/mayapuri/media/media_files/2026/03/02/sonal-chauhan-2026-03-02-10-30-11.jpeg)
US-Iran Conflict: Sonal Chauhan इन दिनों दुबई में फंसी हुई हैं, क्योंकि ईरान द्वारा कई देशों पर किए गए हमलों के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं और दुबई की उड़ानें अस्थायी रूप से रद्द कर दी गई हैं. इसी वजह से वह फिलहाल भारत वापस नहीं लौट पा रही हैं और उन्होंने भारतीय सरकार से मदद की अपील भी की थी. हालांकि, अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर नया अपडेट शेयर करते हुए अपने फैंस को आश्वस्त किया है कि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं. उन्होंने बताया कि दुबई में स्थिति अब नियंत्रण में है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है.
Fauda: PM Modi ने की इजराइली वेब सीरीज 'फौदा' के कलाकारों से मुलाकात
सोनल चौहान ने एक अपडेट शेयर किया (Sonal Chauhan shares an update)
आपको बता दें कि सोनल चौहान ने रविवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फैंस और शुभचिंतकों को भरोसा दिलाया कि वह दुबई में सुरक्षित हैं. सोनल ने अपनी स्टोरीज़ पर पोस्ट किए गए एक नोट में लिखा, “जो भी मुझे मैसेज कर रहा है और मेरा हालचाल पूछ रहा है. धन्यवाद और जवाब न दे पाने के लिए मुझे माफ करना. आपकी चिंता सच में बहुत मायने रखती है. मैं सुरक्षित हूं और मैं आपको भरोसा दिलाती हूं कि अथॉरिटी सभी को सुरक्षित रखने की पूरी कोशिश कर रही है. घबराने की कोई बात नहीं है. पक्का, दुबई दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह है. @modgovae सबकी सुरक्षा और बचाव में है. चीज़ें पूरी तरह कंट्रोल में हैं और मैं सभी से रिक्वेस्ट करती हूं कि पैनिक न फैलाएं. सबकी सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रही हूं”.
सोनल चौहान ने पीएम मोदी से की थी ये अपील (Sonal Chauhan made this appeal to PM Modi)
Hon’ble PM @narendramodi ji,
— SONAL CHAUHAN (@sonalchauhan7) February 28, 2026
I am currently stranded in Dubai due to the ongoing crisis, with flights cancelled and no clear way to return to India. I respectfully seek the Government’s guidance for a safe journey home
Grateful for any support extended🙏🏻🇮🇳@MEAIndia@IndiainDubai
आपकी जानकारी के लिए शनिवार को सोनल चौहान ने इंस्टाग्राम पर भारत सरकार से अपील की और भारत में अपनी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए मदद मांगी. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर एक नोट पोस्ट करके बताया कि वह अभी दुबई में फंसी हुई हैं. सोनल ने लिखा, “माननीय PM @narendramodi जी, मैं अभी चल रहे संकट के बीच दुबई में फंसी हुई हूं. फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं और भारत लौटने का कोई साफ रास्ता नहीं है. मैं सुरक्षित घर वापस जाने में मदद के लिए सरकार से गाइडेंस और सपोर्ट मांग रही हूं. मैं सरकार से किसी भी मदद और सुरक्षित वापसी के लिए गाइडेंस के लिए बहुत आभारी रहूंगी”.
PM Modi से मिले Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda, रिसेप्शन का दिया न्योता
क्यों हो रही हैं ईरान-इजराइल की जंग
ईरान पर अमेरिका और इज़राइल के जॉइंट मिलिट्री स्ट्राइक के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में टेंशन बढ़ गया है, जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई शाहिद हो गए. हालांकि, जो ईरान के खिलाफ इज़राइल का 'प्री-एम्प्टिव मिलिट्री स्ट्राइक' के तौर पर शुरू हुआ, वह ईरान द्वारा मिडिल ईस्ट में US बेस पर और US और इज़राइल द्वारा इस इलाके में ईरान समर्थक मिलिटेंट ग्रुप पर प्रॉक्सी अटैक में बदल गया. इसके बाद, मनामा, दोहा, अबू धाबी, दुबई, रियाद और अम्मान जैसे खास सेंटर्स में धमाकों की खबर आई, जब ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने दावा किया कि उसने कई US फैसिलिटीज़ पर जवाबी हमले किए हैं. रविवार को, ईरान ने UAE समेत कई वेस्ट एशियन देशों के US मिलिट्री बेस पर मिसाइल और ड्रोन हमले जारी रखे, यह शनिवार को इज़राइल-US के जॉइंट एयर स्ट्राइक का बदला था जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई और कई टॉप मिलिट्री लीडर मारे गए थे. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और उसके कारण हुए हमलों की वजह से फ़्लाइट कैंसिल हो गई हैं और एयरस्पेस बंद हो गए हैं, जिससे देशों को उस इलाके में रहने वाले अपने नागरिकों के लिए सिक्योरिटी अलर्ट जारी करने पड़े हैं.
Vijay Divorce: क्यों शादी के 27 साल बाद तलाक ले रहे हैं थलापति विजय और संगीता सोरनालिंगम, जानें वजह
कौन हैं सोनल चौहान? (Who is Sonal?)
इस घटनाक्रम के बीच लोग यह भी जानना चाह रहे हैं कि आखिर ये सोनल चौहान कौन हैं. आइए डालते हैं उनके करियर और जीवन पर एक नजर.
ब्यूटी क्वीन से बॉलीवुड तक का सफर
16 मई को जन्मी सोनल चौहान ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की. उन्होंने 2005 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता और इसके बाद मलेशिया में आयोजित मिस वर्ल्ड टूरिज्म 2005 का खिताब अपने नाम किया. वह यह खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बनीं. उन्होंने दिल्ली के गार्गी कॉलेज (Gargi College) से पढ़ाई की है .
'जन्नत' से मिली पहचान
सोनल ने बॉलीवुड में साल 2008 में इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) के साथ फिल्म 'जन्नत' से डेब्यू किया. इस फिल्म में उनके किरदार 'ज़ोया' को काफी पसंद किया गया और उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू अवार्ड के लिए नामांकित भी किया गया था .
साउथ इंडियन सिनेमा में धमाल
बॉलीवुड के बाद सोनल ने तेलुगु, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया. तेलुगु फिल्म 'लेजेंड' और 'पंडागा चेस्को' उनकी सुपरहिट फिल्मों में से एक हैं . हाल ही में उन्हें फिल्म 'आदिपुरुष' में मंदोदरी (Mandodari) के रोल में देखा गया था.
Frequently Asked Questions (FAQ)
1. सोनल चौहान ने हाल ही में क्या अपडेट साझा किया है? (What update did Sonal Chauhan share?)
सोनल चौहान ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि वह सुरक्षित हैं और दुबई में हालात अब नियंत्रण में हैं.
2. सोनल चौहान दुबई में क्यों फंसी हुई थीं? (Why was Sonal Chauhan stuck in Dubai?)
क्षेत्र में बढ़ते तनाव और उड़ानों के रद्द होने की वजह से वह भारत वापस नहीं लौट पा रही थीं.
3. क्या सोनल चौहान ने भारतीय सरकार से मदद मांगी थी? (Did Sonal Chauhan seek help from the Indian government?)
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने सुरक्षित वापसी के लिए भारतीय अधिकारियों से संपर्क किया था.
4. क्या दुबई में स्थिति सामान्य हो गई है? (Is the situation in Dubai normal now?)
सोनल के अनुसार, हालात काबू में हैं और घबराने की कोई जरूरत नहीं है.
5. क्या सोनल चौहान जल्द भारत लौटेंगी? (When will Sonal Chauhan return to India?)
उड़ानों के दोबारा शुरू होने के बाद उनके भारत लौटने की संभावना है.
Tags : Sonal Chauhan | Dubai | US-Iran conflict
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/27/cover-2682-2026-02-27-17-40-37.png)