/mayapuri/media/media_files/2026/03/06/between-busy-schedules-and-quiet-evenings-sony-sab-actors-turn-to-cooking-for-comfort-and-balance-2026-03-06-12-27-11.jpeg)
Sony SAB actors turn to cooking for comfort and balance: लंबे शूटिंग घंटे और पैक्ड शेड्यूल एक्टर की रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा होते हैं. लेकिन कैमरे की रोशनी और स्क्रिप्ट से परे, कई कलाकारों को सबसे ज़्यादा सुकून एक बेहद साधारण चीज़ से मिलता है कुकिंग. किसी के लिए यह रिलैक्स करने का तरीका है, तो किसी के लिए क्रिएटिव आउटलेट. और कुछ के लिए किचन धीरे-धीरे उनकी फेवरेट जगह बन गई है, जहाँ वे खुद को अनवाइंड करते हैं. सोनी सब के कलाकार Akshaya Hindalkar, Rishi Saxena और Avinesh Rekhi स्क्रीन पर किरदारों को ज़िंदा करते हैं, लेकिन ऑफ-स्क्रीन वे फ्लेवर के साथ एक्सपेरिमेंट करना, फैमिली रेसिपी दोबारा बनाना और ऐसे खाने तैयार करना पसंद करते हैं जो उनकी पर्सनैलिटी को दर्शाता है.
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/03/06/akshaya-hindalkar-cooking-2026-03-06-12-23-48.webp)
अक्षया हिंदालकर, जो पुष्पा इम्पॉसिबल में राशी का किरदार निभा रही हैं (Akshhaya Hindalkar, playing the role of Rashi in Pushpa Impossible) बताती हैं,
"मैंने कुकिंग कभी प्रोफेशनली नहीं सीखी. जो भी आता है, वो ट्रायल और एरर से सीखा है, कभी वीडियो देखकर और खुद ट्राय करके. अब जब भी टाइम मिलता है, खासकर ऑफ-डे पर, मैं कुछ नया बनाने की कोशिश करती हूँ. मैं प्रोफेशनल नहीं हूँ, लेकिन मुझे ये प्रोसेस बहुत अच्छा लगता है. अपने हाथों से कुछ बनाना और उसे तैयार होते देखना बहुत अच्छा फील देता है."
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/03/06/rishi-saxena-2026-03-06-12-25-15.jpg)
ऋषि सक्सेना, जो इत्ती सी खुशी में संजय का रोल निभा रहे हैं (Rishi Saxena, playing Sanjay in Itti Si Khushi) कहते हैं,
"मैं रोज़ कुकिंग नहीं कर पाता क्योंकि शेड्यूल काफी टाइट होता है. लेकिन जब भी टाइम मिलता है, मुझे सच में किचन में जाना अच्छा लगता है. मुझे चीज़ें सिंपल रखना पसंद है और बेसिक्स सही करना अच्छा लगता है. चाहे कुछ बहुत एलाबोरेट न भी बना रहा हूँ, लेकिन धीरे-धीरे खाना तैयार करना और उसमें शामिल होना अच्छा लगता है. कभी पूरा खाना बनाता हूँ, कभी बस हेल्प करता हूँ. बिना जल्दीबाज़ी के खाना बनाना बहुत पर्सनल लगता है."
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/03/06/avinesh-rekhi-2026-03-06-12-26-26.jpg)
अविनेश रेखी, जो गणेश कार्तिकेय में भगवान शिव का किरदार निभा रहे हैं (Avinesh Rekhi, playing Lord Shiva in Ganesh Kartikey) बताते हैं,
"मेरे लिए कुकिंग हमेशा फैमिली एक्टिविटी होती है. जब भी मौका मिलता है, हम इसे घर पर मज़ेदार बना देते हैं. बच्चे तय करते हैं कि क्या बनाना है और फिर सब मिलकर किचन में जाते हैं. मुझे हमेशा एक डायरेक्टर चाहिए होता है और वो रोल मेरी पत्नी बहुत सीरियसली निभाती हैं. वो गाइड करती हैं और हम सब इंस्ट्रक्शन फॉलो करते हैं. ये पल खाने से ज़्यादा साथ बिताने के होते हैं. एक चीज़ जो मैं पूरे कॉन्फिडेंस से बनाता हूँ, वो है कढ़ा प्रसाद. इसे मैं खास मौकों पर जैसे गुरुपुरब पर बनाता हूँ और पूरे दिल से इसका आनंद लेता हूँ."
कंफर्ट फूड से लेकर खूबसूरती से सजाए गए फेवरेट्स तक, कुकिंग अब सिर्फ़ एक रूटीन नहीं रही. यह एक ऐसी जगह बन गई है जहाँ हर कोई धीरे-धीरे काम करता है, अपने हाथों से कुछ तैयार करता है और अपनी व्यस्त ज़िंदगी में बैलेंस ढूँढता है.
देखिए इत्ती सी खुशी, गणेश कार्तिकेय और पुष्पा इम्पॉसिबल, सिर्फ़ सोनी सब पर.
प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ की वर्ल्ड वाईड रिलीज डेट आई सामने
ईरान-इजराइल तनाव के बीच दुबई में फंसी लारा दत्ता, बोलीं—आसमान में मिसाइलें देखना था डरावना
Tags : pushpa impossible full episode | pushpa impossible promo | pushpa impossible ka new episode | pushpa impossible episode update | Pushpa Impossible show | pushpa impossible serial star cast | pushpa impossible today episode | pushpa impossible twist | pushpa impossible upcoming episode | pushpa impossible upcoming twist | Pushpa Impossible update | pushpa impossible written update | Sony SAB Pushpa Impossible | tv show pushpa impossible | Itti Si Khushi Latest Episode | Itti Si Khushi New Episode | Itti Si Khushi On Location | Itti Si Khushi Release Date | Itti Si Khushi Today Episode | Itti Si Khushi Upcoming Episode | Sony SAB Show Itti Si Khushi | Sony SAB Show Itti Si Khushi Full Cast | Ganesh Kartikeya | Ganesh Kartikey First Episode | Ganesh Kartikey Latest Episode | Ganesh Kartikey New Episode | Ganesh Kartikey Promo | Ganesh Kartikey Sony SAB | Sony Sab | Sony SAB artists | Sony SAB actors
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/27/cover-2682-2026-02-27-17-40-37.png)