Advertisment

Malaika Arora: रोम में साथ दिखीं मलाइका अरोड़ा और हर्ष मेहता? वायरल फोटो से फिर तेज हुई डेटिंग की चर्चा

ताजा खबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल Malaika Arora अपनी फिटनेस, ग्लैमरस अंदाज़ और डांस मूव्स के लिए जानी जाती हैं. प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी...

New Update
रोम में साथ दिखीं मलाइका अरोड़ा और हर्ष मेहता.jpg
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

ताजा खबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल Malaika Aroraअपनी फिटनेस, ग्लैमरस अंदाज़ और डांस मूव्स के लिए जानी जाती हैं. प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी अक्सर सुर्खियों में रहती है. 2017 में Arbaaz Khan से तलाक के बाद वह लंबे समय तक Arjun Kapoor के साथ रिलेशनशिप में रहीं, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए.अब मलाइका का नाम डायमंड मर्चेंट हर्ष मेहता के साथ जोड़ा जा रहा है. हाल ही में सोशल मीडिया पर दोनों की एक तस्वीर वायरल हुई, जिसने डेटिंग की अफवाहों को फिर हवा दे दी है.

Advertisment

Read More: हैदराबाद में शुरू होगी ‘कल्कि 2’ की शूटिंग, अमिताभ-प्रभास के खास सीन की खबर

रोम में साथ दिखे? (Malaika Arora dating rumors)

रेडिट पर वायरल हुई एक फोटो में मलाइका और हर्ष मेहता सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह तस्वीर रोम के मशहूर ट्रेवी फाउंटेन के पास की बताई जा रही है. मलाइका ब्लैक आउटफिट में बेहद क्लासी लुक में दिखीं, जबकि हर्ष डार्क ट्रेंच कोट में नजर आए.दोनों की यह कैंडिड तस्वीर इंटरनेट पर आते ही लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि क्या दोनों रोम में साथ छुट्टियां मना रहे हैं. हालांकि, अब तक मलाइका या हर्ष की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

Read More: पुराने झगड़े को भुलाने को तैयार तापसी, कंगना संग दोस्ती की जताई इच्छा

कौन हैं हर्ष मेहता? (Malaika Arora Harsh Mehta)

बताया जा रहा है कि हर्ष मेहता (Harsh Mehta diamond merchant)एक समृद्ध परिवार से ताल्लुक रखते हैं और पेशे से डायमंड मर्चेंट हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि वह मलाइका के मैनेजर भी हो सकते हैं, जिस वजह से दोनों अक्सर साथ नजर आते हैं.इससे पहले दोनों को मुंबई में एक कॉन्सर्ट में साथ देखा गया था. इसके बाद एयरपोर्ट पर भी उनकी तस्वीरें सामने आईं. हालांकि, एयरपोर्ट पर दोनों अलग-अलग चलते नजर आए, लेकिन पार्किंग एरिया में एक ही कार में बैठते हुए स्पॉट किए गए. इन लगातार पब्लिक अपीयरेंस ने लोगों को उनके रिश्ते पर चर्चा करने का मौका दे दिया.

अर्जुन कपूर से ब्रेकअप क्यों? (Malaika Arora Arjun Kapoor breakup)

मलाइका और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की असली वजह कभी सार्वजनिक नहीं हुई. 2024 में एक इवेंट के दौरान अर्जुन ने खुद को ‘सिंगल’ बताया था. इसके बाद मलाइका से भी सवाल किया गया, जिस पर उन्होंने कहा कि वह अपनी निजी जिंदगी पर सार्वजनिक रूप से बात करना पसंद नहीं करतीं. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि पिछला साल उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहा.

Read More: ब्लैक थीम पार्टी में छाए अल्लू अर्जुन-राम चरण,अल्लू शिरीष की प्री-वेडिंग से फोटोज़ वायरल

FAQ

 मलाइका अरोड़ा का नाम किसके साथ जोड़ा जा रहा है?

Malaika Arora का नाम डायमंड मर्चेंट हर्ष मेहता के साथ जोड़ा जा रहा है.

 डेटिंग की चर्चा क्यों शुरू हुई?

सोशल मीडिया पर दोनों की एक सेल्फी वायरल हुई, जिसे रोम के ट्रेवी फाउंटेन के पास क्लिक किया गया बताया जा रहा है. इसके बाद डेटिंग की अटकलें तेज हो गईं.

 क्या मलाइका या हर्ष ने रिश्ते की पुष्टि की है?

नहीं, दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

 हर्ष मेहता कौन हैं?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर्ष मेहता एक समृद्ध परिवार से हैं और पेशे से डायमंड मर्चेंट हैं.

 क्या मलाइका और हर्ष पहले भी साथ देखे गए हैं?

हाँ, दोनों को पहले मुंबई में एक कॉन्सर्ट और बाद में एयरपोर्ट पर भी साथ स्पॉट किया गया था.

Read More: तेजस्वी प्रकाश बनीं करोडो के नए घर की मालकिन, बांद्रा वेस्ट में खरीदा लग्ज़री फ्लैट

malaika arora boyfriend | Malaika Arora Harsh Mehta Age Gap

Advertisment
Latest Stories