Advertisment

Bollywood Latest News | Janhvi Kapoor | Kiara Advani | Vaani Kapoor | War 2 | 12 Aug 2025 | 5 Pm

अभिनेत्री वाणी कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह हल्के नीले रंग की जैकेट और ट्राउजर पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए खुले बालों के साथ हल्का मेकअप किया हुआ है।

New Update
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Bollywood Latest News | Janhvi Kapoor | Kiara Advani | Vaani Kapoor | War 2 | 12 Aug 2025 | 5 Pm

1)- अभिनेत्री वाणी कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह हल्के नीले रंग की जैकेट और ट्राउजर पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए खुले बालों के साथ हल्का मेकअप किया हुआ है। वाणी का यह लुक उनके प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है, वहीं उनकी यह ड्रेस भी लोगों का ध्यान खींच रही है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, वाणी की इस ड्रेस की कीमत 2.59 लाख रुपये बताई जा रही है।

2)- निर्माताओं ने 'जॉली LLB 3' का धमाकेदार टीजर जारी कर दिया है। जिसे देखने के बाद जॉली एलएलबी 3 के लिए आपकी एक्साइटमेंट बढ़ जाएगी। इस कोर्टरूम ड्रामा अक्षय कुमार के साथ अभिनेता अरशद वारसी भी अहम भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। फिल्म के टीजर में दिखाया गया है कि कानपुर और मेरठ के जॉली इस बार कोर्ट रूम में आमने-सामने होंगे। जो इस मूवी का रोमांच बढ़ाने के लिए काफी है। ये कॉमेडी फिल्म 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

3)- दिल्ली-एनसीआर की सड़कों से आवारा कुत्तों को हटाकर उन्हें शेल्टर होम्स में भेजने के सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश ने हर तरफ एक नई बहस छेड़ दी है। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज इस फैसले के विरोध में खुलकर सामने आ रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर और अभिनेता वरुण धवन ने इस आदेश को निर्दयी और अनुचित बताते हुए अपनी नाराजगी सोशल मीडिया पर जाहिर की है। जाह्नवी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक पिटीशन शेयर करते हुए लिखा कि सड़कों पर रहने वाले ये जानवर सिर्फ आवारा कुत्ते नहीं हैं, बल्कि ये हमारे समाज का हिस्सा हैं।

4)- कुली फिल्म के मेकर्स की ओर से एक जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की गई है। इसके मुताबिक, रजनीकांत की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में विदेशों में तहलका मचा रखा है। फिल्म ने रिलीज से पहले ही उत्तरी अमेरिका में रिकॉर्ड कमाई की है। ‘कूली’ उत्तरी अमेरिका में प्रीमियर से पहले की बिक्री में 2 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करने वाली पहली तमिल फिल्म बन चुकी है। यानी कि ‘कूली’ ने एडवांस बुकिंग में ही ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

5)- इब्राहिम अली खान ने अपनी अगली फिल्म के बारे में नई अपडेट दी है। उन्होंने मैडॉक फिल्म्स के साथ हाथ मिलाया है। जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर आपनी कुछ बीटीएस तस्वीरें शेयर करके दी हैं। इसमें नजर आ रहा है कि वह रिकॉर्डिंग स्टूडियो में हैं। पोस्ट के मुताबिक उनकी अगली फिल्म का नाम 'दिलेर' है. जिसे मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है.

6)- फेमस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर असफिया खान का दर्दनाक निधन हो गया है। मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर पनवेल के पास एक भीषण एक्सीडेंट में इंफ्लुएंसर की मौत हो गई। इस हादसे में असफिया के साथ चार और लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे में असफिया को पहले गंभीर चोटें आई थी, इसके बाद उन्हें पनवेल के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। हॉस्पिटल पहुंचते ही असफिया की मौत हो गई। इंस्टा पर उनकी 1 हजार से ज्यादा पोस्ट थीं। वहीं फॉलोअर्स की बात करें तो उनके 2 लाख 33 हजार फॉलोअर्स हैं।

7)- मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे 'कैप्स कैफे' में 7 अगस्त को गोलीबारी की गई। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य में गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लन ने इस गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है।लगातार मिल रही धमकियों के बीच मुंबई पुलिस ने कॉमेडियन कपिल की सुरक्षा बढ़ा दी है। उनकी हिफाजत के लिए अतिरिक्त बंदोबस्त किए गए हैं।

8)- अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. इस फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों ने खूब सराहा. अब ममता बनर्जी ने इस फिल्म की आलोचना की है. ममता बनर्जी ने स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस की पुण्यतिथि पर फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' के निर्माताओं पर बंगाली क्रांतिकारियों को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया है. ममता बनर्जी ने एक्स से बात करते हुए कहा कि फिल्म में किया गया बदलाव 'बंगाली भाषा पर हमला है और स्वतंत्रता सेनानी का अपमान भी है'.

9)- धनुष के साथ डेटिंग की खबरों पर मृणाल ने प्रतिक्रिया दी है। एक इंटरव्यू में मृणाल ने साफ किया कि धनुष के साथ उनका रिश्ता सिर्फ दोस्ती का है। उन्होंने इन अफवाहों को मजाकिया बताते हुए कहा कि इन खबरों को पढ़कर उन्हें हंसी आती है। इसके साथ मुणाल ने यह भी बताया कि धनुष की मौजूदगी फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' की स्क्रीनिंग में केवल अजय देवगन के न्योते पर हुई थी। मृणाल ने कहा कि लोगों को बिना वजह बातों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है.

10)-बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर दो पोस्ट शेयर किए हैं, जिसमें उन्होंने ‘शेरशाह’ फिल्म के चार साल पूरे होने पर संदेश भी लिखा है। पहली स्टोरी में अभिनेता ने धर्मा प्रोडक्शन द्वारा शेयर किए गए वीडियो को लगाया है, जो 'शेरशाह' फिल्म का क्लिप है। दूसरी स्टोरी में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 'शेरशाह' फिल्म का पोस्टर शेयर किया है, जिसमें उन्हें फौजी के ड्रेस में देखा जा सकता है। इसके साथ ही ग्राफिक्स पर लिखा है 'शेरशाह' के चा

Read More

Baaghi 4 Teaser Out: टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 4 का टीजर आउट

War 2: सलमान-शाहरुख की जगह Bobby Deol का धमाकेदार कैमियो, जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन के साथ मचाएंगे तहलका!

War 2: Jr NTR ने खोला बॉलीवुड स्वीकृति का राज, वॉर 2 में ऋतिक के साथ मचाएंगे धमाल!

'कमरे में कैद रखा, गलत दवा दीं', Aamir Khan के भाई Faisal ने एक्टर पर लगाए गंभीर आरोप, परिवार ने जारी किया बयान

#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Tags : Shahrukh Khan | malaika arora | vani kapoor | mrunal thakur | Salman Khan | ranveer singh | alia bhatt | kareena kapoor | Pooja Hegde | Shanaya Kapoor | Manushi Chillar | Rashmika Mandana | Priyanka Chopra | Katrina Kaif | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood news | Mayapuri Cut | bollywood gossips 

Advertisment
Latest Stories