/mayapuri/media/media_files/2026/02/13/jagadhatri-stars-farman-haider-and-sonakshi-batra-thank-fans-for-their-love-2026-02-13-13-52-19.jpeg)
#Shivdhatri wins hearts: ज़ी टीवी का पॉपुलर शो जगद्धात्री (ZEE TV Serial Jagadhatri) इन दिनों अपने लीड कपल शिवाय और जगद्धात्री को लेकर खूब चर्चा में है. शिवाय (फरमान हैदर) और जगद्धात्री (सोनाक्षी बत्रा) की जोड़ी, जिसे फैंस प्यार से #शिवधात्री कह रहे हैं, दर्शकों के बीच जबर्दस्त पसंद की जा रही है. इस नई जोड़ी को मिल रहा प्यार और तारीफ इसे हाल के सबसे चर्चित ऑन-स्क्रीन कपल्स में शामिल कर रहा है.
फरमान हैदर और सोनाक्षी बत्रा दोनों ने #शिवधात्री को मिल रहे प्यार के लिए दर्शकों का दिल से शुक्रिया अदा किया है. दोनों का कहना है कि फैंस ने जिस तरह इस जोड़ी को अपनाया है, उसने उनके ऑन-स्क्रीन सफर को और भी खास बना दिया है (Serial Jagadhatri News).
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/13/jagadhatri-1-2026-02-13-13-50-26.jpeg)
Jagadhatri का किरदार निभा रहीं Sonakshi Batra ने कहा,
“मैं दिल से अपने दर्शकों की शुक्रगुज़ार हूं, जिन्होंने #शिवधात्री यानी शिवाय और जगद्धात्री को इतना प्यार दिया है. फरमान के साथ काम करना बहुत आसान और मजेदार रहता है. वो एक बेहतरीन एक्टर हैं और उनका साथ हर सीन को और बेहतर बना देता है. आगे की कहानी में दर्शकों को कुछ बहुत खास और देखने लायक सीन देखने को मिलेंगे. उम्मीद है कि #शिवधात्री हर किसी की पसंदीदा जोड़ी बनेगी. हम दोनों पूरी मेहनत कर रहे हैं और चाहते हैं कि दर्शक इस सफर को हमारे साथ एंजॉय करें.”
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/13/jagadhatri-2-2026-02-13-13-50-40.jpeg)
Shivaay का किरदार निभा रहे Farman Haider ने कहा,
“#शिवधात्री यानी शिवाय और जगद्धात्री को जिस तरह का प्यार दर्शकों से मिला है, उससे मैं खुद को बेहद खुशकिस्मत मानता हूं. दर्शकों का ये प्यार और साथ मेरे लिए बहुत मायने रखता है. मैं अपनी को-स्टार सोनाक्षी बत्रा का भी शुक्रिया करना चाहता हूं, जिनकी मेहनत और एनर्जी से मुश्किल सीन्स भी आसान लगने लगते हैं. शो की आगे की कहानी में कई दिलचस्प मोड़ आने वाले हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि शिवाय और जगद्धात्री की लव स्टोरी दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाए रखेगी.”
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/13/jagadhatri-3-2026-02-13-13-51-06.jpeg)
इस वक्त शो में शिवाय और जगद्धात्री की नकली शादी का ट्रैक दर्शकों को बांधे हुए है. शिवाय, जो पहले से ही जगद्धात्री से प्यार करता है, हर कदम पर उसका साथ दे रहा है. वहीं जगद्धात्री उसकी इज्जत करती है, लेकिन इस शादी में सिर्फ इसलिए साथ चल रही है ताकि छिपे हुए सच सामने आ सकें. कहानी में शिवाय के असली पिता महेश का राज, जगद्धात्री की मां की मौत से जुड़े सवाल और साधु के इशारों पर आगे बढ़ता मिशन दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा रहा है. साथ ही जगद्धात्री अपनी बहन तपस्या (येशा हरसोरा) को भी बचाना चाहती है, जिसके पति रुद्र (आयुष श्रीवास्तव) का रिश्ता गैंगस्टर मूसा से जुड़ा हुआ है. यही वजह है कि हर एपिसोड रोमांच से भरा नजर आ रहा है (Serial Jagadhatri Update).
शानदार केमिस्ट्री, एक्टर्स की मेहनत और कहानी के बेहद दिलचस्प मोड़ों ने #शिवधात्री को टीवी की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में शामिल कर दिया है. अब फैंस बेसब्री से आगे आने वाले ट्विस्ट्स का इंतज़ार कर रहे हैं.
क्या शिवाय और जगद्धात्री अपने मिशन में कामयाब हो पाएंगे और क्या जगद्धात्री कभी शिवाय से प्यार करेगी?
जानने के लिए देखते रहिए ‘जगद्धात्री’, रोज रात 10 बजे, सिर्फ ज़ी टीवी पर.
READ MORE:
‘रागिनी 3’ को लेकर बड़ा अपडेट, लीड रोल में तमन्ना भाटिया के अलावा होगा ये एक्टर
सलमान खान का एक कॉल और बदल गया सब, वरुण धवन ने शेयर किया इमोशनल किस्सा
Tags : Jagadhatri First Episode | Jagadhatri GRAND LAUNCH | Jagadhatri Latest Episode | Jagadhatri New Show | Jagadhatri On location | Jagadhatri Serial
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/13/cover-2680-2026-02-13-18-28-19.png)