Advertisment

Vikram Bhatt Case: धोखाधड़ी मामले में विक्रम भट्ट और श्वेताम्बरी को मिली अंतरिम जमानत

ताजा खबर: Vikram Bhatt Case: विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया था. सुप्रीम कोर्ट ने दोनों को इस मामले में जमानत दे दी.

New Update
Vikram Bhatt Case
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Vikram Bhatt Case: फिल्म निर्माता-निर्देशक विक्रम भट्ट (Vikram Bhatt) और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट (Shwetambari Bhatt) को दिसंबर 2025 में करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप में राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया था. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दोनों को इस मामले में जमानत दे दी. आरोप के अनुसार, उन पर लगभग ₹30 करोड़ बकाया होने का दावा किया गया था. उनके वकील ने कोर्ट में यह तर्क दिया कि कार्रवाई के बाद जमानत मिलने से पहले किसी को भी बिना वजह जेल में नहीं रखा जाना चाहिए.

Advertisment

Vikram Bhatt: विक्रम भट्ट और उनकी बेटी पर लगा धोखाधड़ी का आरोप

सुप्रीम कोर्ट ने विक्रम भट्ट, श्वेतांबरी को दी जमानत  (Supreme Court grants Vikram Bhatt, Shwetambari bail)

दरअसल, PTI के मुताबिक, चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने शुक्रवार को विक्रम भट्ट और श्वेतांबरी को उदयपुर जेल से रिहा करने का आदेश दिया. उन्होंने चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट से नियम और शर्तें बताते हुए ज़मानत का ऑर्डर पास करने को कहा. कोर्ट ने शिकायत करने वाले, इंदिरा IVF और फर्टिलिटी सेंटर के फाउंडर, उदयपुर के रहने वाले अजय मुर्डिया और राजस्थान सरकार को भी इस मामले में 19 फरवरी के लिए नोटिस जारी किए.

विक्रम भट्ट की वकील ने कही ये बात

वहीं कोर्ट में विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट का केस लड़ रहे वकील मुकुल रोहतगी ने कहा, “वह डायरेक्टर, उनकी पत्नी, सबको जेल में नहीं डाल सकते. क्या हो रहा है?”  जिस पर विरोधी वकील ने कहा कि ‘यह इतना आसान नहीं है’ क्योंकि यह ₹30 करोड़ का फ्रॉड केस है. हालांकि, बार एंड बेंच ने पोस्ट किया कि बेंच ने कहा कि ‘इन केस’ का इस्तेमाल पैसे वसूलने के लिए नहीं किया जा सकता. कोर्ट ने कहा कि विक्रम और श्वेतांबरी को बेल बॉन्ड के तहत अंतरिम बेल पर रिहा किया जा रहा है. अजय को रेस्पोंडेंट के तौर पर शामिल करने का आदेश दिया गया है.

O Romeo Review: लव स्टोरी और एक्शन से भरपूर है शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी की ओ रोमियो

क्या हैं पूरा मामला

आपको बता दें 18 नवंबर को  उदयपुर पुलिस ने विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट और अन्य लोगों के खिलाप लुकआउट नोटिस जारी किया था. पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया था कि उदयपुर के डॉ. अजय मुर्डिया ने भूपालपुरा पुलिस स्टेशन में विक्रम भट्ट के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. निर्माता पर आरोप हैं कि उन्होंने 200 करोड़ के लालच में मैंने 30 करोड़ का घोटाला किया. पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने कहा, "शिकायतकर्ता ने एक एफआईआर दर्ज कराई जिसमें आरोप लगाया गया है कि अपनी दिवंगत पत्नी की स्मृति में, उन्होंने विक्रम भट्ट की कंपनी के साथ कुछ फिल्मों और वृत्तचित्रों के निर्माण के लिए एक समझौता किया था.शिकायतकर्ता ने विक्रम भट्ट की कंपनी को एक राशि का भुगतान किया और चार फिल्मों के निर्माण का कॉन्ट्रैक्ट किया गया. प्रोडक्शन हाउस कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार फिल्मों का निर्माण करने में विफल रहा और जो दो फिल्में बनीं, उनका श्रेय सही नहीं दिया गया.सबसे अधिक बजट वाली फिल्म का निर्माण कभी शुरू ही नहीं हुआ.जाँच चल रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी".

विक्रम भट्ट ने आरोपों से किया था इनकार (Vikram Bhatt denied the allegations)

वहीं विक्रम भट्ट ने आरोपों का साफ खंडन करते हुए कहा था कि पुलिस को गुमराह किया जा रहा है.आरोपों का जवाब देते हुए विक्रम भट्ट ने कहा कि पुलिस को गुमराह किया जा रहा है.फिल्म निर्माता ने कहा, "मैंने पूरी एफआईआर पढ़ी है.(Vikram Bhatt denied the allegations) अब, सच कहूं तो, मुझे लगता है कि राजस्थान पुलिस को गुमराह किया जा रहा है... मेरे पास न तो कोई पत्र है, न कोई नोटिस, न ही कुछ और और वे कह रहे हैं कि 200 करोड़ के लालच में मैंने 30 करोड़ का घोटाला किया.अगर उन्होंने पुलिस को यह बताया है, तो जरूर उनके पास कुछ दस्तावेज़, कुछ कागजी कार्रवाई होगी.वरना, पुलिस ऐसा काम नहीं करती.इसलिए अगर ऐसा है, तो यह फर्जी है.ऐसा हो ही नहीं सकता".

Arbaaz Patel: अरबाज पटेल के प्रपोजल पर Nikki Tamboli हुईं इमोशनल

विक्रम भट्ट की आखिरी फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्रम भट्ट की आखिरी फिल्म 'तुमको मेरी कसम', शिकायतकर्ता डॉ. अजय मुर्डिया द्वारा निर्मित की गई थी.यह इंदिरा आईवीएफ के संस्थापक की बायोपिक थी.

Frequently Asked Questions (FAQ)

Q1. विक्रम भट्ट कौन हैं? (Who is Vikram Bhatt?)

A. विक्रम भट्ट एक प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं, जो हॉरर और थ्रिलर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं.

Q2. विक्रम भट्ट की पत्नी कौन हैं? (Who is Vikram Bhatt’s wife?)

A. उनकी पत्नी का नाम श्वेतांबरी भट्ट है.

Q3. वे किस मामले में चर्चा में हैं? (Why is he in the news recently?)

A. दिसंबर 2025 में उन्हें और उनकी पत्नी को करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप में राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया था.
 
Q4. सुप्रीम कोर्ट ने उनके मामले में क्या फैसला सुनाया? (What did the Supreme Court decide in their case?)

A. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को श्वेतांबरी भट्ट को अंतरिम जमानत दी, जबकि विक्रम भट्ट अभी भी जेल में हैं.

Q5. उन पर कितने की धोखाधड़ी का आरोप है? (How much fraud is he accused of?)

A. उनके खिलाफ ₹30 करोड़ की बकाया राशि की धोखाधड़ी का आरोप है.

Tags : Filmmaker Vikram Bhatt | Vikram Bhatt Fraud Case | vikram bhatt film

Advertisment
Latest Stories