ताजा खबर: मलयालम सिनेमा के महान अभिनेता ममूटी की नई क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘कलमकावल’ का प्री-रिलीज़ टीज़र 1 दिसंबर 2025 को जारी किया गया. इस टीज़र ने रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर जोरदार चर्चा पैदा कर दी है. फिल्म का निर्देशन डेब्यू डायरेक्टर जितिन के जोस ने किया है, जिन्होंने इसे जिश्नु श्रीकुमार के साथ मिलकर लिखा भी है.टीज़र की झलक से ही साफ है कि ‘कलमकावल’ एक गहन, डार्क और मनोवैज्ञानिक क्राइम थ्रिलर साबित होने वाली है, और ममूटी का यह अवतार दर्शकों को सिनेमा हॉल तक खींच लाने में पूरी तरह सक्षम है.
टीज़र की शुरुआत: लापता महिलाओं की तस्वीरें और भयावह माहौल
54 सेकंड के इस टीज़र की शुरुआत लापता हुई महिलाओं की तस्वीरों से होती है. साथ ही एक दर्दभरी वॉइसओवर सुनाई देती है, जो तुरंत दर्शकों को कहानी के गहरे और अंधेरे प्लॉट की तरफ खींच ले जाती है.इस शुरुआती दृश्य से ही यह साफ हो जाता है कि फिल्म का केंद्र महिलाओं के रहस्यमयी गायब होने और सिलसिलेवार हत्याओं पर आधारित है.
इसके बाद टीज़र में अभिनेता विनायकन नजर आते हैं, जो फिल्म में एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं.उनका वॉइसओवर टीज़र को और भी रोमांचक बनाता है:“बाद में, हत्या मेरे लिए एक नशा बन गई.”इस एक लाइन ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है — क्या विनायकन ही असली विलन हैं? या वह किसी गहरी मिस्ट्री में उलझे हुए पुलिस अधिकारी?टीज़र इस सवाल का जवाब नहीं देता, बल्कि इसे और रोमांचक बना देता है.
राजिशा विजयन की झलक—तनाव और भय के बीच अकेली महिला
एक शॉट में अभिनेत्री राजिशा विजयन को रात के अंधेरे में अकेले खड़े दिखाया गया है.यह दृश्य फिल्म में उनकी अहम भूमिका की ओर इशारा करता है—क्या वह शिकार हैं? गवाह? या किसी राज़ की कुंजी?
ममूटी का धमाकेदार प्रवेश—एक सीरियल किलर का संकेत?
टीज़र का सबसे प्रभावशाली हिस्सा वह है जब ममूटी की आवाज़ सुनाई देती है.एक सिहरन पैदा करने वाले स्माइल के साथ वह कहते हैं: “इंसान को मारने में जो आनंद है… वैसा और कुछ नहीं.”यह डायलॉग सुनकर फैंस के मन में एक ही सवाल उठ रहा है— क्या ममूटी इस फिल्म में सीरियल किलर बने हैं?टीज़र जान-बूझकर इस राज़ को छुपा कर रखता है, ताकि दर्शकों का उत्साह लगातार बना रहे.