Advertisment

Dhurandhar The Revenge: 'धुरंधर: द रिवेंज' में होगा Yami Gautam का दमदार कैमियो

ताजा खबर: Dhurandhar The Revenge: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का टीजर रिलीज हो चुका हैं. वहीं अब खबरें आ रही हैं कि फिल्म में यामी गौतम नजर आ सकती हैं.

New Update
Yami Gautam
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Dhurandhar The Revenge: आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शुमार रही है और अब इसका सीक्वल भी दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर रहा है.रणवीर सिंह के लीड रोल वाली इस फ्रेंचाइज़ी का दूसरा भाग ‘धुरंधर 2’ उर्फ ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar: The Revenge) 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है.3 फरवरी को मेकर्स द्वारा जारी किए गए टीज़र (Dhurandhar 2 Teaser) के बाद से फिल्म को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं.इसी बीच कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि फिल्म में यामी गौतम  (Yami Gautam) स्पेशल अपीयरेंस में नजर आ सकती हैं और वह ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में निभाए गए अपने दमदार किरदार को एक बार फिर दोहराती दिखेंगी.

Advertisment

Dhurandhar 2 Teaser: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का टीजर आउट

धुरंधर 2 में शामिल हुईं यामी गौतम धर (Yami Gautam in Dhurandhar The Revenge)

दरअसल, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यामी गौतम एक एक्शन से भरपूर रोल में दिखेंगी जो कैमियो होने के बावजूद फिल्म धुरंधर की कहानी में एक अहम भूमिका निभाता है. यामी का किरदार सिर्फ एक छोटा सा रोल नहीं है बल्कि कहानी पर काफी असर डालता है.सोर्स ने कहा, "यामी का रोल एक्शन से भरपूर है और कहानी के लिए बहुत जरूरी है.उन्होंने पहले ही लगभग पांच दिन शूटिंग कर ली है और हालांकि यह एक कैमियो है, लेकिन यह एक अहम हिस्सा है जो दर्शकों को हैरान कर देगा". 

कब रिलीज होगी धुरंधर 2? (When release  Dhurandhar 2?)

रणवीर सिंह स्टारर इस सीक्वल को 19 मार्च, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

Ikka: 30 साल बाद 'इक्का' में साथ दिखेंगे सनी देओल-अक्षय खन्ना

क्या हैं धुरंधर की कहानी? (Dhurandhar Plot) 

धुरंधर एक एंटी-टेरर सीक्रेट ऑपरेशन की कहानी है. फिल्म में, हम रणवीर सिंह को हमज़ा के रोल में देखते हैं, जो एक अंडरकवर एजेंट है, जो पाकिस्तान के कराची के क्रिमिनल और पॉलिटिकल अंडरवर्ल्ड में घुसपैठ करता है. अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत नाम के एक गैंगस्टर का रोल बहुत अच्छे से निभाया है, जबकि आर माधवन ने IB के डायरेक्टर अजय सान्याल का रोल निभाया है. अर्जुन रामपाल ISI के मेजर इकबाल के रोल में हैं, जबकि राकेश बेदी ने पाकिस्तान अवामी पार्टी के एक सीनियर पॉलिटिशियन का रोल किया है, जिसमें सारा अर्जुन ने उनकी ऑनस्क्रीन बेटी और हमज़ा की लव इंटरेस्ट का रोल किया है. वहीं संजय दत्त ने ल्यारी टास्क फोर्स के हेड SP चौधरी असलम के रोल में सबका दिल जीत लिया.

Sameer Wankhede ने ‘The Bads of Bollywood’ के खिलाफ उठाया सख्त कदम

धुरंधर 2 में कौन सी स्टार कास्ट हैं? (Dhurandhar Cast)

रणवीर सिंह जसकीरत सिंह रंगी उर्फ ​​हमजा अली मजारी के रूप में
संजय दत्त एसपी चौधरी असलम के रूप में
अक्षय खन्ना रहमान डकैत के रूप में
आर. माधवन अजय सान्याल, IB के चीफ (अजीत डोभाल पर आधारित) के रूप में
अर्जुन रामपाल मेजर इकबाल, ISI के रूप में (इलियास कश्मीरी पर आधारित)
सारा अर्जुन यलीना जमाली, जमील की बेटी के रूप में
राकेश बेदी जमील जमाली के रूप में (नबील गबोल पर आधारित)

धुरंधर का कलेक्शन और बजट क्या हैं? (Dhurandhar Collection and Budget)

आदित्य धर की फिल्म ने भारत में लगभग Rs 826.41 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है, जबकि इसकी दुनिया भर में कलेक्शन Rs 1,283.5 करोड़ से ज़्यादा हो गया है. धुरंधर का बजट 250–475 करोड़ करोड़ हैं.

Frequently Asked Questions (FAQ) 

1. क्या यामी गौतम ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में नजर आएंगी?

उत्तर: रिपोर्ट्स के मुताबिक, यामी गौतम फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस करती नजर आ सकती हैं, हालांकि मेकर्स ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

2. यामी गौतम का रोल कैसा होगा?

उत्तर: कहा जा रहा है कि यामी गौतम एक अहम लेकिन स्पेशल रोल में दिखाई देंगी.

3. क्या यामी गौतम ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ वाला किरदार दोहराएंगी?

उत्तर: कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में निभाए गए अपने चर्चित किरदार को दोहराती नजर आ सकती हैं.

4. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का निर्देशन किसने किया है?

उत्तर: फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है.

5. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में लीड रोल किसका है?

उत्तर: फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे.

Tags : film Dhurandhar | aditya dhar | ranveer singh

Advertisment
Latest Stories