Advertisment

कृतिदेव यहां Sapna Thakur ने एण्डटीवी के सुपरनैचुरल कॉमेडी शो ‘घरवाली पेड़वाली’ में की रीता के रूप में एंट्री!

एण्डटीवी के सुपरनैचुरल कॉमेडी शो घरवाली पेड़वाली में सपना ठाकुर की एंट्री होने जा रही है, जहां वह रीता पांडे के किरदार में कहानी में भावनाओं, समझदारी और रिश्तों की नई गर्माहट जोड़ेंगी।

New Update
कृतिदेव यहां सपना ठाकुर ने एण्डटीवी के सुपरनैचुरल कॉमेडी शो ‘घरवाली पेड़वाली’ में की रीता के रूप में एंट्री!.jpg
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

एण्डटीवी का चर्चित सुपरनैचुरल कॉमेडी शो ‘घरवाली पेड़वाली’ अपनी मजेदार कहानी से लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। अब इस शो में अभिनेत्री सपना ठाकुर की एंट्री होने जा रही है, जो रीता पांडे के किरदार में नज़र आएंगी। उनका यह नया किरदार कहानी में भावनाओं, समझदारी और रिश्तों की गर्माहट जोड़ने वाला है। अपने सहज अभिनय और  स्क्रीन पर दमदार मौजूदगी के लिए जानी जाने वाली सपना ठाकुर की एंट्री शो की कहानी को एक नया भावनात्मक संतुलन देगी, जहाँ एक ओर हास्य और रहस्यमय घटनाएँ हैं, वहीं दूसरी ओर रिश्तों की गहराई भी दिखाई देगी।

Advertisment

Sapna Thakur - News - IMDb

शो से जुड़ने को लेकर सपना ठाकुर ऊर्फ रीता कहती हैं, “‘घरवाली पेडवाली’ का कॉन्सेप्ट मुझे पहली नज़र में ही पसंद आ गया था। इसमें हास्य और भावनाओं का बहुत सुंदर मेल है। रीता का किरदार बेहद सधा हुआ और समझदार है। उसकी सोच भले ही आधुनिक है, लेकिन रिश्तों और परिवार की अहमियत को वह दिल से मानती है। मेरे किरदार की एंट्री ही यह दिखा देती है कि वह कितनी भरोसेमंद और सुलझी हुई है। मुझे अच्छा लगा कि मेरे इंड्रोडक्शन को बहुत ज्यादा लाउड या ड्रैमेटिक नहीं बल्कि भावनात्मक और आत्मीय रखा गया है।”

Also Read:स्क्रीन से स्पोर्ट्स फील्ड तक: Arjun Bijlani मुंबई किंग्स को लीड करने के लिए तैयार

अपने किरदार से जुड़ाव पर सपना आगे कहती हैं, “मैं खुद को रीता से काफी जुड़ा हुआ महसूस करती हूँ। वह मीठी है, थोड़ी-सी नटखट भी, ज़िंदगी को खुलकर जीने वाली और हमेशा खुश रहने की कोशिश करने वाली। ये बातें मेरी असल ज़िंदगी से भी मेल खाती हैं। मुझे कॉमेडी करना हमेशा से पसंद रहा है और इस शो के ज़रिये मुझे इस शैली को और गहराई से जीने का मौका मिला है। इसमें मौजूद कल्पनात्मक और हल्का-फुल्का अंदाज़ इसे और भी खास बनाता है। रीता शो में एक नया भावनात्मक आयाम लेकर आती है। जहाँ एक ओर रहस्यमय घटनाएँ और हास्य है, वहीं रीता का किरदार शांति, समझदारी और भावनात्मक स्थिरता का प्रतीक है। मुझे लगता है दर्शक उससे तुरंत जुड़ाव महसूस करेंगे, क्योंकि वह असल ज़िंदगी के रिश्तों की तरह है, जहाँ बिना कहे साथ निभाया जाता है। इतने प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ काम करना मेरे लिए बहुत ही सुखद अनुभव रहा है।” 

Gharwali Pedwali' में सावी बनकर छाने को तैयार है Seerat Kapoor, कहा यह  किरदार बिल्कुल अलग है

सपना ठाकुर को रीता पांडे के रूप में देखिये, ‘घरवाली पेड़वाली‘ में, हर सोमवार से शुक्रवार, रात 10ः00 बजे, सिर्फ एण्डटीवी पर और सभी एपिसोड्स देखें कभी भी हिंदी र्5पर! 

Also Read: Pooja Hegde: पूजा हेगड़े को स्कूल के बच्चे ने डांस में दी टक्कर, ‘मोनिका’ गाने पर वायरल हुआ वीडियो

FAQ

Q1. एण्डटीवी का कौन सा शो चर्चा में है?

एण्डटीवी का सुपरनैचुरल कॉमेडी शो ‘घरवाली पेड़वाली’ इन दिनों अपनी मजेदार कहानी की वजह से चर्चा में है।

Q2. शो ‘घरवाली पेड़वाली’ में नई एंट्री किसकी हो रही है?

इस शो में अभिनेत्री सपना ठाकुर की एंट्री हो रही है।

Q3. सपना ठाकुर शो में कौन सा किरदार निभाएंगी?

सपना ठाकुर शो में रीता पांडे के किरदार में नज़र आएंगी।

Q4. सपना ठाकुर का किरदार कहानी में क्या नया जोड़ेगा?

उनका किरदार शो में भावनाओं, समझदारी और रिश्तों की गर्माहट जोड़ते हुए कहानी को नया भावनात्मक संतुलन देगा।

Q5. सपना ठाकुर की एंट्री से शो पर क्या असर पड़ेगा?

उनकी एंट्री से शो में हास्य और रहस्यमय घटनाओं के साथ-साथ रिश्तों की गहराई भी और मज़बूती से देखने को मिलेगी।

Also Read: ‘Lahore 1947’ की रिलीज डेट का ऐलान,जाने कब सिनेमाघरों में आएगी सनी देओल की फिल्म

Also Read: Sonam Kapoor की गोद भराई बनी स्टार-स्टडेड इवेंट, परिवार और बॉलीवुड सेलेब्स ने किया सेलिब्रेट

Gharwali Pedwali | Achyut Potdar films and TV shows | sapna thakur | amrita pandey | hindi tv serial | television update | Show cast update | Indian television shows not present in content

Advertisment
Latest Stories