Advertisment

Main Hoon Na 2: 'किंग' के बाद 'मैं हूं ना 2' में डबल रोल करेंगे शाहरुख खान?

ताजा खबर: Main Hoon Na 2: शाहरुख खान 12 साल बाद ‘मैं हूं ना 2’ को लेकर तैयारी में हैं. कहा जा रहा है कि इस सीक्वल में शाहरुख डबल रोल में नजर आ सकते हैं

New Update
Main Hoon Na 2
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Main Hoon Na 2: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), सुष्मिता सेन, सुनील शेट्टी और अमृता राव स्टारर फिल्ममैं हूं ना’(Main Hoon Na) को बॉलीवुड की सबसे यादगार फिल्मों में गिना जाता है. 2004 में रिलीज़ हुई. यह फिल्म फराह खान (Farah Khan) के निर्देशन में बनी थी और बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ दर्शकों के दिलों पर भी छा गई थी.लंबे समय से फैंस इस फिल्म के सीक्वल (Main Hoon Na 2) की मांग कर रहे हैं.ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान और डायरेक्टर फराह खान करीब 12 साल बाद एक बार फिर साथ काम करने की तैयारी में हैं.कहा जा रहा है कि इस सीक्वल में शाहरुख खान डबल रोल में नजर आ सकते हैं और कहानी में एक नया और चौंकाने वाला ट्विस्ट भी देखने को मिलेगा.

Advertisment

King: Shah Rukh Khan के साथ स्क्रीन शेयर पर बोले Abhay Verma

मैं हूं ना 2 में नजर आएंगे शाहरुख खान?

दरअसल, पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, “फराह खान ने शाहरुख खान के लिए एक रोमांचक डबल-रोल कॉन्सेप्ट सोचा है, जिसने सुपरस्टार को उत्साहित कर दिया है.कहा जा रहा है कि यह आइडिया सीक्वल के इमोशन और एंटरटेनमेंट को बढ़ाएगा, जबकि शाहरुख दो अलग-अलग किरदारों को एक्सप्लोर करेंगे. फिल्म देशभक्ति से भरपूर होगी, जिसमें ओरिजिनल कास्ट वापस आएगी.सेंट्रल थीम भारत के लिए एक नए खतरे के इर्द-गिर्द घूमती है, और कहानी एक्शन और कॉमेडी को बैलेंस करेगी.दिलचस्प बात यह है कि कहानी का मुख्य आइडिया खुद शाहरुख खान का है”.

इस महीने खत्म होगी किंग की शूटिंग

इसके साथ- साथ रिपोर्ट में आगे बताया गया कि शाहरुख इस साल मई में अपनी अगली रिलीज किंग खत्म करने के बाद फराह की मैं हूँ ना 2 का पूरा नरेशन सुनेंगे.फिर सुपरस्टार कोई आखिरी फैसला लेंगे.

Jiya Shankar: एल्विश यादव ने जिया शंकर के साथ की सगाई?

कब रिलीज हुई थी ‘मैं हूं ना’? (When was 'Main Hoon Na' released?)

मैं हूं ना साल 2004 में बनी एक हिंदी मसाला फिल्म है, जिसका निर्देशन फराह खान ने किया है और गौरी खान और रतन जैन ने रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और वीनस मूवीज के बैनर तले. फराह खान की निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान , सुष्मिता सेन , सुनील शेट्टी , अमृता राव और जायद खान के साथ किरन खेर , मुरली शर्मा , कबीर बेदी , बोमन ईरानी और नसीरुद्दीन शाह ने अभिनय किया है. फिल्म में, मेजर राम प्रसाद शर्मा को एक गुप्त मिशन पर भेजा जाता है, जहां उन्हें एक कॉलेज छात्र बनकर जनरल की बेटी को एक खतरनाक बागी सैनिक से बचाना होता है और अपने पिता के बिछड़े परिवार से फिर से मिलना होता है.


Nari Nari Naduma Murari 2026: कौन से OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई नारी नारी नादुमा मुरारी?

‘मैं हूं ना’ की कास्ट (Main Hoon Na Cast)

सुनील शेट्टी ने पूर्व सेना मेजर राघवन दत्ता की भूमिका निभाई है, जो मुख्य खलनायक है।
मेजर राम प्रसाद शर्मा के रूप में शाहरुख खान
सुष्मिता सेन चांदनी चोपड़ा के किरदार में (राम, संजना और लकी की रसायन शास्त्र की प्रोफेसर और राम की प्रेमिका)
जायद खान लक्ष्मण प्रसाद शर्मा "लकी" के किरदार में हैं, जो संजू के प्रेमी हैं।
अमृता राव ने जनरल अमरजीत की बेटी संजना बख्शी का किरदार निभाया है।
योगेन्द्र "योगी" अग्रवाल, कॉलेज प्रिंसिपल के रूप में बोमन ईरानी
किरण खेर मधु शर्मा के किरदार में हैं, जो राम की सौतेली माँ और लकी की माँ हैं।
बिंदु, श्रीमती सोनाली कक्कड़ के रूप में।
मुरली शर्मा ने कैप्टन खान का किरदार निभाया है, जो सेना के पूर्व कैप्टन और राघवन के द्वितीय-कमांड अधिकारी हैं।
राम के मित्र बामन शास्त्री के रूप में कुणाल कुमार।
कबीर बेदी ने जनरल अमरजीत बख्शी का किरदार निभाया है , जो संजू के पिता और राम के वरिष्ठ अधिकारी हैं।
नसीरुद्दीन शाह ब्रिगेडियर शेखर प्रसाद शर्मा के किरदार में , जो राम और लकी के पिता हैं। (विशेष भूमिका)
प्रोफेसर माधव रसाई के रूप में सतीश शाह
राखी सावंत मिनी के रूप में
प्रवीण सिरोही विवेक के रूप में
राजीव पंजाबी पर्सी के रूप में

कब रिलीज होगी किंग? (When will King release?)

सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी शाहरुख खान की किंगइस साल 24 दिसंबर को रिलीज होगी.

Ikka: 30 साल बाद 'इक्का' में साथ दिखेंगे सनी देओल-अक्षय खन्ना

किंग की स्टारकास्ट कौन सी हैं?  (Who is the star cast of King?)

सिद्धार्थ आनंद (siddharth anand) द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, सुहाना खान, रानी मुखर्जी, अरशद वारसी और अभय वर्मा जैसे कई सितारे शामिल हैं. शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी खान के रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और जियो स्टूडियोज़ ने मिलकर किंग को प्रोड्यूस किया है. इसे सुजॉय घोष, सागर पंड्या और सुरेश नायर ने मिलकर लिखा है और डायलॉग अब्बास टायरवाला ने लिखे हैं. किंग को एक गैंगस्टर थ्रिलर बताया जा रहा है.

Frequently Asked Questions (FAQ)

Q1. क्या ‘मैं हूं ना 2’ बनने जा रही है?

उत्तर: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘मैं हूं ना’ के सीक्वल पर मेकर्स गंभीरता से विचार कर रहे हैं, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

Q2. क्या शाहरुख खान ‘मैं हूं ना 2’ में नजर आएंगे?

उत्तर: खबरों की मानें तो शाहरुख खान इस फिल्म में अहम भूमिका निभा सकते हैं और संभव है कि वह डबल रोल में दिखाई दें.

Q3. ‘मैं हूं ना 2’ का निर्देशन कौन करेगा?

उत्तर: माना जा रहा है कि इस फिल्म का निर्देशन फराह खान कर सकती हैं, जिन्होंने पहली फिल्म भी डायरेक्ट की थी.

Q4. क्या ‘मैं हूं ना 2’ की कहानी पहली फिल्म से जुड़ी होगी?

उत्तर: रिपोर्ट्स के अनुसार, सीक्वल की कहानी पहली फिल्म से जुड़ी होगी लेकिन इसमें नए ट्विस्ट और फ्रेश एलिमेंट्स जोड़े जाएंगे.

Q5. क्या ‘मैं हूं ना 2’ में नया स्टार कास्ट होगा?

उत्तर: फिल्म में कुछ नए कलाकारों की एंट्री हो सकती है, हालांकि पुरानी स्टार कास्ट में से कुछ चेहरे दोबारा नजर आ सकते हैं.

Tags : Main Hoon Na shoot | shah rukh khan movies | Sushmita Sen | Suniel Shetty 

Advertisment
Latest Stories