Advertisment

History of Television: TV दुनिया की बादशाहत जानिए भारत मे टीवी का मूलभूत अस्तित्व कब और कैसे सामने आया ?

भारत में टेलीविजन का मूलभूत अस्तित्व 1959 में दूरदर्शन की शुरुआत के साथ सामने आया। धीरे-धीरे टीवी ने मनोरंजन, शिक्षा और समाचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे यह घर-घर में लोकप्रिय हुआ।

New Update
History of Television in India
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

टेलीविजन दो शब्दों का युग्म है 'टेली' और 'विजन' जिसे हिंदी में नाम दिया गया है दूरदर्शन। संक्षेप में टीवी बोलकर काम चलाया जानेवाला यह शब्द 1924 से प्रचलनन में आया जब दृश्य और श्रव्य (दूर से दृष्टि) तकनीक से अपनी बात कहने की पद्धति का अविष्कार हुआ। अविष्कार होने के 3 दशक (30 साल) बाद भारत मे इस तकनीकी माध्यम को लाया जा सका था। 15 सितंबर 1959 को  यूनेस्को (united nations education scientific orgenisation) की मदत से भारत मे इस संचार माध्यम को लाया गया था। तब इस विधा को आल इंडिया रेडियो के तहत रखा गया। (Television history in India 1959)

Journey of Television in World & in India | PDF

दूरदर्शन का विस्तार: DD-2, DD1 और प्रसार भारती का योगदान

भारत मे टेलीविजन की आरंभिक कहानी भी रोचक है। शुरुआत में टीवी का प्रसारण हफ्ते में 2 बार और दिन में एक घंटे का होता था।  विषय होता था- यातायात, सड़क परिवहन, स्वास्थ्य, दिनचर्या की पद्धति, नागरिकों के अधिकार और कर्तव्य आदि। साल 1959 में शुरू हुए इस माध्यम को 1965 से रोजाना प्रसारण में लाया गया और 1975 में इसको हिंदी नाम दिया गया "दूरदर्शन"। (Television invention 1924 and India introduction) तब तलक सिर्फ सात शहरों में ही इसकी पहुच हो पाती थी। एक और बात इसीतरह की है चौकाने वाली टीवी के रंगीन होने का। दुनिया मे 1928 में कलर टीवी शुरू हो गया था जबकि भारत मे कलर टीवी 1982 में आया यानी 54 साल बाद, जब दिल्ली में एशियाड गेम के दौरान विज्ञापन लेने की बात सामने आई थी। (Origin of Doordarshan Hindi name)

दूरदर्शन नेशनल - विकिपीडिया

Color Television - Color TV Latest Price, Manufacturers & Suppliers

'दूर से दृष्टि' यानी दूरदर्शन को सही अर्थों में प्रचारित और विकसित करने की प्रेरणा के पीछे फ़िल्म इंडस्ट्री का बहुत बड़ा हाथ है। बॉलीवुड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ने जब टीवी सीरियल बनाने शुरू किए तब टीवी की आवश्यकता सभी को महसूस होती दिखाई पड़ी। हमलोग, बुनियाद, रामायण, महाभारत, इधर उधर, सुरभि, उड़ान जैसे धारावाहिक जब चर्चा में आए तब विज्ञापन जगत की जरूरत पड़ी। (All India Radio television beginnings )उससे पहले सिर्फ दूरदर्शन के समाचार ही हुआ करते थे या फिर कृषि दर्शन के कार्यक्रम।  1993 में दूरदर्शन का विस्तार हुआ और मेट्रो चैनल शुरू हुआ जिसे DD-2 भी कहा जाता था।फिर दूरदर्शन नेशनल चैनल या DD1 पूरे देश मे विस्तार करता गया। हर भाषा और हर बड़े शहर में डीडी का विस्तार जारी रहा।उसकी कार्यक्षमता को प्रसार भारती ने संभालना शुरू किया...

Drishti IAS Brings Hindi Current Affairs News Bulletin for UPSC Aspirants

Hum Log: Revisiting that 80's show

Doordarshan's Buniyaad, a family drama that masterfully captured the pangs  of Partition

रामायण टीवी पर फिर से, मगर ये जानते हैं आप?

Video: महाभारत में बीच Scene अचानक उठने लगा 'मरा हुआ सैनिक', लोग बोले-  'शूटिंग अभी बाकी है दोस्त'

Idhar Udhar | Latest Bollywood News | Top News of Bollywood - Bollywood  Hungama

Did you know 90's popular TV show Surabhi hosted by Renuka Shahane and  Siddharth Kak received 14 lakhs letters in a week?

Udaan (TV Series 1989– )

इसबीच स्टार टीवी का उदय हुआ। 2002 से भारत मे न्यूज चैनलों का आगाज हुआ। जी टीवी के बाद एंटरटेनमेंट टीवी चैनलों की बाढ़ आती चली गयी। दूरदर्शन कम्पटीशन में पिछड़ता चला गया। उसे 'सरकारी भोंपू' तक कहा गया, 'इडियट बॉक्स' तक कहा गया, फिर भी वह आजतक खड़ा है। बहुत लाभकारी न होकर भी दिल्ली का मंडी हाउस आज भी छोटे निर्माताओं से अपनी बादशाहीयत की धौंस जामाता रहता है। हालांकि टीवी दुनिया के आज के सभी असली बादशाह अब दूरदर्शन से दूर जा चुके हैं। जरूरत है DD के अस्तित्व को बनाए रखने के लिए सरकार ध्यान दे। (Early days of TV broadcast India)

The Most Successful TV Channels of the Decade

Top 10 TV Channels in India

FAQ

Q1. टीवी शब्द का अर्थ क्या है और इसका हिंदी नाम क्या है?

A1. टीवी दो शब्दों 'टेली' (दूर) और 'विजन' (दृष्टि) से बना है। हिंदी में इसे दूरदर्शन कहा जाता है।

Q2. टीवी का अविष्कार कब हुआ और भारत में इसे कब लाया गया?

A2. टीवी का अविष्कार 1924 में हुआ। भारत में यह तकनीक 15 सितंबर 1959 को यूनेस्को की मदद से लायी गई।

Q3. भारत में टीवी का शुरुआती प्रसारण कैसे था?

A3. शुरू में टीवी आल इंडिया रेडियो के तहत लाया गया और हफ्ते में दो बार, दिन में एक घंटे का प्रसारण होता था।

Q4. भारत में दूरदर्शन की स्थापना कब हुई?

A4. भारत में टीवी की शुरुआत 1959 में हुई और 1975 में इसका हिंदी नाम दूरदर्शन रखा गया।

Q5. शुरुआती टीवी कार्यक्रम किस प्रकार के थे?

A5. प्रारंभिक कार्यक्रमों में यातायात, स्वास्थ्य, नागरिक अधिकार, कृषि दर्शन और दिनचर्या की पद्धति जैसे विषय शामिल थे।

Read More 

Natural Look Diwali 2025: करीना कपूर खान ने किड्स क्लब में दिवाली मनाई, कहा,"जिंदगी में बच्चे जैसा जोश कभी खत्म मत होने दो।”

Prabhas birthday special: द राज़ा साब का पहला लुक – प्रभास ने बर्थडे पर मचाया तूफ़ान

Janhvi Kapoor के फैमिली मेंबर संग रिलेशन में थे Karan Johar?" सुनकर दंग रह गईं एक्ट्रेस!

‘Thamma’ Screening में दिखे Ayushmann, Varun Dhawan, Nawazuddin और Huma

 : History of Television in India | Doordarshan 1959 | Early TV Broadcast India | UNESCO Television Support India | All India Radio and Television not present in content

Advertisment
Advertisment
Latest Stories