/mayapuri/media/media_files/2026/02/06/1000085425-2026-02-06-15-41-39.jpg)
ताजा खबर: रियलिटी शो The 50 अपने लॉन्च के बाद से ही सुर्खियों में बना हुआ है. 1 फरवरी को प्रीमियर हुए इस शो में पहले एपिसोड से ही तीखी बहसें, झगड़े और इंटेंस टास्क देखने को मिले. हाल ही में शो एक बार फिर चर्चा में आ गया, जब कंटेंट क्रिएटर्स और इंफ्लुएंसर्स को लेकर की गई टिप्पणियों ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी. इस विवाद के केंद्र में रहे Prince Narula, Karan Patel और Ridhi Dogra.
Read More: फ्लॉप्स, आलोचना के बावजूद 25 साल बाद अभिषेक बच्चन ने कैसे बनाई नई पहचान
इंफ्लुएंसर्स को लेकर क्या कहा (The 50 reality show controversy)
/mayapuri/media/post_attachments/indiatoday/images/story/202602/prince-narula-in-the-50-031530401-16x9_0-274136.jpg?VersionId=jLQ5URm6gLub2wBzcOdCDtom20Bhi29c&size=690:388)
शो के एक एपिसोड में प्रिंस नरूला ने करण पटेल और रिद्धि डोगरा के साथ बातचीत के दौरान कंटेंट क्रिएटर्स पर सवाल उठाए. प्रिंस का कहना था कि जब से इंडस्ट्री में यूट्यूबर्स और इंफ्लुएंसर्स को एंट्री मिली है, तब से इंडस्ट्री की वैल्यू कम हो गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया की वजह से कुछ लोग बिना संघर्ष के ही फेमस हो जाते हैं, जबकि पारंपरिक एक्टर्स को सालों मेहनत करनी पड़ती है.
‘12 सेकंड से ज्यादा एक्टिंग नहीं कर सकते’ (Prince Narula statement on influencers)
प्रिंस नरूला ने इंफ्लुएंसर्स की एक्टिंग क्षमता पर भी तंज कसा. उनका कहना था कि कई कंटेंट क्रिएटर्स कैमरे के सामने 12 सेकंड से ज्यादा एक्टिंग नहीं कर पाते और बोलने में भी सहज नहीं होते. उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने की वजह से उनकी वैल्यू अचानक बढ़ा दी जाती है, जैसे वे कोई असाधारण कलाकार हों.
करण पटेल ने संघर्ष की बात उठाई (Karan Patel comments on influencers)
इस बहस को आगे बढ़ाते हुए करण पटेल ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया. उन्होंने कहा कि जब उन्होंने करियर शुरू किया था, तब फेमस होने के इतने आसान रास्ते नहीं थे. “हम बॉम्बे आए, संघर्ष किया, ऑडिशन दिए और धीरे-धीरे अपनी जगह बनाई,” करण ने कहा. उन्होंने यह भी जोड़ा कि आज के दौर में एक वीडियो बनाकर अपलोड करना और वायरल हो जाना काफी आसान हो गया है, जो पहले संभव नहीं था. करण ने इसे “घोड़ों की रेस में गधों को दौड़ाने” जैसा बताया.
Read more: नोरा फतेही: कनाडा से बॉलीवुड तक, अपने डांस से बनीं करोड़ों दिलों की धड़कन
रिद्धि डोगरा का ‘एथिक्स’ वाला बयान (Ridhi Dogra on content creators)
रिद्धि डोगरा ने भी इस चर्चा में अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि कंटेंट क्रिएटर्स में अक्सर प्रोफेशनल एथिक्स की कमी देखी जाती है. रिधि के मुताबिक, “इनमें वो एथिक्स नहीं होते, जो एक एक्टर में होने चाहिए. इन्हें सिर्फ हाइप मिल रही है, जबकि एक्टर्स को मेहनत करनी ही पड़ती है.” उनके इस बयान ने भी सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं पैदा कीं.
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
प्रिंस, करण और रिधि के बयानों के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई. कुछ लोग उनकी बातों से सहमत नजर आए और बोले कि सोशल मीडिया फेम और असली टैलेंट में फर्क है. वहीं, कई यूजर्स ने इसे इंफ्लुएंसर्स का अपमान बताया और कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म भी मेहनत और क्रिएटिविटी मांगते हैं.
‘द 50’ बना चर्चा का केंद्र (Reality show The 50 news)
इन बयानों के बाद द 50 सिर्फ एक रियलिटी शो नहीं, बल्कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बदलते ट्रेंड्स पर बहस का मंच बन गया है. यह विवाद इस सवाल को फिर से सामने लाता है कि क्या सोशल मीडिया स्टार्स और पारंपरिक एक्टर्स के बीच की खाई और गहरी हो रही है, या यह सिर्फ दो अलग-अलग दौर की सोच का टकराव है. इतना तय है कि द 50 आने वाले एपिसोड्स में भी चर्चा में बना रहने वाला है.
Read More: इतनी दौलत के बाद भी नहीं बदला स्वाद, जानिए शाहरुख खान क्या खाना पसंद करते हैं
FAQ
‘The 50’ शो किस वजह से विवाद में है?
शो में इंफ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को लेकर की गई टिप्पणियों ने बहस छेड़ दी है.
इंफ्लुएंसर्स पर सबसे तीखा बयान किसने दिया?
प्रिंस नरूला ने कहा कि कंटेंट क्रिएटर्स 12 सेकंड से ज़्यादा एक्टिंग नहीं कर पाते और इंडस्ट्री की वैल्यू गिरा रहे हैं.
प्रिंस नरूला ने सोशल मीडिया फेम को लेकर क्या कहा?
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की वजह से बिना संघर्ष के लोग फेमस हो जाते हैं.
करण पटेल ने इस बहस में क्या जोड़ा?
करण पटेल ने अपने संघर्ष के दिनों का जिक्र करते हुए कहा कि पहले फेमस होने के लिए सालों मेहनत करनी पड़ती थी.
रिद्धि डोगरा ने कंटेंट क्रिएटर्स पर क्या टिप्पणी की?
रिधि ने कहा कि कई कंटेंट क्रिएटर्स में प्रोफेशनल एथिक्स की कमी होती है.
Read More: संसद के भीतर हेमा मालिनी संग दिखीं कंगना रनौत, शेयर किए ‘सुकून के पल'
ridhi dogra latest news
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/06/cover-2679-2026-02-06-17-24-53.png)