/mayapuri/media/media_files/2026/02/20/pooja-katurde-talks-about-balancing-safety-and-emotions-while-filming-a-bike-scene-in-sony-sab-pushpa-impossible-2026-02-20-17-24-37.png)
Pushpa Impossible Serial: सोनी सब का शो ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’, जो अपनी प्रेरणादायक कहानी और दिल को छू लेने वाले किरदारों के लिए जाना जाता है, अब एक हाई-इंटेंसिटी सीक्वेंस लेकर आ रहा है. इस सीन में पुष्पा (करुणा पांडे) और प्रार्थना (पूजा कटुर्दे) एक साथ बाइक पर नज़र आएंगी. यह सीन तनाव और गहरी भावनाओं से भरा हुआ है, जिसमें दोनों किरदारों की जर्नी को बेहद दमदार अंदाज़ में दिखाया गया है.
यह सीक्वेंस एक्टर्स के लिए भावनात्मक और शारीरिक रूप से काफी चुनौतीपूर्ण था. सीन के दौरान पूजा कटुर्दे को बाइक चलानी थी और करुणा पांडे उनके पीछे बैठी थीं. स्क्रीन पर यह पल जितना रोमांचक दिखता है, उतना ही कठिन इसे फिल्माना था. इसके लिए कई बार रिहर्सल किए गए, दोनों के बीच तालमेल बैठाना पड़ा और सबसे ज़रूरी था एक-दूसरे पर पूरा भरोसा रखना. चूंकि सीन में भावनाओं का भार बहुत ज़्यादा था, पूजा और करुणा दोनों को पूरी तरह से उस पल में रहना पड़ा, साथ ही बाइक चलाते समय सुरक्षा का भी ध्यान रखना पड़ा. सेट पर माहौल गंभीर था क्योंकि सभी जानते थे कि इस सीन को सही तरीके से करना कितना अहम है.
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/20/pushpa-impossible-2026-02-20-17-24-07.jpeg)
अनुभव साझा करते हुए पूजा कटुर्डे ने कहा,
“करुणा मैम मेरे पीछे बैठी थीं और उस वक्त मुझे बहुत ज़िम्मेदारी महसूस हो रही थी. मुझे सड़क पर ध्यान देना था, कैमरे पर ध्यान देना था और साथ ही भावनाओं को भी निभाना था. हमने फाइनल टेक से पहले कई बार प्रैक्टिस की क्योंकि सुरक्षा सबसे ज़रूरी थी. शूटिंग के दौरान मुझे सच में सीन का तनाव महसूस हुआ और उसी ने मेरी परफॉर्मेंस को बेहतर बना दिया. करुणा मैम लगातार मुझे सपोर्ट करती रहीं और कहती रहीं कि शांत रहो. जब सीन पूरा हुआ तो हम दोनों बहुत भावुक हो गए. यह चुनौतीपूर्ण था, लेकिन मेरे लिए एक्टर के तौर पर बेहद खास भी.”
देखिए ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’, हर सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी सब पर.
READ MORE
‘टॉक्सिक’ टीजर पर बवाल! क्या ऋतिक रोशन की ‘विक्रम वेधा’ से कॉपी है ये सीन?
क्या इन फिल्मो का हिस्सा नहीं बनेंगे रणवीर सिंह
Tags : Pushpa Impossible | pushpa impossible full episode | pushpa impossible episode update | pushpa impossible ka new episode | pushpa impossible promo | pushpa impossible serial sony sab | pushpa impossible serial star cast | Pushpa Impossible show | pushpa impossible today episode | pushpa impossible today episode written update | pushpa impossible twist | pushpa impossible upcoming episode | pushpa impossible upcoming twist | Pushpa Impossible update | pushpa impossible written update | Sony SAB Pushpa Impossible | tv show pushpa impossible | Pooja Katurde
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/20/cover-2681-2026-02-20-18-30-54.png)