Advertisment

Rajni 2.0 TV show: ‘रजनी 2.0’ से लौटेगा टीवी का स्वर्ण युग, दूरदर्शन पर 3 नवंबर एवं वेव्स पर10 नवंबर से होगी शुरुआत

टीवी का स्वर्ण युग फिर लौटने वाला है। लोकप्रिय शो ‘रजनी 2.0’ 3 नवंबर से दूरदर्शन पर और 10 नवंबर से वेव्स प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होगा। यह शो दर्शकों को नया रोमांच, मनोरंजन और यादगार टीवी अनुभव देने के लिए तैयार है।

New Update
Rajni 2.0 TV show
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

आज प्रिया तेंदुलकर जी के जन्मदिन के अवसर पर उनके पति एवं निर्माता निर्देशक कारण राज़दान  ने एक बेहद खास घोषणा की गई, जिसने 80 के दशक के मशहूर टीवी धारावाहिक ‘रजनी’ के प्रशंसकों के दिलों में एक बार फिर हलचल मचा दी है। बरसों से जिस सीरियल की चर्चा होती रही, वह सपना अब साकार होने जा रहा है। (Rajni 2.0 TV serial release date 2025)

Advertisment

 कारण राज़दान   ने आज आधिकारिक रूप से घोषणा की कि ‘रजनी’ का दूसरा भाग ‘रजनी 2.0’ नवंबर महीने में दूरदर्शन पर प्रसारित होगा। यह शो 3 नवंबर से हर सोमवार से शुक्रवार तक रात 8 बजे से 8:30 बजे तक प्रसारित किया जाएगा।

जहां मूल सीरियल में दिवंगत प्रिया तेंदुलकर ने समाज की अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ी होने वाली सशक्त महिला रजनी का किरदार निभाया था, वहीं अब ‘रजनी 2.0’ में उनकी बेटी गुड्डू दर्शकों से मुखातिब होगी। गुड्डू अब बड़ी हो चुकी है और बिल्कुल अपनी मां की तरह बेबाक, निर्भीक और न्यायप्रिय है — इसलिए लोग उसे प्यार से ‘रजनी 2.0’ बुलाते हैं। (Rajni sequel airing on Doordarshan November 2025)

कारण राज़दान   का कहना है कि “रजनी का किरदार कोई निभा नहीं सकता, लेकिन उसकी आत्मा और सोच अब उसकी बेटी में जीवित रहेगी। हमें पूरा विश्वास है कि दर्शक जिस प्यार और सम्मान से प्रिया जी की रजनी को देखते थे, वही स्नेह अब रजनी की बेटी को भी देंगे।” (Famous 1980s TV show Rajni return)

खास बात यह है कि ‘रजनी 2.0’ 10 नवंबर से वेव्स प्लेटफॉर्म पर भी स्ट्रीम किया जाएगा, जिससे दर्शक इसे डिजिटल रूप में भी देख सकेंगे। (Popular Hindi TV serials revival 2025)

इस अवसर पर टीम ने कहा कि “पुराने दिन लौट आए हैं, और अब दूरदर्शन और वेव्स मिलकर एक बड़ा धमाका करने जा रहे हैं। दिवाली के मौके पर यह शो दर्शकों के लिए एक तोहफा साबित होगा।”

FAQ

Q1. ‘रजनी 2.0’ कब से प्रसारित होगी?

A1. ‘रजनी 2.0’ 3 नवंबर 2025 से दूरदर्शन पर प्रसारित होगी।

Q2. शो का प्रसारण समय क्या है?

A2. यह शो हर सोमवार से शुक्रवार रात 8:00 बजे से 8:30 बजे तक प्रसारित होगा।

Q3. ‘रजनी 2.0’ किससे संबंधित है?

A3. यह शो 1980 के दशक के मशहूर टीवी धारावाहिक ‘रजनी’ का दूसरा भाग है।

Q4. शो का निर्माता और निर्देशक कौन है?

A4. शो के निर्माता और निर्देशक कारण राज़दान हैं।

Q5. यह शो किस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा?

A5. शो दूरदर्शन पर प्रसारित होगा और बाद में वेव्स प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होगा।

Read More 

History of Television: TV दुनिया की बादशाहत जानिए भारत मे टीवी का मूलभूत अस्तित्व कब और कैसे सामने आया ?

Sun Niyo TV stars: सन नियो स्टार्स सूरज प्रताप सिंह, आकाश जग्गा और अनंदिता साहू ने साझा की अपनी धनतेरस की यादें

Itni Si Khushi: प्युमोरी मेहता ने ‘इत्ती सी खुशी’ में विराट की स्टेटस-प्रेमी मां उर्वशी के रूप में प्रवेश किया

Upcoming Hindi Movies: कृतिका कामरा ने बॉलीवुड में आई उस कमी पर उठाई उंगली

 Rajni 2.0 TV show | Doordarshan upcoming serials 2025 | 1980s TV nostalgia India | Cause Rajdan announcement | Hindi family drama serials | Classic TV serial sequel not present in content

Advertisment
Latest Stories