Advertisment

Vikram Bhatt Case: सुप्रीम कोर्ट ने विक्रम भट्ट और पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को दी नियमित जमानत

ताजा खबर: विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी को इंदिरा आईवीएफ के संस्थापक डॉ. अजय मुर्डिया के साथ कथित 30 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में जमानत दे दी है.

New Update
Vikram Bhatt Case
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Vikram Bhatt Case: सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट(Vikram Bhatt) और उनकी पत्नी श्वेतांबरी (Shwetambari Bhatt) को इंदिरा आईवीएफ के संस्थापक डॉ. अजय मुर्डिया के साथ कथित 30 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में जमानत दे दी है. (Vikram Bhatt Cheating Case) इससे पहले 13 फरवरी को शीर्ष अदालत ने श्वेतांबरी को अंतरिम जमानत दी थी, जिसे अब नियमित जमानत में तब्दील कर दिया गया है. इस फैसले से पहले राजस्थान हाई कोर्ट ने दोनों की जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

Advertisment

Vikram Bhatt: विक्रम भट्ट और उनकी बेटी पर लगा धोखाधड़ी का आरोप

कोर्ट ने दिया आपसी समझौते के जरिए केस सुलझाने के आदेश

आपको बता दें सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि उनके खिलाफ कथित 30 करोड़ रुपये के फ्रॉड केस को मीडिएशन के ज़रिए सुलझाया जाए. दोनों को 7 दिसंबर को राजस्थान के उदयपुर में दर्ज एक केस के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. वहीं विक्रम भट्ट की तरफ से पेश हुए वकील ने कोर्ट को बताया कि श्वेतांबरी के बेल ऑर्डर के बाद विधानसभा में की गई टिप्पणियों को दबाव बनाने की कोशिश के तौर पर उठाया गया था. चीफ जस्टिस ने कहा, “हमें पता है कि ऐसी चीज़ों से कैसे निपटना है. अगर शिकायत करने वाला केस को प्रभावित करने की कोशिश करता है, तो इसे मुंबई ट्रांसफर कर दिया जाएगा”.

क्या हैं पूरा मामला (What was the cheating case)

आपको बता दें 18 नवंबर को  उदयपुर पुलिस ने विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट और अन्य लोगों के खिलाप लुकआउट नोटिस जारी किया था. पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया था कि उदयपुर के डॉ. अजय मुर्डिया ने भूपालपुरा पुलिस स्टेशन में विक्रम भट्ट के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. निर्माता पर आरोप हैं कि उन्होंने 200 करोड़ के लालच में मैंने 30 करोड़ का घोटाला किया. पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने कहा, "शिकायतकर्ता ने एक एफआईआर दर्ज कराई जिसमें आरोप लगाया गया है कि अपनी दिवंगत पत्नी की स्मृति में, उन्होंने विक्रम भट्ट की कंपनी के साथ कुछ फिल्मों और वृत्तचित्रों के निर्माण के लिए एक समझौता किया था.शिकायतकर्ता ने विक्रम भट्ट की कंपनी को एक राशि का भुगतान किया और चार फिल्मों के निर्माण का कॉन्ट्रैक्ट किया गया. प्रोडक्शन हाउस कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार फिल्मों का निर्माण करने में विफल रहा और जो दो फिल्में बनीं, उनका श्रेय सही नहीं दिया गया.सबसे अधिक बजट वाली फिल्म का निर्माण कभी शुरू ही नहीं हुआ.जाँच चल रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी".

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का रनटाइम आया सामने

विक्रम भट्ट ने आरोपों से किया था इनकार (Vikram Bhatt denied the allegations)

वहीं विक्रम भट्ट ने आरोपों का साफ खंडन करते हुए कहा था कि पुलिस को गुमराह किया जा रहा है.आरोपों का जवाब देते हुए विक्रम भट्ट ने कहा कि पुलिस को गुमराह किया जा रहा है.फिल्म निर्माता ने कहा, "मैंने पूरी एफआईआर पढ़ी है.(Vikram Bhatt denied the allegations) अब, सच कहूं तो, मुझे लगता है कि राजस्थान पुलिस को गुमराह किया जा रहा है... मेरे पास न तो कोई पत्र है, न कोई नोटिस, न ही कुछ और और वे कह रहे हैं कि 200 करोड़ के लालच में मैंने 30 करोड़ का घोटाला किया.अगर उन्होंने पुलिस को यह बताया है, तो जरूर उनके पास कुछ दस्तावेज़, कुछ कागजी कार्रवाई होगी.वरना, पुलिस ऐसा काम नहीं करती.इसलिए अगर ऐसा है, तो यह फर्जी है.ऐसा हो ही नहीं सकता".

विक्रम भट्ट की आखिरी फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्रम भट्ट की आखिरी फिल्म 'तुमको मेरी कसम', शिकायतकर्ता डॉ. अजय मुर्डिया द्वारा निर्मित की गई थी.यह इंदिरा आईवीएफ के संस्थापक की बायोपिक थी.

Border 2: भारत की अब तक की सबसे बड़ी वॉर फिल्म बनीं बॉर्डर 2

Frequently Asked Questions (FAQ)

Q1. विक्रम भट्ट से जुड़ा चीटिंग केस क्या है? (What is the cheating case related to Vikram Bhatt?)

यह मामला कथित तौर पर वित्तीय लेन-देन और धोखाधड़ी के आरोपों से जुड़ा है, जिसमें बड़ी रकम को लेकर विवाद सामने आया.

Q2. शिकायत किसने दर्ज कराई थी? (Who filed the complaint?)

रिपोर्ट्स के अनुसार, शिकायत एक कारोबारी पक्ष की ओर से दर्ज कराई गई थी.

Q3. आरोप क्या हैं? (What are the allegations?)

आरोपों में कथित धोखाधड़ी और रकम वापसी न करने से जुड़े दावे शामिल बताए गए हैं.

Q4. क्या विक्रम भट्ट को गिरफ्तार किया गया था? (Was Vikram Bhatt arrested?)

मामले में कानूनी कार्रवाई के बाद उन्हें अदालत से राहत मिली और बाद में जमानत प्रदान की गई.

Q5. किस अदालत ने राहत दी? (Which court granted relief?)

मामले में अंततः Supreme Court of India से जमानत मिलने की खबर सामने आई थी.

Tags : Filmmaker Vikram Bhatt | Vikram Bhatt Fraud Case | Vikram Bhatt news

Advertisment
Latest Stories