Advertisment

‘Tum Se Tum Tak’ में आर्या के कश्मीर वाले ग्रैंड प्रपोज़ल के बाद अनु के रिजेक्शन से टूटा फैंस का दिल; निहारिका ने कही ये बात...

ज़ी टीवी का शो ‘तुम से तुम तक’ अपनी दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी के लिए दर्शकों के बीच लोकप्रिय है। हाल ही में कश्मीर की खूबसूरत वादियों में आर्या ने अनु के लिए एक भव्य और रोमांटिक प्रपोज़ल प्लान किया

New Update
‘तुम से तुम तक’ में आर्या के कश्मीर वाले ग्रैंड प्रपोज़ल के बाद अनु के रिजेक्शन से टूटा फैंस का दिल; निहारिका ने कही ये बात.jpg
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

ज़ी टीवी का शो ‘तुम से तुम तक‘ अपनी अलग और दिल से जुड़ी प्रेम कहानी की वजह से लगातार दर्शकों का दिल जीत रहा है। आर्या और अनु की कहानी अब तक धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी, और हाल ही में शो में एक ऐसा ट्रैक देखने को मिला, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। कश्मीर की खूबसूरत वादियों के बीच आर्या ने अनु के लिए एक भव्य और बेहद रोमांटिक प्रपोज़ल प्लान किया। लोकेशन से लेकर पल तक, सब कुछ इतना खास था कि दर्शकों को लगने लगा था कि अब उनकी कहानी एक खुशहाल मोड़ लेने वाली है। (Arya proposes to Anu in Kashmir)

Advertisment

Tumm Se Tumm Tak (TV Series 2025– ) - IMDb

लेकिन तभी कहानी ने ऐसा मोड़ लिया, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। अनु ने आर्या के प्रपोज़ल को ठुकरा दिया। इस फैसले ने दर्शकों को चौंका दिया और कई फैंस का दिल टूट गया। सोशल मीडिया पर भी इस सीन को लेकर जबर्दस्त हलचल देखने को मिली। कमेंट सेक्शन और फैन पेजेस पर लोग खुलकर अपनी नाराज़गी और दुख जाहिर करने लगे कि आखिर अनु ने इतना खास प्रपोज़ल क्यों नकार दिया। (Tum Se Tum Tak Zee TV show)

Tum Se Tum Tak  Zee TV serial

दर्शकों की इस प्रतिक्रिया पर अपनी बात रखते हुए निहारिका चौकसे ने कहा, “मुझे पता है कि फैंस बहुत अपसेट हैं और सच कहूं तो मैं उनकी फीलिंग्स पूरी तरह समझती हूं। अगर मैं भी उनकी जगह होती और इतने लंबे इंतजार के बाद अचानक सब कुछ बदल जाता, तो मुझे भी बुरा लगता। मैं ये बात पूरी तरह महसूस कर सकती हूं। लेकिन मैं चाहती हूं कि दर्शक ये भी समझें कि अनु के अपने कारण हैं। आखिरकार ये शो अनु और आर्या की कहानी है, यही ‘तुम से तुम तक’ है। तो हां, रास्ते में परेशानियां होंगी, मुश्किलें आएंगी और ऐसे पल भी आएंगे जो इन दोनों को आज़माएंगे, लेकिन आखिर में ये दोनों एक साथ ही होंगे।” (Tum Se Tum Tak latest episode update)

Tum Se Tum Tak  Zee TV serial

Also Read:Assi Trailer: Taapsee Pannu की फिल्म 'अस्सी' का ट्रेलर हुआ रिलीज

वो आगे कहती हैं, “एपिसोड आने के बाद से मेरे इनबॉक्स में लगातार मैसेज आ रहे हैं। हर कोई यही पूछ रहा है कि अनु ऐसा प्रपोज़ल कैसे ठुकरा सकती है। मैं समझती हूं कि लोग ऐसा क्यों सोच रहे हैं। लेकिन मैं सभी दर्शकों और अनु-आर्या को चाहने वालों से बस इतना कहना चाहती हूं कि आगे अभी बहुत कुछ देखने को मिलेगा। कहानी अब एक ऐसे मोड़ पर जा रही है, जो सबको जोड़े रखेगा। अब तक जो प्यार आपने हमें दिया है, उसके लिए दिल से शुक्रिया और आगे भी थोड़ा सब्र बनाए रखिए।”

Tum Se Tum Tak  Zee TV serial

जहां जज़्बात इस वक्त अपने चरम पर हैं और किस्मत अपना खेल खेल रही है, वहीं ‘तुम से तुम तक’ आगे भी ऐसे मोड़ लाने वाला है, जो कभी दिल को छुएंगे, तो कभी उम्मीद जगाएंगे और दर्शकों को आर्या-अनु के सफर से जोड़े रखेंगे। (Arya and Anu love track)

आगे क्या होगा, जानने के लिए देखते रहिए ‘तुम से तुम तक’, रोज़ रात 8ः30 बजे, सिर्फ ज़ी टीवी पर।

Also Read:50: नाइजीरियाई रैपर यंग सैमी को नस्लवाद का सामना करना पड़ा जब सपना चौधरी ने रंग के आधार पर टिप्पणी की।

FAQ

Q1. ‘तुम से तुम तक’ शो किस चैनल पर आता है?

यह शो ज़ी टीवी पर प्रसारित होता है।

Q2. आर्या और अनु की कहानी में हाल ही में क्या खास हुआ?

आर्या ने कश्मीर की खूबसूरत वादियों में अनु के लिए भव्य और रोमांटिक प्रपोज़ल किया।

Q3. दर्शकों की इस एपिसोड पर क्या प्रतिक्रिया रही?

इस रोमांटिक ट्रैक ने दर्शकों को भावुक कर दिया और कहानी में खुशहाल मोड़ की उम्मीद जगा दी।

Q4. शो की कहानी कैसी है?

शो एक दिल से जुड़ी और धीरे-धीरे बढ़ती प्रेम कहानी पर आधारित है, जिसमें आर्या और अनु की जर्नी दिखाई जाती है।

Q5. यह रोमांटिक ट्रैक कहां शूट हुआ?

यह ट्रैक कश्मीर की खूबसूरत वादियों में शूट किया गया।

Also Read:प्यार किचन में है! Rahul Vaidya ने प्रपोज़ डे बैश के साथ कलर्स के 'लाफ्टर शेफ्स' में एंट्री मारी।

Zee TV serial | Romantic proposal scene | hindi tv serial not present in content

Advertisment
Latest Stories