Disha Patani In Danger? Shots Fired Outside Bareilly Residence | Firing outside Disha Patani House
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग का मामला सामने आया है। इस फायरिंग की जिम्मेदारी गोल्डी बरार-रोहित गोदारा ने ली है। दिशा पाटनी के बरेली के सिविल लाइन्स स्थित घर पर फायरिंग हुई है। मामले में पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। अब इस पर पुलिस का बयान भी सामने आ गया है। आइए जानते हैं कि पुलिस ने इस पर क्या कहा है?
दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग मामले में पुलिस ने कहा कि कल रात दो अज्ञात हमलावरों ने एक्ट्रेस के घर पर फायरिंग की। इसकी जानकारी आज दिन में मिली थी। पुलिस टीमों को तत्काल मौके पर भेजा गया। घटना की पुष्टि होने पर मामले की एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
पुलिस ने आगे कहा कि परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। मामले में पांच टीमों को तैयार किया गया है, जो इस पूरे मामले की जांच करेंगी। पुलिस ने कहा कि मामले में जिन लोगों का हाथ है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने परिवार से मिलकर सुरक्षा का आश्वासन दिया है। पांचों टीमें लगातार नजर बनाकर रखेंगी।
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आया है। इस पोस्ट में लिखा गया है कि आज खुशबू पाटनी और दिशा पाटनी के बरेली के सिविल लाइन्स स्थित घर पर फायरिंग की गई है। इन्होंने हमारे पूज्य संत प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का अपमान किया है।
इस पोस्ट में आगे लिखा गया है कि इन्होंने हमारे सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की है। हमारे आराध्या देवी-देवताओं का अपमान नहीं सहा जाएगा। ये तो बस ट्रेलर था, अगली बार अगर इसने या किसी ने हमारे धर्म के प्रति कुछ भी अभद्रता दिखाई, तो उनके घर में से किसी को जिंदा नहीं छोडेंगे।
Tags : Shots Fired; Goldy Brar Gang Claims Responsibility | Disha Patani's House In U.P's Bareilly Targeted | Gangster Goldy Brar Claims Responsibility | Disha Patani News: Firing Outside Her Bareilly Home | Disha Patani House Firing Case | bollywood latest news today | bollywood news in hindi
#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/
Read More