₹5 करोड़ का लोन लिया था. फिल्म फाइनेंशियली सफल नहीं रही, और लोन की रकम चुकाने में बाद में देरी होती रही. शिकायत करने वाली कंपनी का आरोप है कि रकम चुकाने के लिए दिए गए कई चेक बाउंस हो गए, जिसके बाद राजपाल यादव और उनसे जुड़ी एक कंपनी के खिलाफ नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 के तहत केस दर्ज किया गया. केस की सुनवाई के दौरान, कड़कड़डूमा कोर्ट ने राजपाल यादव को कई नोटिस भेजे, लेकिन वह लंबे समय तक कोर्ट में पेश नहीं हुए. 2013 में, उन्हें 10 दिनों की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया. उन्होंने 3 से 6 दिसंबर, 2013 तक चार दिन जेल में बिताए. बाद में, दिल्ली हाई कोर्ट की एक डिवीजन बेंच ने उनकी अपील पर उनकी सजा सस्पेंड कर दी. राजपाल की सज़ा पर कुछ समय के लिए रोक लगा दी गई थी.

राजपाल यादव तिहाड़ जेल जाने से पहले हुए भावुक (Rajpal Yadav's Emotional Statement)

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर ने कहा, "सर, मैं क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं. मुझे कोई और सॉल्यूशन नहीं दिख रहा." जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने इंडस्ट्री में अपने दोस्तों से मदद मांगी, तो यादव ने कहा, "सर, यहां हम सब अकेले हैं. कोई दोस्त नहीं है. मुझे इस मुश्किल से अकेले ही निपटना होगा". बता दें राजपाल यादव ने गुरुवार को करीब ₹2.5 करोड़ के चेक बाउंस केस में कोर्ट के ऑर्डर के बाद दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया था. 

King: ‘किंग’ की सफलता को लेकर क्या टेंशन में हैं Siddharth Anand?

फिल्म इंडस्ट्री के इन सेलिब्रिटी ने किया एक्टर का सपोर्ट (These celebrities from the film industry supported the actor)

salman khan sonu sood ajay devgn

एक्टर सलमान खान, अजय देवगन, सोनू सूद, गुरमीत चौधरी और म्यूजिक कंपोजर राव इंद्रजीत यादव समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने परिवार को फाइनेंशियल मदद की पेशकश की और दूसरों से भी ऐसा करने की अपील की.

बॉलीवुड से मदद मिलने पर राजपाल यादव की पत्नी ने दिया ये बयान (Rajpal Yadav's wife gave this statement on getting help from Bollywood)

एक इंटरव्यू में राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव से पूछा गया कि कौन-कौन उनके पास पहुंचा है. इस सवाल का जवाब देते हुए राधा ने कहा, "हर कोई उनके साथ खड़ा रहा है. इंडस्ट्री ने सपोर्ट किया है, मदद के लिए आगे आने वाले सभी लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद".

राजपाल यादव की नेट वर्थ कितनी हैं? (rajpal yadav net worth)

राजपाल यादव की नेट वर्थ लगभग 80 करोड़ रुपये है.

राजपाल यादव की अपकमिंग फिल्में कौन सी हैं? (Rajpal Yadav Upcoming Films)

अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो राजपाल यादव की दो फिल्में पाइपलाइन में हैं भूत बांग्ला और वेलकम टू द जंगल. दोनों फिल्मों में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं, और ये इसी साल रिलीज़ होंगी. भूत बांग्ला 10 अप्रैल, 2026 को बड़े पर्दे पर आएगी, जबकि वेलकम टू द जंगल 26 जून, 2026 को रिलीज़ होगी.

Frequently Asked Questions (FAQ)

1. राजपाल यादव कौन हैं? (Who is Rajpal Yadav?)

राजपाल यादव बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता और कॉमेडियन हैं, जो अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और अलग अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं.

2. राजपाल यादव ने फिल्म इंडस्ट्री में कब डेब्यू किया? (When did he start his film career?)

उन्होंने 1990 के दशक के अंत में फिल्मों में काम शुरू किया और धीरे-धीरे कॉमिक भूमिकाओं से पहचान बनाई.

3. उनकी प्रसिद्ध फिल्में कौन-सी हैं? (What are his most famous films?)

‘हंगामा’, ‘चुप चुप के’, ‘भूल भुलैया’, ‘फिर हेरा फेरी’, ‘भागम भाग’ और ‘ढोल’ जैसी फिल्मों में उनके किरदार बेहद लोकप्रिय रहे हैं.

4. क्या राजपाल यादव ने गंभीर भूमिकाएं भी निभाई हैं? (Has he played serious roles as well?)

हाँ, उन्होंने कई फिल्मों में गंभीर और चरित्र भूमिकाएं भी निभाई हैं, जिससे उनकी अभिनय क्षमता साबित होती है.

5. हाल ही में वे क्यों चर्चा में हैं? (Why has he been in the news recently?)

वे चेक बाउंस और लोन डिफॉल्ट मामले को लेकर कानूनी विवादों में रहे हैं, जिसकी सुनवाई दिल्ली हाई कोर्ट में हुई है.

Tags : Rajpal Yadav | rajpal yadav new movie | Rajpal Yadav cheque bounce case | Salman Khan

Advertisment
Latest Stories