/mayapuri/media/media_files/2026/02/04/sameer-wankhede-2026-02-04-10-30-46.jpeg)
Sameer Wankhede:शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) ने सीरीज‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ (The Bads of Bollywood) से बतौर निर्देशक डेब्यू किया है. इस सीरीज को लेकर आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) ने आरोप लगाया कि इसमें एक ऐसा सीन है जो उनकी छवि को नुकसान पहुंचाता है. इसी को लेकर उन्होंने मेकर्स के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया था. हालांकि, 29 जनवरी को दिल्ली हाईकोर्ट ने क्षेत्राधिकार का हवाला देते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी. साथ ही कोर्ट ने समीर वानखेड़े को यह छूट दी कि वह इस मामले में मुंबई की किसी सक्षम अदालत में मानहानि का मुकदमा दायर कर सकते हैं.
Sameer Wankhede: दिल्ली हाईकोर्ट ने समीर वानखेड़े की याचिका को किया खारिज
दिल्ली हाईकोर्ट ने क्यों खारिज किया मामला? (Why did the Delhi High Court dismiss the case?)
29 जनवरी को दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस विकास महाजन ने समीर वानखेड़े की याचिका को 'क्षेत्राधिकार' (Territorial Jurisdiction) के आधार पर खारिज कर दिया. अदालत ने माना कि इस मामले की सुनवाई के लिए दिल्ली की अदालत सही फोरम नहीं है. हालांकि, कोर्ट ने वानखेड़े को यह राहत दी कि वह मुंबई के डिंडोशी स्थित सिटी सिविल एंड सेशंस कोर्ट में अपना मुकदमा दायर कर सकते हैं. अदालत ने दोनों पक्षों को 12 फरवरी को मुंबई की अदालत में पेश होने का भी निर्देश दिया है. यह दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के खिलाफ वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ़ बॉलीवुड’ में उनके कथित अपमानजनक चित्रण को लेकर समीर की याचिका खारिज करने के कुछ दिनों बाद आया है.
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/04/shah-rukh-khan-aryan-khan-2026-02-04-10-34-09.jpg)
समीर वानखेड़े ने की थी इतने करोड़ की मांग (Sameer Wankhede had demanded so many crores)
समीर वानखेड़े ने नेटफ्लिक्स और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के खिलाफ याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि आर्यन खान से जुड़ी वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में उनके किरदार को गलत और भ्रामक तरीके से दिखाया गया है. वानखेड़े का कहना था कि इस प्रस्तुति से उनकी सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचा है, इसी आधार पर उन्होंने 2 करोड़ रुपये के मानहानि हर्जाने की मांग की थी.
O Romeo: हुसैन उस्तारा की बेटी ने ‘ओ रोमियो’ पर रोक लगाने की उठाई मांग
ऐसे शुरु हुआ विवाद (Sameer Wankhede Controversy)
Aryan khan roasted Sameer wankhede piche wo taklu v hai 🤣🤣🤣🤣#TheBadsofBollywoodpic.twitter.com/HBChKvoG7D
— SUMIT (@5UM1T_DBZ) September 18, 2025
दरअसल, ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ सीरीज बॉलीवुड बैकड्रॉप पर आधारित है. पहले एपिसोड में दिखाया गया है कि बॉलीवुड सेलेब्स एक सक्सेस पार्टी में शामिल हैं, जबकि उसके बाहर एक अधिकारी को ड्रग का सेवन कर रहे लड़के को गिरफ्तार करते दिखाया गया है. इस किरदार का चेहरा और अंदाज समीर वानखेड़े से काफी मिलता-जुलता है. सीरीज रिलीज़ होने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग इस किरदार की तुलना समीर वानखेड़े से करने लगे थे.
2021 के क्रूज ड्रग केस से क्या है कनेक्शन?
समीर वानखेड़े 2021 में तब सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने एनसीबी के जोनल निदेशक के रूप में एक क्रूज जहाज पर छापेमारी का नेतृत्व किया था. इस छापेमारी में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था. हालांकि, 2022 में आर्यन खान को सभी आरोपों से बरी कर दिया गया था, क्योंकि एनसीबी को उनके खिलाफ ड्रग्स रखने या उपभोग करने का कोई सबूत नहीं मिला. वानखेड़े का मानना है कि यह सीरीज इसी पूरे घटनाक्रम को एक विवादित नजरिए से दिखाने और उन्हें बदनाम करने का प्रयास है.
Bheegi Bheegi AR Rahman: ए आर रहमान के ‘भीगी भीगी’ में दिखेगी दुलकर–मृणाल की केमिस्ट्री
Frequently Asked Questions (FAQ)
1. समीर वानखेड़े कौन हैं?
उत्तर: समीर वानखेड़े एक आईआरएस (IRS) अधिकारी हैं, जो पहले नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) में जोनल डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं.
2. ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ क्या है?
उत्तर: ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ एक वेब सीरीज है, जिससे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने बतौर निर्देशक डेब्यू किया है.
3. समीर वानखेड़े ने इस सीरीज पर क्या आरोप लगाए हैं?
उत्तर: समीर वानखेड़े का आरोप है कि सीरीज में एक सीन ऐसा है जो उनकी छवि को नुकसान पहुंचाता है और उन्हें गलत तरीके से पेश करता है.
4. समीर वानखेड़े ने क्या कानूनी कार्रवाई की?
उत्तर: उन्होंने सीरीज के मेकर्स के खिलाफ मानहानि (Defamation) का केस दायर किया.
5. दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले में क्या फैसला दिया?
उत्तर: 29 जनवरी को दिल्ली हाईकोर्ट ने क्षेत्राधिकार (Jurisdiction) का हवाला देते हुए समीर वानखेड़े की याचिका खारिज कर दी.
Tags : Sameer Wankhede Case | Sameer Wankhede Filed A Defamation Case | The Bads of Bollywood 2 | THE BA*DS OF BOLLYWOOD | the bads of bollywood review | The Bads Of Bollywood Aryan Khan
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/01/30/cover-2678-2026-01-30-17-15-19.png)