Advertisment

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding: रश्मिका-विजय ने अपनी शादी को कवर करने वाली मीडिया के लिए कराया खाने का आयोजन

तेलुगु एक्टर विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना गुरुवार को यानि 26 फ़रवरी के दिन उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उदयपुर के ITC मेमेंटोस में शादी से पहले की रस्में शुरू हो गई हैं...

New Update
Rashmika and Vijay hosted a dinner for the media covering their wedding.
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Udaipur Wedding News: तेलुगु एक्टर विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Vijay Deverakonda wedding news) गुरुवार को यानि 26 फ़रवरी के दिन उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उदयपुर के ITC मेमेंटोस में शादी से पहले की रस्में शुरू हो गई हैं, वहीं अब आपको बतादे की खबर आ रही है के कपल ने अपनी शादी को कवर करने वाले पैपराज़ी और मीडिया वालों के लिए शानदार लंच और डिनर का भी इंतज़ाम किया है. विजय और श्मिका अपनी शादी को प्राइवेट रखना चाहते थे, फिर भी उन्होंने मीडिया की मौजूदगी को ध्यान में रखते हुए वेन्यू के आस-पास के एक होटल में खाने का इंतज़ाम करने का फैसला किया (Rashmika Mandanna wedding updates).

Advertisment

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी में पैपराज़ी और मीडिया के लिए क्यों किया गया खाने का इंतज़ाम (Why was food arranged for the paparazzi and media at Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna's wedding?)

विजय और रश्मिका के एक करीबी सोर्स ने बताया, "टाइट सिक्योरिटी को देखते हुए, (मीडिया और पैपराज़ी) को वेन्यू के आस-पास कहीं भी जाने की इजाज़त नहीं है, लेकिन विजय और रश्मिका उनकी मौजूदगी को ध्यान में रखते हुए उन्हें सेलिब्रेशन का हिस्सा बनाना चाहते थे." मीडिया और पैपराज़ी के लिए खाने का इंतज़ाम मंगलवार को ही शुरू हो गया था और यह शादी के तीनों दिनों तक चलेगा (Celebrity wedding in Udaipur 2026).

Read More: Rashmika Mandanna Wedding: करोड़ों में होगा ‘रश्मिका-विजय’ वेडिंग खर्च! उदयपुर के इस रिसॉर्ट का रेट जानकर चौंक जाएंगे

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के जश्न के बारे में जानें (Know about Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna's wedding celebrations)

कपल की टीम ने मंगलवार से पास के एक होटल में मीडिया के लिए बुफे मील का आयोजन किया, जो संगीत नाइट का खास मौका था. यही इंतज़ाम बुधवार और गुरुवार को भी किया जाएगा. देवरकोंडा और मंदाना ने अपना संगीत परिवार और दोस्तों के साथ मनाया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय की मां ने रश्मिका को परिवार में स्वागत की निशानी के तौर पर पुरानी चूड़ियां गिफ्ट कीं. कपल की हल्दी और मेहंदी सेरेमनी आज बुधवार को होनी है, जिसके बाद गुरुवार को पारंपरिक रीतिरिवाजों के साथ शादी होगी (Celebrity wedding at ITC Mementos Udaipur). 

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के जश्न में डूबा परिवार (Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna's family celebrates their wedding)

शादी से पहले कपल ने परिवार के लिए एक डिनर पार्टी भी होस्ट की थी. साथ ही पूल पार्टी भी रखी गई, जिसमें सभी ने मिलकर वॉटर वॉलीबॉल खेला और ‘विरोश प्रीमियर लीग’ नाम से एक मजेदार क्रिकेट मैच भी रखा गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं (Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna private wedding). 

Read More: From Reel to Real: सपनों जैसी है Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna की प्रेम कहानी

Social-Mythri-ig-rashmika_20260224_110913_0000_699d411a6388c

1 नहीं 2 रिवाजों से होगी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी (Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna's wedding will be followed by not one but two rituals.)

रश्मिका और विजय की शादी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने एक दूसरे की संस्कृति का ख्याल रखते हुए दो अलग-अलग रिवाजों से शादी करने का फैसला किया है. दिन में विजय के परिवार की तेलुगू परंपरा के हिसाब से शादी होगी और शाम में रश्मिका के परिवार के हिसाब से कोडावा रस्में निभाई जाएंगी. 

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के बाद ग्रैंड होगा रिसेप्शन (Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna's wedding will be followed by a grand reception.)

बता दें कि दोनों के 26 फरवरी की शादी के बाद 4 मार्च के रिसेप्शन के कथित वेडिंग इनविटेशन ऑनलाइन सामने आये थे. उदयपुर में शाही शादी के बाद कपल 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेगा. रिसेप्शन ताज कृष्णा होटल में होगा. इस जश्न में साउथ इंडस्ट्री की कई हस्तियां शामिल होंगी. फैंस को अब कपल की वेडिंग फोटोज का बेसब्री से इंतजार है. 

FAQ

1. विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी कब है? (When is Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna's wedding?)

Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंध रहे हैं.

2. विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी कहां हो रही है? (Where is Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna's wedding taking place?)

दोनों की डेस्टिनेशन वेडिंग Udaipur में आयोजित की जा रही है.

3. विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का वेडिंग वेन्यू कौन-सा है? (Which is the wedding venue of Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna?)

शादी का आयोजन ‘Mementos by ITC Hotels’ रिसॉर्ट में हो रहा है, जो अरावली पहाड़ियों और झील के बीच स्थित है.

4. विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी में कितने मेहमान शामिल होंगे? (How many guests will attend Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna's wedding?)

करीब 100 करीबी रिश्तेदार और दोस्त इस निजी समारोह का हिस्सा बनेंगे.

5. विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी का अनुमानित खर्च कितना है? (What is the estimated cost of Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna's wedding?)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस रिसॉर्ट में शादी का न्यूनतम खर्च लगभग 90 लाख रुपये से शुरू होकर 2.5 करोड़ रुपये तक जा सकता है, जो आयोजन की भव्यता पर निर्भर करता है.

Tags : actress Rashmika Mandanna | about Rashmika Mandanna | actress rashmika mandanna photos | actor Vijay Deverakonda | Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Affiar | Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Engaged | Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Engagement | Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda secretly getting Married | Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding | Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding Update | Rashmika Mandanna Dating With Vijay Deverakonda 

Advertisment
Latest Stories