Dancer Saurabh Sharma Dies In Drowning Accident On Ritesh Deshmukh 'Raja Shivaji' Set | Raja Shivaji
रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' का हिस्सा रहे 26 साल के एक डांसर की डूबने से मौत हो गई। दो दिन बाद उसका शव बरामद हुआ। यह डांसर रितेश देशमुख की फिल्म की कोरियोग्राफी टीम का हिस्सा था। एक गाने की शूटिंग खत्म करने के तुरंत बाद इस डांसर की महाराष्ट्र के सतारा जिले में कृष्णा नदी में डूबकर मौत हो गई। इसकी जानकारी पुलिस ने गुरुवार, 24 अप्रैल को दी। 'पीटीआई' के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक डांसर की पहचान सौरभ शर्मा के रूप में हुई है, जिसका शव दो दिन पहले लापता होने के बाद गुरुवार सुबह मिला। उन्होंने बताया कि यह घटना मंगलवार, 22 अप्रैल की शाम को मुंबई से करीब 250 किलोमीटर दूर सतारा जिले में कृष्णा और वेन्ना नदियों के संगम पर स्थित संगम माहुली गांव में हुई। वहां पर रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' की शूटिंग चल रही थी। जिस गाने की शूटिंग हो रही थी, उसमें अलग-अलग रंग और गुलाल उड़ाए जा रहे थे। शूटिंग के बाद सौरभ शर्मा कृष्णा नदी में हाथ धोने चले गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हाथ धोने के बाद सौरभ शर्मा तैरने के लिए नदी में गहरे पानी में उतर गए, लेकिन तेज बहाव में बह गए।
#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/
Tags : bollywood news in hindi | bollywood news | bollywood gossips | bollywood latest news today | Mayapuri Cut | bollywood latest news | Dancer Filming Riteish Deshmukh's Raja Shivaji' Drowns in Satara River | Riteish Deshmukh's new film 'Raja Shivaji' witnesses death of crew member by drowning
ReadMore