Bollywood Latest News | Kiara Advani | Parineeti Chopra | Rasha Thadan | War 2 | 31 July 2025 | 5 Pm
1)- 'वॉर 2' का पहला गाना 'आवन जावन' रिलीज हो गया है। 'आवन जावन' में कियारा-ऋतिक की खूबसूरत केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने में कियारा का बोल्ड अवतार दिख रहा है। दोनों इसमें जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने को अरिजीत सिंह और निखिता गांधी ने मिलकर गाया है, जबकि इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं।
2)- दिल्ली में इंडिया कॉउचर वीक 2025 के आठवें दिन, नवोदित कलाकार राशा थडानी और इब्राहिम अली खान डिज़ाइनर जेजे वलाया के लिए शोस्टॉपर बने और देखते ही देखते शहर में चर्चा का विषय बन गए। दोनों ने रैंप पर हाथों में हाथ डालकर अद्भुत शान के साथ वॉक किया, जिसकी फ़ैशन प्रेमियों और इंटरनेट उपयोगकर्ताओं, दोनों ने खूब प्रशंसा की। अपने शो के लिए, राशा ने एक स्टेटमेंट ब्लैक लहंगा पहना था जिसमें बारीक सोने और कई रंगों की कढ़ाई थी।
3)- 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में हाल ही परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पहुंचे। उन्होंने शो में एक-दूसरे के बारे में कई खुलासे किए और मजेदार बातें बताईं। राघव ने परिणीति के बारे में एक ऐसी बताई, जिसे सुनकर अर्चना पूरन सिंह और कपिल शर्मा भी चौंक गए। यह पहली बार था, जब परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा किसी शो में साथ नजर आए है. इस प्रो,ओ से ये साफ़ जाहिर होता है की इस उप्कोमिंग एपिसोड में हसी के तहाके लगने वाले है.
4)- बिग बॉस 19 से जुदा एक अपडेट सामने आया है की सलमान खान के अलावा शो में तीन होस्ट नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान इस सीजन को सिर्फ 3 महीने के लिए ही होस्ट करेंगे। उनके जाने के बाद अनिल कपूर, फराह खान और करण जौहर शो को होस्ट करते नजर आएंगे। हालांकि आप इन स्टार्स को पहले भी शो को होस्ट करते देख चुके हैं। पहले सलमान खान की गैर मौजूदगी में ही ये स्टार्स नजर आते थे। वहीं अब होस्टिंग लिस्ट में इनका नाम भी शामिल है।
5)- महावतार नरसिम्हा’ की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी धीमी रही थी। फिल्म ने अपने पहले दिन सिर्फ 1.75 करोड़ रुपए की ही कमाई की थी। हालांकि, इसके बाद वर्ल्ड ऑफ माउथ का फिल्म को फायदा मिला और फिल्म के कलेक्शन में धीरे-धीरे बढ़त देखने को मिली। अब छह दिनों में फिल्म 35.34 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है। ऐसे में लगता है कि इस वीकेंड फिल्म को और भी फायदा मिल सकता है।
6)-बीते कुछ समय से सिनेमाघरों में पुरानी फिल्मों की री-रिलीज का दौर चल पड़ा है। अब इस फेहरिस्त से विद्या बालन की फिल्म 'परिणीता' भी जुड़ गई है, दरअसल, 'परिणीता' 29 अगस्त को दोबारा सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है और इसी दिन सिद्धार्थ की फिल्म 'परम सुंदरी' भी सिनेमाघरों का रुख कर रही है। फिल्म पहले 25 जुलाई को रिलीज हो रही थी, लेकिन 'सन ऑफ सरदार 2' से बचने के लिए इसे आगे के लिए टाल दिया। अब जबकि 'परम सुंदरी' के निर्माताओं ने नई तारीख का ऐलान किया तो संजय दत्त, सैफ अली खान और विद्या बालन की 'परिणीता' ने इसका रास्ता रोक लिया।
7)-पावरस्टार के नाम से मशहूर तमिल एक्टर श्रीनिवासन को दिल्ली की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने गिरफ्तार कर लिया है। एक्टर पर एक बड़े लोन की धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। उन्हें दो बार भगोड़ा अपराधी घोषित किया जा चुका है। श्रीनिवासन पर 1000 करोड़ का लोन दिलाने के बहाने एक कंपनी से 5 करोड़ की ठगी करने का आरोप है। वो इस मामले के मास्टरमाइंड बताए जा रहे हैं। EOW की जांच में पता चला है कि उन्होंने फिल्म निर्माण और निजी इस्तेमाल में पैसों का गलत इस्तेमाल किया है। इतना ही नहीं वो चेन्नई में 6 और धोखाधड़ी के मामलों में इन्वॉल्व पाए गए हैं।
8)-असम की अभिनेत्री नंदिनी कश्यप की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। 25 जुलाई को हुए हिट रन मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर 21 साल के छात्र समीउल हक को टक्कर मारने का आरोप है। आरोप के मुताबिक, नंदिनी उसे टक्कर मारने के बाद घटनास्थल से फरार होकर एक अपार्टमेंट में जा छिपी थीं। घायल लड़के की मंगलवार रात अस्पताल में मौत हो गई। रात के सन्नाटे में नंदिनी की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने समीउल को रौंद दिया। हादसे का CCTV फुटेज वायरल हुआ तो मामला और बड़ा हुआ
9)-बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. सलमान कई सालों से काले हिरण मामले में फंसे हुए हैं. इस मामले के चलते सलमान खान को बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकियां मिलती रहती हैं. वहीं अब काले हिरण शिकार मामले से जुड़ा अपडेट सामने आया कि राजस्थान उच्च न्यायालय 22 सितंबर, 2025 को सलमान की पांच साल की जेल की सजा के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा.
10)-फिल्म निर्माता शेखर कपूर ने पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके बनाई गई साइंस-फिक्शन सीरीज़ 'वारलॉर्ड' के साथ रचनात्मकता के नए क्षेत्र में कदम रखा है. इस प्रोजेक्ट का पहला टीज़र अब जारी हो गया है, और पूरा एपिसोड दो-तीन महीनों में आने की उम्मीद है. सीरीज़ की कहानी ऐसे योद्धाओं के इर्द-गिर्द घूमती है जो रहस्यमयी क्रिस्टल्स की रक्षा करते हैं. ये क्रिस्टल्स पूरी आकाशगंगा को ऊर्जा प्रदान करते हैं और न्यूट्रीनो से भी परे, ब्रह्मांड की रचना करने वाले मौलिक कण हैं जो केवल एक ट्रिलियनवां हिस्सा भी नहीं, उससे भी छोटे समय के लिए अस्तित्व में रहते हैं.
Tags : Aamir Khan | Shruti Haasan | Disha Patani | Kriti Sanon | Salman Khan | ranveer singh | alia bhatt | kareena kapoor | Pooja Hegde | Shanaya Kapoor | Manushi Chillar | Rashmika Mandana | Priyanka Chopra | Janhvi Kapoor | Katrina Kaif | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood news | Mayapuri Cut | bollywood gossips
Read More
Kiara Advani Birthday:कभी बनना चाहती थीं पत्रकार, आज हैं बॉलीवुड की टॉप स्टार
#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/