/mayapuri/media/media_files/2026/02/09/xzc-2026-02-09-16-59-43.jpeg)
रविवार की शाम बॉलीवुड में खुशियों का माहौल देखने को मिला, जब 40 साल की एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की दूसरी गोद भराई का भव्य आयोजन किया गया. इस खास मौके पर सोनम अपने पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) के साथ पूजा करती नजर आईं. पूरे कार्यक्रम में पारिवारिक warmth के साथ-साथ ग्लैमर भी भरपूर देखने को मिला.
/mayapuri/media/post_attachments/indiatoday/images/story/202602/sonam-kapoor-090503555-16x9_0-618833.jpg?VersionId=n6BAwLljIWsksMcbd6fQ0eoYt8YhL75V&size=690:388)
सोनम कपूर का ट्रेडिशनल लुक
गोद भराई के इस शुभ अवसर पर सोनम कपूर ने प्रिंटेड लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया. हल्का मेकअप, सॉफ्ट जूलरी और चेहरे पर खुशी की चमक ने उनके लुक को और भी खास बना दिया.
/mayapuri/media/post_attachments/indiatoday/styles/medium_crop_simple/public/2026-02/626081902_18564148927009229_7976758009219806280_n-680711.jpg?VersionId=yZVzvuPf5MHx7hmxyt1Pgu4kO9y.D4zN&size=750:*)
करीना कपूर का रॉयल अंदाज़
बेबी शॉवर में करीना कपूर (Kareena Kapoor) का रॉयल लुक सभी का ध्यान खींच ले गया. उन्होंने ब्लू कलर का गोटा लगा कुर्ता कैरी किया था, जिसमें वह बेहद ग्रेसफुल लग रही थीं. उनके स्टाइल और कॉन्फिडेंस ने इस फंक्शन में चार चांद लगा दिए. वहीं, भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) भी सादे लेकिन स्टाइलिश लुक में नजर आईं.
अनिल कपूर का स्टाइलिश अवतार
बेटी की गोद भराई में अनिल कपूर (Anil Kapoor) फूल-पत्ती प्रिंट का शानदार कुर्ता-पजामा पहने नजर आए. गॉगल्स लगाए हुए अनिल कपूर हमेशा की तरह हैंडसम और एनर्जेटिक दिख रहे थे.
अर्जुन कपूर और कपूर फैमिली की मौजूदगी
सोनम की गोद भराई में भाई अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) भी पहुंचे. उन्होंने डार्क ऑरेंज रंग का कुर्ता पहना था, जो उन पर खूब जंच रहा था. इसके अलावा भावना पांडे (Bhavana Pandey) भी इस फंक्शन में नजर आईं.
खुशी और शनाया कपूर का ट्रेडिशनल टच
सोनम की कजिन बहनें खुशी कपूर (Khushi Kapoor) और शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) भी गोद भराई में शामिल हुईं. खुशी ने पीली बॉर्डर वाली सिल्क साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बेहद एलिगेंट दिखीं. वहीं, शनाया पीच कलर के सूट में सिंपल और क्लासी नजर आईं.
संजय कपूर परिवार संग पहुंचे
संजय कपूर (Sanjay Kapoor) अपनी पत्नी महीप कपूर (Maheep Kapoor) और बेटे जहान कपूर (Jahaan Kapoor) के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए. महीप ने लाइट पिंक कलर का सूट कैरी किया था, जिसमें वह काफी एलिगेंट लग रही थीं.
शबाना आजमी और मसाबा गुप्ता भी रहीं मौजूद
इस खास मौके पर शबाना आजमी (Shabana Azmi) भी गोद भराई में नजर आईं. सोनम ने डिजाइनर मसाबा गुप्ता (Masaba Gupta) के साथ भी बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए पोज दिए, जो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जा रहे हैं.
अनुपम खेर ने दिया खास साथ
सोनम की गोद भराई में अनुपम खेर (Anupam Kher) भी शामिल हुए. उन्होंने सोनम के साथ मुस्कुराते हुए पोज दिए. अनुपम खेर, सोनम के पिता अनिल कपूर (Anil Kapoor) के बेहद करीबी दोस्त माने जाते हैं, इसलिए उनकी मौजूदगी ने इस मौके को और भी भावनात्मक बना दिया.
Also Read:Radhika Madan का चॉकलेट डे कन्फेशन, मां की इस आदत ने बदल दी जिंदगी
सोनम कपूर की गोद भराई सिर्फ एक पारिवारिक रस्म नहीं, बल्कि प्यार, परंपरा और खुशियों से भरा एक यादगार जश्न बन गई. आने वाले नन्हे मेहमान के स्वागत की यह शुरुआत वाकई दिल को छू लेने वाली रही.
Actress Sonam Kapoor | actress sonam kapoor news | Bollywood celebrity family | Bollywood celebrity baby shower not present in content
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/06/cover-2679-2026-02-06-17-24-53.png)