Pravina Deshpande age
ताजा खबर: मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा Pravina Deshpande का 17 फरवरी 2026 को 60 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. वे पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रही थीं. उनके परिवार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस दुखद खबर की पुष्टि की. पोस्ट में लिखा गया कि भारी मन से सूचित किया जाता है कि प्रवीना देशपांडे अब हमारे बीच नहीं रहीं. उनका अंतिम संस्कार 17 फरवरी को दोपहर 3 बजे मुंबई के अंधेरी पूर्व स्थित लोखंडवाला हिंदू श्मशान घाट, चकाला सरस्वादा में किया गया.
Read More: 5 करोड़ का कर्ज बना मुसीबत! जानिए कौन हैं माधव गोपाल अग्रवाल, जिनसे उधार लेकर फंसे राजपाल यादव
कौन थीं प्रवीना देशपांडे? (Pravina Deshpande last rites)
/fit-in/580x348/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/18/praveena-deshpande-films-2026-02-18-10-41-41.png)
1965 में जन्मी प्रवीना देशपांडे ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत मराठी सिनेमा से की थी. अपनी सहज अदायगी और दमदार संवाद शैली के कारण उन्होंने जल्द ही दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली. बाद में उन्होंने हिंदी फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में भी काम किया.हिंदी फिल्मों में उन्होंने ‘मुंबई मेरी जान’ (2008), ‘रेडी’ (2011), ‘बॉम्बे टॉकीज’ (2013), ‘डी-डे’ (2013), ‘मॉनसून शूटआउट’ (2013), ‘एक विलेन’ (2014), ‘क्रेजी कुक्कड़ फैमिली’ (2015), ‘गब्बर इज बैक’ (2015), ‘एयरलिफ्ट’ (2016), ‘गोल्ड’ (2018), ‘गोलक बुगनी बैंक ते बटुआ’ (2018), ‘परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण’ (2018), ‘जलेबी’ (2018) और ‘हैक्ड’ (2020) जैसी फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाईं.वे हाल ही में नीरज पांडे की वेब सीरीज़ ‘तस्करी’ में नजर आई थीं, जिसमें इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में थे. यह सीरीज़ इसी साल जनवरी में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी.
कैंसर से जंग की कहानी (Pravina Deshpande family)
साल 2024 में ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में प्रवीना देशपांडे ने अपने कैंसर से जुड़े संघर्ष के बारे में खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया था कि शुरुआत मामूली स्किन रैश से हुई थी, जो धीरे-धीरे गंभीर बीमारी में बदल गई. अक्टूबर 2019 में उन्हें मल्टीपल मायलोमा (एक प्रकार का ब्लड कैंसर) का पता चला.हालांकि, डॉक्टरों ने इलाज के बाद सकारात्मक संकेत दिए थे और उम्मीद जताई थी कि वे सामान्य जीवन जी सकेंगी. उन्होंने बताया था कि बोन मैरो ट्रांसप्लांट के दौरान 17 दिनों तक आइसोलेशन में रहने के बावजूद उनके परिवार ने उनका हौसला बनाए रखा. उनके पति अनिरुद्ध देशपांडे, दो बेटे, बहू और करीबी रिश्तेदार हर कदम पर उनके साथ रहे. उन्होंने भावुक होकर कहा था कि परिवार के समर्थन ने उन्हें कठिन समय में मजबूत बनाए रखा.
Read More: आर्यन-सुहाना-अबराम संग बॉन्डिंग पर शाहरुख खान का इमोशनल बयान
इंडस्ट्री में शोक की लहर
प्रवीना देशपांडे 2008 से Cine & TV Artistes' Association (CINTAA) की सक्रिय सदस्य थीं. संगठन ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी.
फिल्म और टीवी जगत की कई हस्तियों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया. उनके सह-कलाकारों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया मीडिया पर उन्हें याद करते हुए लिखा कि वे न केवल एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री थीं, बल्कि बेहद विनम्र और प्रेरणादायक इंसान भी थीं.
Read More: अपकमिंग फिल्म में महात्मा गांधी की भूमिका में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी?
FAQ
1. प्रवीना देशपांडे का निधन कब हुआ?
प्रवीना देशपांडे का निधन 17 फरवरी 2026 को 60 वर्ष की उम्र में हुआ.
2. प्रवीना देशपांडे किस बीमारी से जूझ रही थीं?
वे कैंसर से पीड़ित थीं. उन्हें मल्टीपल मायलोमा (ब्लड कैंसर) का निदान हुआ था.
3. प्रवीना देशपांडे कौन थीं?
Pravina Deshpande मराठी और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री थीं. उन्होंने फिल्मों और टीवी दोनों में काम किया था.
4. उन्होंने किन-किन फिल्मों में काम किया था?
उन्होंने ‘रेडी’, ‘डी-डे’, ‘एयरलिफ्ट’, ‘गोल्ड’, ‘परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण’, ‘जलेबी’ और ‘हैक्ड’ जैसी कई हिंदी फिल्मों में अभिनय किया था. इसके अलावा वे मराठी सिनेमा में भी सक्रिय रहीं.
5. क्या वे किसी संगठन से जुड़ी थीं?
हाँ, वे 2008 से Cine & TV Artistes' Association (CINTAA) की सक्रिय सदस्य थीं.
Read More: ‘तुम्बाड 2’ में कौन बनेगा खलनायक? अक्षय खन्ना या नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी पर चर्चा तेज
/mayapuri/media/media_files/2026/02/18/pravina-deshpande-2026-02-18-10-50-50.png)