Advertisment

Jacqueline Fernandez: वैलेंटाइन डे पर सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को गिफ्ट किया हेलीकॉप्टर

ताजा खबर: वैलेंटाइन डे पर महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से दावा किया कि उन्होंने जैकलीन फर्नांडिस को एयरबस H-सीरीज हेलीकॉप्टर तोहफे में दिया है.

New Update
Jacqueline Fernandez
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Happy Valentines Day: दिल्ली की मंडोली जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गए हैं. वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) पर उन्होंने जेल से दावा किया कि उन्होंने जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) को एयरबस H-सीरीज हेलीकॉप्टर तोहफे में दिया है. साथ ही, उन्होंने एक भावुक खत लिखकर अपनी प्रेम कहानी की तुलना ऐतिहासिक प्रेम कथाओं से की और माफी के साथ कई वादे भी किए. इससे पहले भी वे उन्हें एक प्राइवेट जेट, फ्रांस में एक अंगूर का बाग और एक आलीशान बंगला उपहार में दे चुके हैं.

Advertisment

जैकलीन फर्नांडीज ने सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ पुलिस में दर्ज कराई FIR

सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडीज को गिफ्ट किया हेलीकॉप्टर  (Sukesh Chandrashekhar Gifts Jacqueline Fernandez Helicopter) 

Sukesh Chandrashekhar

सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर एक्ट्रेस को 'JF' नाम का एक लग्ज़री ब्लैक हेलीकॉप्टर गिफ्ट किया है. उन्होंने दावा किया कि इसके अंदर और बाहर दोनों हिस्से उनके 'जेट और यॉट' से मैच करने के लिए डिज़ाइन किए गए थे, और कहा कि इससे जैकलीन दूर-दराज की जगहों पर फिल्म की शूटिंग के लिए जा सकेंगी या 'मुंबई के अस्त-व्यस्त ट्रैफिक से ऊपर उड़ सकेंगी'. चंद्रशेखर ने आगे कहा कि हेलीकॉप्टर "मेरी मेहनत की कमाई से खरीदा गया था, किसी तथाकथित जुर्म से नहीं. मैं तुम्हें अपने पास पकड़कर मीठी-मीठी बातें करना चाहता हूँ. बेबी, मेरी बोम्मा, मैं तुम्हें अपने पास पकड़कर तारों की छाँव में तुम्हारे कान में मीठी-मीठी बातें करना चाहता हूँ, लेकिन हमारे बीच इस दूरी के बावजूद, मेरा प्यार हर दूरी को भरता है, हमें एक साथ खींचता है".

Joe Simon: मशहूर कन्नड़ फिल्ममेकर जो साइमन का हार्ट अटैक से हुआ निधन

सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन से मांगी माफी (Sukesh Chandrashekhar apologizes to Jacqueline)

Sukesh Chandrashekhar

वहीं सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को उसकी वजह से हुई 'कानूनी परेशानियों, शर्मिंदगी, तनाव' के लिए भी माफी मांगी. सुकेश ने अपने लेटर में लिखा, "मुझे उन कानूनी परेशानियों के लिए बहुत, हमेशा के लिए अफ़सोस है, तुम कभी भी उस बोझ की हकदार नहीं थीं, सिर्फ़ इसलिए कि तुम मुझसे सच्चा प्यार करती हो.कोई भी आदमी तुम्हारे दिल का एक छोटा सा हिस्सा भी नहीं ले सकता' वहीं लेटर में लिखा था कि जैकलीन 'सिर्फ उन्हीं की हैं,' और यह भी कहा कि वह 'हमेशा के लिए उनकी आत्मा में बस गई हैं. कोई भी दूसरा आदमी तुम्हारे दिल का एक छोटा सा हिस्सा भी नहीं ले सकता."

Sunny Deol: सनी देओल ने अपने करियर के कठिन दौर के अनुभव का किया खुलासा

साल 2020 से तिहाड़ जेल में हैं बंद सुकेश 

जानकारी के लिए बता दें कि सुकेश चन्द्रशेखर फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं. सुकेश पर जून 2020 से मई 2021 तक अदिति सिंह से 200 करोड़ रुपये की उगाही करने का आरोप है. दिल्ली हाई कोर्ट में जैकलीन की याचिका में कहा गया है कि ईडी ने जो सबूत पेश किए हैं, उससे साबित होता है कि एक्ट्रेस सुकेश चंद्रशेखर मामले में एक तरह से निर्दोष हैं.

Frequently Asked Questions (FAQ)

प्रश्न 1: जैकलीन फर्नांडिस कौन हैं? (Who is Jacqueline Fernandez?)

उत्तर: जैकलीन फर्नांडिस श्रीलंकाई अभिनेत्री और पूर्व मॉडल हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम करती हैं.

प्रश्न 2: उनका जन्म कब और कहां हुआ था? (When and where was she born?)

उत्तर: उनका जन्म 11 अगस्त 1985 को कोलंबो, श्रीलंका में हुआ था.

प्रश्न 3: उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कैसे की? (How did Jacqueline start her career?)

उत्तर: उन्होंने मॉडलिंग से करियर शुरू किया और 2006 में मिस यूनिवर्स श्रीलंका का खिताब जीता, जिसके बाद बॉलीवुड में कदम रखा.

प्रश्न 4: उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म कौन सी थी? (Which was her Bollywood debut film?)

उत्तर: उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म अलादीन (2009) थी.

प्रश्न 5: उनकी कुछ लोकप्रिय फिल्में कौन सी हैं? (What are some of her popular films?)

उत्तर: मर्डर 2, हाउसफुल 2, किक, जुड़वा 2 और रेस 3 उनकी चर्चित फिल्मों में शामिल हैं.

Tags : Jacqueline Fernandez Sukesh Chandrashekhar | Sukesh Chandrashekhar Biography | sukesh chandrashekhar case | Sukesh Chandrashekhar Net worth

Advertisment
Latest Stories