HomeBound | Press Conference | Ishaan Khattar | Janhvi Kapoor | Vishal Jethwa | Neeraj Ghaywan
Entertainment | Videos ............................HomeBound | Press Conference | Ishaan Khattar | Janhvi Kapoor | Vishal Jethwa | Neeraj Ghaywan
ताजा खबर: कान्स फिल्म फेस्टिवल दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में से एक है. हर साल इस इवेंट में दुनिया भर के फिल्ममेकर, एक्टर और सिनेमा प्रेमी हिस्सा लेते हैं. भारतीय फिल्में और कलाकार भी इस अवॉर्ड फंक्शन में जाने के लिए उत्सुक रहते हैं. इस साल के कान्स फिल्म फेस्टिवल में एक भारतीय फिल्म का चयन हुआ है.
/mayapuri/media/post_attachments/images/newimg/11042025/11_04_2025-homebound_cannes_2025_23916294-424013.webp)
जी हां, जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर स्टारर फिल्म होमबाउंड का भी कान्स में चयन हुआ है. पिछले साल अनुराग कश्यप की फिल्म कैनेडी कान्स फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई थी और अब होमबाउंड का चयन हुआ है. गौरतलब है कि होमबाउंड कान्स में चयनित होने वाली निर्देशक नीरज घेवान की दूसरी फिल्म है. इससे पहले उनकी फिल्म मसान ने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दो कान्स अवॉर्ड जीते थे. कान्स फिल्म फेस्टिवल में गई होमबाउंड हाल ही में करण जौहर ने होमबाउंड के कान्स में चुने जाने की जानकारी दी.
उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा, "नीरज घेवन द्वारा निर्देशित हमारी भावनात्मक कहानी होमबाउंड को प्रतिष्ठित फेस्टिवल डे कान्स के लिए चुना गया है. यह क्षण भारतीय सिनेमा की शक्ति का प्रमाण है, जो हमारी अनूठी कहानियों, प्रतिभाओं और दृष्टिकोणों को दुनिया के सामने प्रदर्शित करता है. मैं इस बात से इनकार नहीं करूंगा कि मैं हमेशा चाहता था कि हमारी कोई फिल्म इस प्रतिष्ठित वैश्विक मंच पर पहुंचे और अब हम यहां हैं."
/mayapuri/media/post_attachments/media/details/ANI-20250112174100-604535.jpg)
करण जौहर ने आगे कहा, "लेकिन एक सच्चे दूरदर्शी (निर्देशक) के बिना कुछ भी नहीं हो सकता है, जो मुझे लगता है कि अपनी फिल्म के साथ अपनी दूसरी यात्रा शुरू करने के साथ कान्स में लगातार आने वाले हैं. नीरज घेवन, यह उपलब्धि न केवल हमारे फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक जीत है, बल्कि उभरते फिल्म निर्माताओं के लिए आशा की किरण भी है, जो उन्हें सीमाओं को आगे बढ़ाने और अपनी आवाज साझा करने के लिए प्रेरित करती है और आप वह प्रकाश स्तंभ हैं."नीरज घेवन द्वारा निर्देशित होमबाउंड को अन सर्टेन रिगार्ड सेक्शन के लिए चुना गया है. इस फिल्म का सह-निर्माण करण जौहर कर रहे हैं। फिल्म में जान्हवी कपूर, ईशान खट्टर और विशाल जेठवा मुख्य भूमिकाओं में हैं.
Homebound, Cannes Film Festival, Cannes 2025, Janhvi Kapoor, Vishal Jethwa, Ishaan Kahtter, Cannes 2025 Indian Film, Janhvi Kapoor movie
Read More
फ्लावर बिकिनी में नजर आईं एक्ट्रेस Monalisa, इंटरनेट पर मचाया धमाल
टॉय स्टोर जैसी होती हैं स्टारकिड्स की बर्थडे पार्टीज़, Maniesh Paul ने किया मज़ेदार खुलासा
Deepika Padukone को किस शहर से है सबसे ज्यादा लगाव, मुंबई या बेंगलुरु? देखें वीडियो
इस एक्ट्रेस को किस करने से कतराए Salman Khan, शूटिंग के वक्त किया था अजीब काम
Entertainment | Videos ............................HomeBound | Press Conference | Ishaan Khattar | Janhvi Kapoor | Vishal Jethwa | Neeraj Ghaywan
ताजा खबर: Oscars 2026: ईशान खट्टर, जाह्नवी कपूर और विशाल जेठवा की फिल्म ‘होमबाउंड’ को ऑस्कर 2026 के लिए बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में भारत की ऑफिशियल ....
ताजा खबर: Homebound Oscars 2026: ईशान खट्टर ,विशाल जेठवा की होमबाउंड को ऑस्कर 2026 में बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया है.
ताजा खबर: Homebound Trailer: ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जान्हवी कपूर की 'होमबाउंड' का ट्रेलर जातिवाद भेदभाव के खिलाफ दो दोस्तों के संघर्ष की कहानी को पेश कर रहा हैं.
ताजा खबर: Homebound Release Date: जान्हवी कपूर - ईशान खट्टर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'होमबाउंड' रिलीज डेट सामने आ चुकी हैं. फिल्म 26 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
अभिनेत्री जान्हवी कपूर, ईशान खट्टर और विशाल जेठवा ने टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव को एक फैशन परेड में बदल दिया। यह टीम अपनी फिल्म 'होमबाउंड' के लिए इस फिल्म महोत्सव में मौजूद है...
Web Stories: Janhvi Kapoor ने अपनी अदाओं से कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 के रेड कार्पेट पर धूम मचा दी है. एक्ट्रेस ने अपने लुक से अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी को ट्रिब्यूट दिया
ताजा खबर: Janhvi Kapoor ने अपनी अदाओं से कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 के रेड कार्पेट पर धूम मचा दी है. एक्ट्रेस ने अपने लुक से अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी को ट्रिब्यूट दिया है.