Bollywood Latest News | Kangana Ranaut | Sonam Bajwa | Salman Khan | Aamir Khan | 13 Aug 2025 | 5 Pm
1)- अभिनत्री सीरत कपूर की नयी तस्वीरो ने सोशल मीडिया पर ठेल्का मचा दिया है. सफ़ेद रंग के backless one-piece ड्रेस में वो बेहद खूबसूरत लग रही है. तस्वीरो में वो आत्मविश्वास से भरपूर दिखाई दे रही है. उन्होंने आपने इस लुक को मिनिमम मेकअप और messy bun के साथ पूरा किया. वही सफ़ेद रंग का neckles उनकी ख़ूबसूरती में चार चाँद लगा रहा है. फँस को उनका ये लुक बेहद पसंद आ रहा है.
2)- बॉलीवुड एक्ट्रेस और राजनीतिज्ञ जया बच्चन अक्सर अपने गुरसेल स्वभाव के लिए जानी जाती हैं. वहीं जया बच्चन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो एक शख्स पर खूब गुस्सा हो रही हैं. उन्होंने सेल्फी ले रहे शख्स को धक्का देकर अपना गुस्सा जाहिर किया. दरअसल, मंगलवार, 12 अगस्त को उन्होंने दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में एक व्यक्ति को धक्का देकर भगा दिया जो उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं.
3)- जया के गुस्से वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। उनके इस वीडियो पर अब कंगना रनौत भड़क उठी हैं। जया के इसी वीडियो की कंगना रनौत ने आलोचना की है। कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'सबसे ज्यादा बिगडै़ल और विशेषाधिकर वाली महिला। लोग इनके नखरे और बकवास इसलिए झेलते हैं, क्योंकि ये अमिताभ जी की पत्नी हैं। ये समाजवादी पार्टी की टोपी इनके सिर पर कलगी जैसी लग रही है और वो खुद लाल टोपी लगाकर लड़ाकू मुर्गे की तरह दिखाई पड़ती हैं। कितने अपमान और शर्म की बात है।'
4)- बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने अपनी पत्नी और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को उनकी 62वीं जयंती पर याद किया। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर श्रीदेवी की एक अनदेखी तस्वीर साझा की है, जो उनके 27वें जन्मदिन की है। इसके साथ उन्होंने लंबा-चौड़ा प्यार भरा नोट भी लिखा है. उन्होंने लिखा, '1990 में चेन्नई में उनकी जन्मदिन की पार्टी में, जब मैंने उन्हें उनके 27वें जन्मदिन पर 26वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तो उन्हें यह एहसास दिलाने के लिए कि वे और जवान हो गई है, यह एक तारीफ थी कि हर गुजरते दिन के साथ वे और जवान होती जा रही हैं, लेकिन उन्हें एहसास हुआ कि मैं उन्हें चिढ़ा रहा था।'
5)- पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में स्थित बुधवार तड़के एक नाइट क्लब पर हमला हुआ। यह क्लब रैपर बादशाह का है। किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं है। मामले की जानकारी मिलने के बाद चंडीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी गोल्डी बराड़ के संपर्क में है।
6)-अभिनेता टाइगर श्रॉफ जल्द ही फिल्म 'बागी 4' में नजर आएंगे. 'बागी 4' से तमाम सितारों की पहली झलक सामने आ गई है। सामने आए पोस्टर में संजय का खूंखार अवतार दिख रहा है, वहीं टाइगर भी खून से लथपथ नजर दिख रहे हैं। नशे में धुत्त वह एक्शन मोड में नजर आए। इसके अलावा हरनाज और सोनम पर का भी धांसू अवतार दिख रहा है। बता दें कि 'बागी 4' को 5 सितंबर, 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
7)- मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' के पहले एपिसोड में आमिर और सलमान बतौर मेहमान एक साथ नजर आ सकते हैं। दोनों ने मुंबई में अपने हिस्से की शूटिंग पहले ही कर ली है और अब प्रशंसक लंबे समय के बाद दोनों अभिनेताओं को एक साथ देखने के लिए उत्साहित हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शाहरुख खान और अक्षय कुमार ने भी इस शो के लिए हामी भर दी है।
8)-बंगाली सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री बसंती चटर्जी का कोलकाता स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। 88 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। वे पिछले लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं और हाल के महीनों में उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ता जा रहा था। बसंती का जाना सिर्फ एक कलाकार का नहीं, बल्कि एक युग का अंत है। उनके निधन से बंगाली इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
9)-‘सैयारा’ मूवी में अहान पांडे के किरदार कृष कपूर को काफी पसंद किया जा रहा है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में फिल्म के डायरेक्टर मोहित सूरी ने अहान के किरदार के बारे में बात की है और बताया है कि मूवी का ये किरदार क्रिकेटर लीजेंड विराट कोहली से इंस्पायर्ड है। साथ ही उन्होंने विराट कोहली से मुलाकात का किस्सा भी शेयर किया है। डायरेक्टर ने राइट एंगल से बातचीत करते हुए बताया कि जब विराट कोहली नए खिलाड़ी थे तब मेरी मुलाकत उनसे एक नाइट क्लब में हुई थी।
10)- 'कांटा लगा' गाने से मशहूर हुईं अभिनेत्री शेफाली जरीवाला इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। 27 जून को 42 साल की उम्र में कार्डिएक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई थी। अब शेफाली के पति और अभिनेता पराग त्यागी ने अपनी शादी की 11वीं सालगिरह पर एक भावुक कर देने वाला वीडियो साझा किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ पराग ने अपनी पत्नी शेफाली के लिए लंबा-चौड़ा नोट लिखा है।
#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/
Tags : Shruti Haasan | Kriti Sanon | ranveer singh | alia bhatt | kiara advani | kareena kapoor | Pooja Hegde | Shanaya Kapoor | Manushi Chillar | Rashmika Mandana | Priyanka Chopra | Janhvi Kapoor | Katrina Kaif | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood news | Mayapuri Cut | bollywood gossips
Read More
Baaghi 4 Teaser Out: टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 4 का टीजर आउट
War 2: Jr NTR ने खोला बॉलीवुड स्वीकृति का राज, वॉर 2 में ऋतिक के साथ मचाएंगे धमाल!