/mayapuri/media/media_files/2026/02/18/salim-khan-2026-02-18-11-25-20.png)
Salim Khan: बॉलीवुड के मशहूर लेखक और एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के पिता सलीम खान (Salim Khan) की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कल मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया. अब ताजा जानकारी के मुताबिक, उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट (Salim Khan Is On Ventilator) पर रखा गया है. दरअसल, हाल ही में उनका ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ गया था, जिसके कारण उनके दिमाग के दाहिने हिस्से में इंटरनल ब्लीडिंग हो गई. डॉक्टरों के अनुसार, इसी वजह से उनकी हालत गंभीर हो गई है, जिसके चलते बुधवार सुबह उनकी सर्जरी होने की संभावना है. फिलहाल पूरा खान परिवार और फैंस सलीम खान के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं.
ICU में सलीम खान को करवाया गया था एडमिट
आपको बता दें सलीम खान को मंगलवार सुबह मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. बाद में शाम को, हॉस्पिटल ने एक हेल्थ बुलेटिन जारी किया और बताया कि सलीम खान की हालत स्थिर है, लेकिन उन पर कड़ी नज़र रखी जा रही है. डॉ. जलील पारकर ने कहा, "डॉक्टरों की एक टीम जिसमें डॉ. विनय चव्हाण (न्यूरोलॉजिस्ट), डॉ. अजीत मेनन (कार्डियोलॉजिस्ट) और डॉ. नितिन डांगे (न्यूरोसर्जन), और डॉ. बिनीत अहलूवालिया शामिल थे, ने उनका इलाज किया."
पिता से हॉस्पिटल मिलने पहुंचे बच्चे
अपने पिता का हाल जानने के लिए सलमान खान को मंगलवार को हॉस्पिटल में देखा गया. सलमान के अलावा, सलीम खान की दोनों पत्नियां सलमा और हेलेन भी हॉस्पिटल में थीं. सलीम खान के बच्चे अरबाज खान, अलवीरा खान और अर्पिता खान भी मंगलवार को हॉस्पिटल पहुंचते हुए देखे गए. यहां तक ​​कि सलीम खान के पोते, निर्वाण और अरहान भी अपने बीमार दादा से मिलने पहुंचे.
Sidharth Malhotra: सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता Sunil Malhotra का हुआ निधन
सलीम खान ने कितनी शादी की? (How many times did Salim Khan marry?)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/17/salim-khan-2026-02-17-13-32-29.webp)
सलीम खान ने 5 साल तक सुशीला चरक को डेट करने के बाद 1964 में उनसे शादी कर ली थी. सुशीला एक मराठी हिंदू परिवार में जन्मी थीं. सलीम खान से शादी करने के लिए उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया और अपना नाम बदलकर सलमा रख लिया. शादी के बाद सुशीला चरक ने अपना नाम बदलकर सलमा खान रख लिया. सलीम और सलमा खान के तीन बेटे - सलमान, अरबाज और सोहेल और एक बेटी अलविरा हुई, लेकिन हेलन के प्यार में सलीम ऐसा गिरफ्तार हुए कि दोनों ने 1980 में शादी कर ली. सलीम खान का दूसरा विवाह एक्ट्रेस हेलेन से हुआ, जो ईसाई धर्म की अनुयायी हैं. केवल सलमान के पिता ही नहीं, बल्कि उनके भाई-बहनों ने भी अलग-अलग धर्मों में विवाह किए हैं.
Rohit Shetty Firing Case: रोहित शेट्टी फायरिंग केस में आरोपी ने कोर्ट में पुलिस पर लगाए आरोप
सलीम खान का करियर (Salim Khan career)
सलीम खान का जन्म 24 नवंबर 1935 को हुआ था और हाल ही में वे 90 वर्ष के हुए हैं. उन्हें हिंदी सिनेमा के सबसे प्रसिद्ध पटकथा लेखकों में से एक माना जाता है. सलीम खान राइटर जावेद अख्तर के साथ, मशहूर सलीम-जावेद जोड़ी के हिस्से के तौर पर मशहूर हुए. साथ मिलकर, उन्होंने 1970 के दशक में कई मशहूर फिल्मों के साथ मेनस्ट्रीम हिंदी सिनेमा को एक नई पहचान दी. उनके सबसे मशहूर कामों में से एक है शोले, जिसे अब तक की सबसे महान भारतीय फिल्मों में से एक माना जाता है. इस जोड़ी ने दीवार, जंजीर और डॉन जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में भी लिखीं, जिन्होंने बॉलीवुड के “एंग्री यंग मैन” दौर को बनाने में मदद की.
Frequently Asked Questions (FAQ)
1. सलीम खान कौन हैं? (Who is Salim Khan?)
सलीम खान हिंदी सिनेमा के दिग्गज पटकथा लेखक हैं और अभिनेता Salman Khan के पिता हैं.
2. सलीम खान को अस्पताल में क्यों भर्ती कराया गया? (Why was Salim Khan hospitalized?)
स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती किया गया.
3. क्या सलीम खान वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं? (Is Salim Khan on ventilator support?)
रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है.
4. उनकी तबीयत बिगड़ने की वजह क्या बताई जा रही है?(What is believed to be the cause of his health issue?)
बताया जा रहा है कि ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण उनकी सेहत अचानक बिगड़ी.
5. क्या उनकी सर्जरी होगी? (Is he scheduled for surgery?)
डॉक्टरों की सलाह के अनुसार उनकी सर्जरी की तैयारी की गई है.
Tags : salim khan news | Salim Khan Hospitalised | salman khan family
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/13/cover-2680-2026-02-13-18-28-19.png)