/mayapuri/media/media_files/2026/02/21/vikram-bhatt-2026-02-21-12-35-22.jpeg)
Vikram Bhatt: फिल्ममेकर विक्रम भट्ट (Vikram Bhatt) और उनकी पत्नी श्वेतांबरी (Shwetambari Bhatt) शुक्रवार को ₹30 करोड़ के कथित धोखाधड़ी मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा हो गए. उदयपुर जेल के बाहर मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपने और अपनी पत्नी के खिलाफ चल रहे केस पर प्रतिक्रिया दी और जेल में बिताए समय का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि वह सकारात्मक हैं और उन्हें भारतीय न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा है.
Vikram Bhatt Case: सुप्रीम कोर्ट ने विक्रम भट्ट और पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को दी नियमित जमानत
'मैंने ढाई महीने जेल में बिताए हैं'- विक्रम भट्ट
दरअसल, जेल के बाहर मीडिया से बात करते हुए फिल्ममेकर विक्रम भट्ट ने कहा, “मैंने ढाई महीने जेल में बिताए हैं. मुझे न सिर्फ उम्मीद थी, बल्कि पूरा भरोसा भी था कि यहां का लॉ एंड ऑर्डर, सच जरूर सामने आएगा. जेल में मेरा एक दोस्त बना, जिसने मुझे मेवाड़ की मिट्टी के बारे में बताया. उसने मुझसे कहा कि मेवाड़ की मिट्टी में सच परेशान हो सकता है, लेकिन हार नहीं सकता. मैं मेवाड़ की उसी मिट्टी का तिलक लगाकर यहां से जा रहा हूं, यहां सच की हमेशा जीत होगी”.
Meri Zindagi Hai Tu: मेरी जिंदगी है तू का एपिसोड 31 भारत में कब रिलीज होगा?
जेल में बिताए समय को लेकर विक्रम भट्ट ने कही ये बात (Vikram Bhatt said this about his time in jail)
वहीं जब विक्रम भट्ट से जेल में बिताए समय के बारे में पूछा गया, तो फिल्ममेकर ने इस पर फिलॉसफी के साथ सोचा, और कहा कि भगवान कृष्ण का जन्म भी जेल में हुआ था. उन्होंने कहा, “यह पांचवा धाम है. मैं भगवान कृष्ण का भक्त हूं. मैं उसी जगह पर रहा हूं जहां भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था. समझ लीजिए कि मैं पहले से दोगुना अच्छा होकर बाहर आ रहा हूं. भगवान कृष्ण की तरह, मुझे एक नई लड़ाई लड़नी है. मैं लॉ एंड ऑर्डर के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता. मुझे इस देश के लीगल सिस्टम पर पूरा भरोसा है. जो भी इंसाफ होगा वह सबके फायदे में होगा”.
विक्रम भट्ट को क्यों किया गया अरेस्ट (Why was Vikram Bhatt arrested?)
विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी पर नवंबर 2025 में इंदिरा IVF के डॉ. अजय मुर्डिया ने उदयपुर में FIR दर्ज कराई थी, जिसके बाद उन पर केस दर्ज किया गया था. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि विक्रम और श्वेतांबरी भट्ट ने एक फिल्म प्रोजेक्ट से जुड़ा फ्रॉड किया. FIR में कहा गया है कि शिकायत करने वाले ने भट्ट की कंपनी को पैसे दिए और चार फिल्मों के प्रोडक्शन के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया, लेकिन प्रोडक्शन हाउस न सिर्फ एग्रीमेंट के मुताबिक फिल्में देने में फेल रहा, बल्कि फंड का गलत इस्तेमाल भी किया. मुर्डिया ने दावा किया कि आरोपियों ने झूठे आश्वासन देकर ₹30 करोड़ से ज़्यादा की रकम हड़प ली. पुलिस का कहना है कि उनकी जांच में पता चला है कि आरोपियों ने पैसे हड़पने के लिए नकली बिल और डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल किया.
Ranveer Singh को धमकी देने वाले हैरी बॉक्सर के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
विक्रम भट्ट ने आरोपों से किया था इनकार (Vikram Bhatt denied the allegations)
वहीं विक्रम भट्ट ने आरोपों का साफ खंडन करते हुए कहा था कि पुलिस को गुमराह किया जा रहा है.आरोपों का जवाब देते हुए विक्रम भट्ट ने कहा कि पुलिस को गुमराह किया जा रहा है.फिल्म निर्माता ने कहा, "मैंने पूरी एफआईआर पढ़ी है.(Vikram Bhatt denied the allegations) अब, सच कहूं तो, मुझे लगता है कि राजस्थान पुलिस को गुमराह किया जा रहा है... मेरे पास न तो कोई पत्र है, न कोई नोटिस, न ही कुछ और और वे कह रहे हैं कि 200 करोड़ के लालच में मैंने 30 करोड़ का घोटाला किया.अगर उन्होंने पुलिस को यह बताया है, तो जरूर उनके पास कुछ दस्तावेज़, कुछ कागजी कार्रवाई होगी.वरना, पुलिस ऐसा काम नहीं करती.इसलिए अगर ऐसा है, तो यह फर्जी है.ऐसा हो ही नहीं सकता".
विक्रम भट्ट की आखिरी फिल्म (Vikram Bhatt last film)
वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्रम भट्ट की आखिरी फिल्म 'तुमको मेरी कसम', शिकायतकर्ता डॉ. अजय मुर्डिया द्वारा निर्मित की गई थी.यह इंदिरा आईवीएफ के संस्थापक की बायोपिक थी.
Frequently Asked Questions (FAQ)
प्रश्न 1. विक्रम भट्ट कौन हैं? (Who is Vikram Bhatt?)
Vikram Bhatt एक भारतीय फिल्ममेकर, निर्देशक, निर्माता और लेखक हैं, जो थ्रिलर और हॉरर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं.
प्रश्न 2. विक्रम भट्ट की प्रमुख फिल्में कौन-सी हैं? (What are some famous films directed by Vikram Bhatt?)
उन्होंने राज़, गुलाम, कसूर और 1920 जैसी चर्चित फिल्मों का निर्देशन किया है.
प्रश्न 3. वे किस तरह की फिल्मों के लिए मशहूर हैं? (What genre is Vikram Bhatt best known for?)
वे खास तौर पर हॉरर और साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्मों के लिए प्रसिद्ध हैं और बॉलीवुड में आधुनिक हॉरर को लोकप्रिय बनाने का श्रेय उन्हें दिया जाता है.
प्रश्न 4. क्या उन्होंने वेब सीरीज में भी काम किया है? (Has Vikram Bhatt worked in web series?)
हाँ, उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए वेब सीरीज भी बनाई और निर्देशित की हैं.
प्रश्न 5. क्या वे हाल ही में किसी खबर में रहे हैं? (Has Vikram Bhatt been in the news recently?)
हाँ, हाल ही में वे एक कानूनी मामले को लेकर सुर्खियों में रहे, जिसमें उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली.
Tags : Vikram bhatt | Filmmaker Vikram Bhatt | Vikram Bhatt Fraud Case | vikram bhatt film
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/20/cover-2681-2026-02-20-18-30-54.png)