/mayapuri/media/media_files/2026/02/14/shanaya-kapoor-2026-02-14-23-11-32.png)
ताजा खबर: शनाया कपूर और आदर्श गौरव स्टारर फिल्म तू या मैं सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा बटोर रही है. इस सर्वाइवल थ्रिलर को देखने फिल्ममेकर Karan Johar भी पहुंचे और फिल्म देखने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा किया.
Read More: शराब और भजन साथ-साथ? उदित नारायण–अभिजीत के जश्न को देख भड़के यूज़र्स
करण जौहर ने किया फिल्म का रिव्यू
/mayapuri/media/post_attachments/content/2026/feb/tuyaamainthuuuddddd1770979233-701584.jpg)
करण जौहर ने फिल्म की कास्ट और क्रू की जमकर तारीफ की. उन्होंने लिखा, “कार्डियो करने की कोई जरूरत नहीं! इस डरावनी फिल्म में मगरमच्छ से बचने की जद्दोजहद देखते हुए आप अपनी सीट से उछल पड़ेंगे. मेरे लिए अब स्विमिंग पूल कभी पहले जैसा नहीं रहेगा.”उन्होंने आगे मजाकिया अंदाज में कहा कि फिल्म खत्म होने के 30 मिनट बाद भी वह तनाव में हैं. “मुझे लग रहा है कि मुंबई के ट्रैफिक के बीच भी कोई मगरमच्छ मुझ पर हमला कर देगा. मैं ड्रामेटिक हूं, मुझे पता है, लेकिन इस फिल्म ने मुझे बीपी की दवा की एक्स्ट्रा डोज लेने पर मजबूर कर दिया,” उन्होंने लिखा.
Read More: ‘पार्टी की जान या विवादों के मेहमान?’ ओरी को लेकर पैपराजी का चौंकाने वाला खुलासा
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म में शनाया कपूर अवनि उर्फ ‘मिस वैनिटी’ का किरदार निभा रही हैं, जो एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है. वहीं आदर्श गौरव मारुति उर्फ ‘आला फ्लोपारा’ के रोल में नजर आते हैं. दोनों फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए साथ काम करते हैं और धीरे-धीरे उनके बीच प्यार पनपता है.रोमांटिक ट्रिप पर गए इस कपल की जिंदगी तब बदल जाती है जब स्विमिंग पूल में उनका सामना एक मगरमच्छ से होता है. इसके बाद कहानी एक रोमांचक और खतरनाक मोड़ लेती है, जहां जिंदगी और मौत का खेल शुरू होता है.
Read More: महाशिवरात्रि से पहले रजनीकांत के पोस्टर पर दूध चढ़ाने का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
FAQ
1. ‘तू या मैं’ फिल्म कब रिलीज हुई है?
फिल्म हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.
2. फिल्म में मुख्य भूमिका कौन निभा रहा है?
फिल्म में शनाया कपूर और आदर्श गौरव लीड रोल में हैं.
3. करण जौहर ने फिल्म के बारे में क्या कहा?
करण जौहर ने फिल्म को बेहद रोमांचक और डरावनी बताया. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि फिल्म देखने के बाद वह अभी भी स्ट्रेस महसूस कर रहे हैं.
4. फिल्म की कहानी क्या है?
कहानी एक कपल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो रोमांटिक ट्रिप पर जाता है और स्विमिंग पूल में मगरमच्छ का सामना करता है. इसके बाद कहानी सर्वाइवल थ्रिलर में बदल जाती है.
5. शनाया कपूर का किरदार क्या है?
शनाया कपूर अवनि उर्फ ‘मिस वैनिटी’ नाम की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का रोल निभा रही हैं.
Read More: शोर-शराबे से दूर कृतिका और गौरव करेंगे मिनिमलिस्ट वेडिंग ?
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/13/cover-2680-2026-02-13-18-28-19.png)