/mayapuri/media/media_files/2026/02/14/zcx-2026-02-14-17-54-57.jpeg)
एक्ट्रेस प्रिया, जो इन दिनों रवि दुबे और सरगुन मेहता के प्रोडक्शन हाउस ड्रीमीयाटा एंटरटेनमेंट की सीरियल गंगा माई की बेटियां में नजर आ रही हैं, बताती हैं कि वह शीज़ान खान के साथ शूटिंग का खूब आनंद ले रही हैं। शो में शीज़ान उनके भाई की भूमिका निभा रहे हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/wikipedia/en/1/1e/Ganga_Mai_Ki_Betiyan-828402.png)
प्रिया कहती हैं, “शीज़ान के साथ काम करना एक शानदार अनुभव है। वह बहुत अच्छे इंसान हैं, और उनकी पर्सनैलिटी भी कमाल की है। वह सेट पर इतनी पॉज़िटिव एनर्जी लाते हैं कि काम बहुत आराम से होता है। उनकी प्रोफ़ेशनलिज़्म भी साफ दिखता है। भले ही हम स्क्रीन पर भाई-बहन हैं, लेकिन ऑफ-स्क्रीन भी हमारा रिश्ता उतना ही सच्चा और गर्मजोशी भरा है। उनके साथ काम करते हुए कभी लगता ही नहीं कि मैं किसी को-एक्टर के साथ हूं—वह सच में भाई जैसे लगते हैं।”
दोनों की कई पसंद भी एक जैसी हैं, जिससे उनकी दोस्ती और गहरी हो गई है।
“हमारी कई हॉबीज़ एक जैसी हैं—म्यूज़िक, शायरी, खाना, एक्टिंग पर काम करना, और स्क्रिप्ट पर चर्चा करना। इन दिनों हम अक्सर शीज़ान के पेट डॉग टिप्सी के साथ भी खेलते रहते हैं,” प्रिया हंसते हुए कहती हैं।
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/14/56b6bef1-0cc8-431b-b59d-30d19ce0e8f2-2026-02-14-17-08-15.jpeg)
मजेदार पलों की बात आते ही वह एक चुन नहीं पातीं। “हम तो रोज़ एक-दूसरे को छेड़ते रहते हैं। कई बार हंसी रुकती ही नहीं। एक दिन एक सीन में, जहां मां शिड्डू (शीज़ान का किरदार) को डांट रही थीं, उसे मुझे देखना था। मैं सीरियस रहने की कोशिश कर रही थी, लेकिन जैसे ही मैंने उसे देखा, हम दोनों हंस पड़े। डायरेक्टर कह रहे थे, ‘मधु, उसको वो लुक दो!’ लेकिन मैं जैसे ही उसे देखती, हम फिर से हंस पड़ते।”
“उसके क्लोज़अप में तो हाल ये था कि वह खुद को संभाल नहीं पा रहा था। उसे खांसने का बहाना बनाकर बाहर जाना पड़ा। सीन खत्म होते ही वह मजाक में मेरे पीछे भागने लगा, ‘मधु रुक! ऐसे नहीं बच सकती!’ ऐसे कितने ही मजेदार पल रोज़ बनते रहते हैं।”
प्रिया, शीज़ान की एक्टिंग की खूब तारीफ करती हैं। “वो इतने अच्छे एक्टर और डांसर हैं कि कई बार मैं हैरान रह जाती हूं। जब उन्होंने पहली बार नशे में शिड्डू का सीन किया, तो उन्होंने इतना सुंदर और नैचुरल निभाया कि सब दंग रह गए। चाहे रोमांटिक, एक्शन या फिर हाल ही का वो सीन, जहां वह ड्राइवर बनकर मुरली के परिवार को लाते हैं—हर बार वो किरदार को बिल्कुल नए तरीके से निभाते हैं। सच में, शीज़ान खान गुणों की खान हैं। कई बार मैं सोचती हूं, ‘ये इन्हें सोच कैसे आता है!’”
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/14/eb6695d0-fcaf-4e7f-8648-de44f56dae28-2026-02-14-17-08-28.jpeg)
उन्होंने यह भी बताया कि वे शीज़ान से बहुत कुछ सीखती हैं। “मैं पंजाबी बैकग्राउंड से हूं, तो कभी-कभी मेरी हिंदी में पंजाबी लहज़ा आ जाता है। शीज़ान मुझे सही उच्चारण सिखाते हैं। अगर मुझे किसी सीन में समझ नहीं आता कि क्या महसूस करना है या कैसे एक्ट करना है, तो मैं सबसे पहले उन्हीं के पास जाती हूं, और वह हमेशा मेरी मदद करते हैं।”
Also Read: अभिनेता, संपादक, फिल्म- एनालीसिस्ट Tanveer Zaidi बताते हैं अपनी 'वेलेंटाइन-ड्रीमगर्ल' की बातें
“उनकी डेडिकेशन देखकर मैं बहुत प्रेरित होती हूं। वह सीन में जितनी बारीकी से काम करते हैं—छोटी-छोटी एक्सप्रेशन्स, हल्की-सी नज़ाकत—मैं सब देखकर सीखती हूं। इससे मेरी एक्टिंग और मेरा ‘मधु’ का किरदार और भी मजबूत होता है।”
शीज़ान भी प्रिया की खूब तारीफ करते हैं। “हर सीन के बाद वह मुझे कहते हैं कि हमारा भाई-बहन का सीन बहुत अच्छा लगा—चाहे इमोशनल हो, मस्ती वाला हो या मां से छिपने वाला। कई बार तो ऐसा लगता ही नहीं कि हम एक्ट कर रहे हैं, बल्कि सच में भाई-बहन की मस्ती चल रही है।”
अंत में प्रिया कहती हैं, “ये सारे पल मेरे दिल के बहुत करीब हैं। इन यादों और शीज़ान से मिली तारीफों के बारे में सोचकर मुझे बहुत खुशी होती है। यही सब मुझे और मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है।”
Also Read:जब भी कोई कठिन भूमिका होती है, Taapsee को ही पकड़ाई जाती है
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/13/cover-2680-2026-02-13-18-28-19.png)