Advertisment

Vijay Divorce: क्यों शादी के 27 साल बाद तलाक ले रहे हैं थलापति विजय और संगीता सोरनालिंगम, जानें वजह

ताजा खबर: Vijay Divorce: साउथ सुपरस्टार विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने तलाक की अर्जी दाखिल की है. चलिए जानते हैं आखिर कपल क्यों तलाक ले रहा हैं.

New Update
Vijay Divorce
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Vijay Divorce: साउथ इंडियन सुपरस्टार विजय जिन्हें फैंस “थलापति”(tvk vijay) के नाम से जानते हैं. इन दिनों एक्टर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में आ चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के 27 साल बाद उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत तलाक (vijay wife divorce) की अर्जी दाखिल की है. अब तलाक की खबर ने फैंस को चौंका दिया है. फिलहाल मामला कोर्ट में है और आधिकारिक पुष्टि या अंतिम फैसला आना बाकी है.

Advertisment

Thalapathy Vijay: चेन्नई एयरपोर्ट पर फिसलकर गिरे एक्टर विजय थलापति

क्यों टूट रहा है 27 साल पुराना रिश्ता?

Vijay Divorce

आपको बता दें याचिका के अनुसार, संगीता सोरनालिंगम ने आरोप (vijay sangeetha divorce) लगाया है कि विजय 2021 से एक महिला एक्टर के साथ कथित तौर पर रिश्ते में थे. दावा किया गया है कि भरोसा दिलाने के बावजूद यह संबंध खत्म नहीं हुआ. हालांकि इन आरोपों पर विजय की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक (vijay divorce) संगीता सोरनालिंगम ने यह कानूनी कार्रवाई स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत दर्ज कराई है. यह एक्ट पति-पत्नी को व्यभिचार और क्रूरता जैसे आधारों पर तलाक लेने की अनुमति देता है. संगीता द्वारा दायर याचिका में गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

Fauda: PM Modi ने की इजराइली वेब सीरीज 'फौदा' के कलाकारों से मुलाकात

कब हुई थी विजय और संगीता की शादी?

साउथ इंडियन एक्टर विजय और संगीता सोरनालिंगम (vijay wife sangeetha) ने 25 अगस्त, 1999 को शादी की और इस सेरेमनी में सभी बड़े स्टार्स शामिल हुए. विजय क्रिश्चियन हैं, जबकि संगीता हिंदू हैं. कपल ने हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की, जिसके बाद चेन्नई में एक ग्रैंड रिसेप्शन हुआ.

थलपति विजय और संगीता के कितने बच्चे हैं?

Vijay

शादी के बाद विजय और संगीता सोरनालिंगम ने 26 अगस्त, 2000 को अपने पहले बच्चे, एक बेटे का स्वागत किया. कपल ने उसका नाम जेसन संजय विजय रखा. विजय और संगीता ने 2005 में एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम दिव्या साशा रखा गया.

PM Modi से मिले Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda, रिसेप्शन का दिया न्योता

कौन हैं संगीता सोरनालिंगम? 

श्रीलंकाई तमिल मूल की संगीता सोरनालिंगम का जन्म चेन्नई में हुआ था, लेकिन उनकी परवरिश लंदन में हुई . वह एक संपन्न उद्योगपति की बेटी हैं. तमाम अटकलों के बावजूद उन्होंने हमेशा निजी जीवन को प्राथमिकता दी. यहां तक कि जब विजय की फिल्म 'वारिसु' के ट्रेलर लॉन्च या अटली के घर की पार्टी में वह नजर नहीं आईं, तो उनके अलगाव की अफवाहें उड़ने लगीं थीं. हालांकि, बाद में वह डायरेक्टर अयश्वर्या शंकर की शादी के रिसेप्शन में शामिल होकर सारी अफवाहों पर विराम लगा चुकी थीं.

राजनीति और फिल्म करियर पर असर?

हाल ही में विजय ने अपनी राजनीतिक पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) की शुरुआत की है और आगामी तमिलनाडु चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाने की तैयारी कर रहे हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म Jana Nayagan, जिसे H. Vinoth डायरेक्ट कर रहे हैं, रिलीज़ और सर्टिफिकेशन को लेकर चर्चा में है. फिल्म में Bobby Deol और Pooja Hegde भी अहम भूमिकाओं में हैं.

Frequently Asked Questions (FAQ)

प्रश्न 1: विजय कौन हैं? (Who is Vijay?)

Vijay तमिल सिनेमा के सुपरस्टार हैं, जिन्हें “थलापति” के नाम से जाना जाता है. उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है.

प्रश्न 2: विजय की पत्नी कौन हैं? (Who is Vijay’s wife?)

विजय की पत्नी का नाम संगीता सोरनालिंगम है, जो श्रीलंकाई तमिल परिवार से संबंध रखती हैं और यूनाइटेड किंगडम में पली-बढ़ी हैं.

प्रश्न 3: क्या विजय का तलाक हो रहा है? (. Has Vijay filed for divorce?)

रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी पत्नी ने तलाक की याचिका दायर की है. हालांकि, इस मामले पर विजय की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

प्रश्न 4: तलाक किस कानून के तहत दायर किया गया है? (Under which law is the divorce petition filed?)

खबरों के मुताबिक, याचिका स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत दायर की गई है.

प्रश्न 5: तलाक के पीछे क्या आरोप हैं? (What are the allegations mentioned in the petition?)

मीडिया रिपोर्ट्स में एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशनशिप (एडल्टरी) का आरोप बताया गया है. यह मामला फिलहाल कानूनी प्रक्रिया में है और कोर्ट का फैसला आना बाकी है.

Tags : Vijay Divorce | vijay | Vijay Thalapathi | vijay sangeetha divorce | Sangeetha Sornalingam | Jana Nayagan | Vijay Jana Nayagan | Jana Nayagan songs | vijay divorce reasons 

Advertisment
Latest Stories