/mayapuri/media/media_files/2026/03/09/xc-2026-03-09-15-14-23.jpeg)
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इस साल की थीम रुळपअमज्वळंपद इस विचार को सामने लाती है कि जब महिलाएँ प्रेम, साहस, मार्गदर्शन या अवसर देती हैं, तो बदले में उन्हें आत्मविश्वास, अनुभव और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। एक महिला अपने जीवन में कई भूमिकाएँ निभाती है-जिम्मेदारियों और सपनों के बीच संतुलन बनाते हुए। इसी भावना को साझा करते हुए एण्डटीवी के प्रमुख कलाकारों ने अपने अनुभव साझा किए। इनमें शामिल हैं- अक्षया नाइक ऊर्फ आगामी शो ‘हे भगवान-कितना बदल गया इंसान‘, की ईना, प्रियंवदा कांत ऊर्फ ‘घरवाली पेड़वाली‘ की लतिका, गीतांजलि मिश्रा ऊर्फ ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ की राजेश और शिल्पा शिंदे ऊर्फ ‘भाबीजी घर पर हैं‘ की अंगूरी भाबी! (&TV actresses message on International Women’s Day 2026)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/03/07/akshaya-naik-2026-03-07-16-43-57.jpg)
एण्डटीवी के आगामी शो ‘हे भगवान-कितना बदल गया इंसान‘ में ईना की भूमिका निभा रहीं अक्षया नाइक कहती हैं, “एक कलाकार के तौर पर मेरे दिन काफी व्यस्त होते हैं, लेकिन कैमरे के बाहर मैं एक बेटी, एक दोस्त और अपने रिश्तों को महत्व देने वाली इंसान भी हूँ। एक महिला होने का मतलब है लगातार अलग-अलग भूमिकाएँ निभाना-सेट पर स्क्रिप्ट याद करना और घर पर अपने परिवार के साथ भावनात्मक रूप से जुड़े रहना। मैंने महसूस किया है कि जब भी मैं किसी को अपना समय, धैर्य या हौसला देती हूँ, मैं भीतर से और मजबूत बनती हूँ। मेरे लिए रुळपअमज्वळंपद का मतलब है कि जब हम किसी दूसरी महिला के सपनों का साथ देते हैं, तो हम सब मिलकर मजबूत बनते हैं। इस महिला दिवस पर मैं उन लड़कियों को आत्मविश्वास देना चाहती हूँ जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए सीमाएँ तोड़ना चाहती हैं।” ‘घरवाली पेड़वाली‘ में लतिका का किरदार निभा रहीं प्रियंवदा कांत कहती हैं, “मेरे जीवन में कई भूमिकाएँ हैं-अपने काम के प्रति समर्पित एक अभिनेत्री, परिवार के प्रति जिम्मेदार एक बेटी और लगातार सीखने वाली एक महिला। कई बार इन सबके बीच संतुलन बनाना मुश्किल लगता है, लेकिन यही एक महिला की असली ताकत भी है। हम संवारते हैं, साथ देते हैं और आगे बढ़ते रहते हैं। मेरे लिए रुळपअमज्वळंपद का मतलब है दया देना, मार्गदर्शन देना और जहाँ संभव हो अवसर देना। जब हम किसी दूसरी महिला को आगे बढ़ाते हैं, तो हमें भी आत्मविश्वास और एकता मिलती है। सशक्तिकरण तब शुरू होता है जब हम एक-दूसरे का साथ देना चुनते हैं।” ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ में राजेश की भूमिका निभा रहीं गीतांजलि मिश्रा कहती हैं, “एक महिला होने का मतलब है सहजता से कई जिम्मेदारियाँ निभाना। पर्दे पर मैं दर्शकों को हँसाती हूँ, लेकिन असल जीवन में मैं अपनी माँ की ताकत और संघर्ष से प्रेरणा लेने वाली बेटी भी हूँ। मैंने देखा है कि परिवार को संभालने के लिए महिलाएँ भावनात्मक और शारीरिक रूप से कितना कुछ देती हैं। रुळपअमज्वळंपद मुझे यह याद दिलाता है कि हम जितना देते हैं, उतना ही अनुभव, साहस और दूसरों को प्रेरित करने की शक्ति भी पाते हैं। इस महिला दिवस पर आइए हम लड़कियों को शिक्षा दें, हर क्षेत्र में महिलाओं को सम्मान दें और उन लोगों का हौसला बढ़ाएँ जो खुद पर संदेह करते हैं, क्योंकि छोटा सा सहयोग भी बड़ा बदलाव ला सकता है।” (Priyamvada Kant Women’s Day special message)
/bollyy/media/post_attachments/images/M/MV5BNDNhNDQ2NWYtYzUyOS00OTE2LWE4MjktYmI1NDFhNzgxNjBmXkEyXkFqcGc@._V1_-474903.jpg)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/03/07/geetanjali-mishra-2026-03-07-16-45-43.webp)
Also Read: राज-डीके की फिल्म में साथ दिखेंगे Salman Khan और Samantha Ruth Prabhu
‘भाबीजी घर पर हैं‘ में अंगूरी भाबी का किरदार निभा रहीं शिल्पा शिंदे कहती हैं, “सालों से मैंने अपने करियर, निजी जीवन और सामाजिक जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाया है। मेरा मानना है कि एक महिला होने का मतलब है हर भूमिका को पूरे दिल और दृढ़ता के साथ निभाना। हम घर में देखभाल करने वाली हैं, काम में पेशेवर हैं और अपने प्रियजनों के लिए ताकत का सहारा भी। कई बार हम भूल जाते हैं कि हम रोज कितना कुछ संभालते हैं। मुझे लगता है कि आत्मविश्वास की शुरुआत इस बात से होती है कि हम खुद को कैसे देखते हैं। इसलिए इस महिला दिवस पर एण्डटीवी के ‘सेल्फी लो, शाइन करो, स्टार बन जाओ!’ अभियान का हिस्सा बनकर मुझे बेहद खुशी हो रही है। यह एक खूबसूरत पहल है, जहाँ महिलाएँ क्राउन मिरर इंस्टॉलेशन के सामने सेल्फी लेकर खुद को आत्मविश्वासी, स्वतंत्र और मजबूत महसूस कर सकती हैं। मुझे खुशी है कि मैं इस अभियान का हिस्सा बनूँगी, प्रेरणादायक महिलाओं से मिलूँगी और उनकी कहानियों का जश्न मनाऊँगी। रुळपअमज्वळंपद हमें याद दिलाता है कि जब हम अपने अनुभव साझा करते हैं, युवा महिलाओं का मार्गदर्शन करते हैं या बस उनका साथ देते हैं, तो सशक्तिकरण का एक मजबूत दायरा बनता है।” (women empowerment message by &TV actresses)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/TSlRZac3m0OwzhyHLgdg.jpg)
एण्डटीवी पर भरपूर मनोरंजन का आनंद उठाना न भूलें, देखिये आगामी शो
‘हे भगवान-कितना बदल गया इंसान‘, ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ रात 9ः30 बजे, ‘घरवाली पेड़वाली‘ रात 10ः00 बजे और ‘भाबीजी घर पर हैं 2.0‘ रात 10ः30 बजे। सभी एपिसोड आप कभी भी हिंर्दी 5 पर भी देख सकते हैं!
Also Read: Arijit Singh के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने पर Vishal Dadlani ने दी प्रतिक्रिया
FAQ
Q1. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 की थीम क्या है?
इस साल की थीम महिलाओं के बीच सहयोग, प्रेम और प्रेरणा के महत्व को दर्शाती है, जिसमें यह बताया गया है कि जब महिलाएँ एक-दूसरे को आगे बढ़ने का मौका देती हैं तो समाज भी मजबूत बनता है।
Q2. इस खास मौके पर किन टीवी कलाकारों ने अपने विचार साझा किए?
इस अवसर पर Akshaya Naik, Priyamvada Kant, Geetanjali Mishra और Shilpa Shinde ने महिलाओं की ताकत और प्रेरणा पर अपने विचार साझा किए।
Q3. अक्षया नाइक किस शो में नजर आने वाली हैं?
अक्षया नाइक आगामी शो Hey Bhagwan – Kitna Badal Gaya Insaan में ईना के किरदार में नजर आएंगी।
Q4. प्रियंवदा कांत किस किरदार के लिए जानी जाती हैं?
प्रियंवदा कांत शो Gharwali Pedwali में लतिका के किरदार के लिए जानी जाती हैं।
Q5. गीतांजलि मिश्रा किस शो में राजेश का किरदार निभा रही हैं?
गीतांजलि मिश्रा लोकप्रिय कॉमेडी शो Happu Ki Ultan Paltan में राजेश का किरदार निभा रही हैं।
International Women’s Day 2026 not present in content
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/03/06/cover-2683-2026-03-06-18-18-14.png)