Advertisment

Bollywood Latest News | Katrina Kaif | Janhvi Kapoor | Huma Qureshi | Sonam | 16 Sep 2025 | 5 Pm

वरुण धवन और जहान्वी कपूर इन दोनों अपनी फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कल इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर दोनों ट्रेनिंग करते हुए नजर आए। जानवी पिंक कलर के लहंगे

New Update
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Bollywood Latest News | Katrina Kaif | Janhvi Kapoor | Huma Qureshi | Sonam | 16 Sep 2025 | 5 Pm

Advertisment

1)- वरुण धवन और जहान्वी कपूर इन दोनों अपनी फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कल इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर दोनों ट्रेनिंग करते हुए नजर आए। जानवी पिंक कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थी। वही वरुण धवन भी पिंक कलर के कुर्ते पजामे में किसी हैंडसम हंक से काम नहीं लग रहे थे। दोनों का ही अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

2)- कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपनी चौथी सालगिरह के करीब है.अब इस बीच एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिससे उनके प्रशंसक खुशी से झूम उठेंगे। NDTV की एक रिपोर्ट के अनुसार, कैटरीना और विक्की इस साल माता-पिता बनने वाले हैं। अभिनेत्री 7 महीने से गर्भवती है। यह जोड़ी अक्टूबर-नवंबर में अपने पहले बच्चे का दुनिया में स्वागत करने वाली है। विक्की और कैटरीना के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि दोनों जल्द अपने प्रशंसकों के साथ यह खुशखबरी साझा करने वाले हैं।

3)- बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ गई हैं। हुमा की लव लाइफ से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिससे उनके प्रशंसक यकीनन खुशी हो जाएंगे। खबर है कि हुमा ने अपने कथित बॉयफ्रेंड और एक्टिंग कोच रचित सिंह ने सगाई कर ली है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, हुमा और रचित ने सगाई कर ली है। फिलहाल उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ यह खुशखबरी साझा नहीं की है। बता दें कि हुमा और रचित पिछले लंबे समय से एक-दूजे को डेट कर रहे हैं।

4)- हाल ही में परेश रावल ने 'हेरा फेरी 3 को लेकर एक नया अपडेट भी शेयर किया है, दरअसल अपने हालिया इंटरव्यू में परेश रावल ने 'हेरा फेरी 3' के बारे में एक अपडेट शेयर किया. उन्होंने कहा, "इस पर काम चल रहा है.हम अगले साल फरवरी-मार्च में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे". बातचीत के दौरान परेश रावल से पूछा गया कि उनके जाने और फिर वापसी के फैसले का प्रियदर्शन के साथ उनके रिश्ते पर क्या असर पड़ा. इस सवाल का जवाब देते हुए एक्टर ने कहा, "बहुत कुछ हुआ है, लेकिन इससे प्रियदर्शन के साथ मेरे रिश्ते में कोई खटास नहीं आई है.ऐसा रिश्ता खराब नहीं होता.बल्कि,

5)- सोनम जल्द ही फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' में नजर आएंगी। इसमें उनकी जोड़ी अभिनेता हर्षवर्धन राणे के साथ बनी है। यह दोनों के बीच पहला सहयोग है। अब 'एक दीवाने की दीवानियत' का नया गाना 'बोल कफ्फारा क्या होगा' रिलीज हो गया है। 'बोल कफ्फारा क्या होगा' गाने को नेहा कक्कड़ और फरहान साबरी ने अपनी आवाज दी है, वहीं इसके बोल समीर अंजान ने लिखे हैं। इस गाने में सोनम जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। इसमें हर्षवर्धन की भी झलक दिख रही है।

6)- 50वें टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह (TIFF) में भारत ने बड़ी जीत हासिल की है। महाकुंभ में आंशिक रूप से फिल्माई गई ब्रज भाषा की स्वतंत्र फिल्म 'इन सर्च ऑफ द स्काई' ने प्रतिष्ठित NETPAC पुरस्कार अपने नाम कर लिया है। यह सम्मान एशिया-प्रशांत क्षेत्र से चुनी गई किसी बेहतरीन फीचर फिल्म को दिया जाता है। निर्देशक जितांक सिंह गुर्जर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर ऐतिहासिक सफलता की खबर साझा करते हुए पूरी टीम का आभार जताया है।

7)- अक्षय कुमार ने अपने बेटे आरव भाटिया के 23वें जन्मदिन के मौके पर इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। दरअसल, एक्टर ने अपने बेटे के साथ एक तस्वीर शेयर की। इसमें दोनों ही खुश नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, खिलाड़ी कुमार ने बेटे के लिए कैप्शन में एक इमोशनल नोट लिखा है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अक्षय कुमार ने लिखा, '23 साल की उम्र मुबारक हो, आरव। देखते ही देखते इतना बड़ा हो गया है यार तू... तुम मुझे मेरी ही कहानी का प्राउड साइडकिक बना देते हो। ।'

8)- चाइल्ड आर्टिस्ट अहमद ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद अपने छोटे भाई उमर शाह के निधन की जानकारी उनके फैंस के साथ शेयर की है, जिस पर कोई भी यकीन नहीं कर पा रहा है। अहमद शाह की तरह उनके भाई उमर भी छोटी सी उम्र में सोशल मीडिया के बड़े स्टार बन चुके थे।

9)- सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जा रही हैं कि हार्दिक पांड्या मॉडल और एक्ट्रेस महीका शर्मा को डेट कर रहे हैं. इस खबर ने तब जोर पकड़ा जब रेडिट पर एक थ्रेड में महीका की सेल्फी के बैकग्राउंड में एक पुरुष की झलक देखी गई. सोशल मीडिया यूज़र्स का अनुमान है कि वह हार्दिक हो सकते हैं. इसके अलावा, महीका की एक पोस्ट में 33 नंबर दिखाई दिया, जो कि हार्दिक का जर्सी नंबर है. इन बातों ने लोगों को और भी उत्सुक कर दिया.फैंस ने यह भी नोटिस किया कि महीका और हार्दिक दोनों एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं.

10)- भारतीय सिनेमा और विज्ञापन जगत के सबसे बड़े नामों में से एक प्रसून जोशी आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं. 16 सितंबर 1971 को उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में जन्मे प्रसून जोशी ने अपनी कलम से वह जादू रचा है, जिसने न सिर्फ बॉलीवुड को अमर गीत दिए बल्कि आम लोगों की जिंदगी से भी गहरा जुड़ाव बनाया. वह एक कवि, गीतकार, पटकथा लेखक, विचारक और विज्ञापन जगत के सफल क्रिएटिव हेड के तौर पर पहचाने जाते हैं. फिल्मों में उनका ‘लज्जा’से शुरू हुआ. लेकिन असली पहचान उन्हें ‘हम तुम और ‘रंग दे बसंती जैसी फिल्मों से मिली. उन्होंने न सिर्फ गाने लिखे बल्कि कुछ फिल्मों के संवाद भी लिखे.

Tags : akshay kumar | Ranbir Kapoor | Aamir Khan | Shruti Haasan | Salman Khan | ranveer singh | alia bhatt | kiara advani | kareena kapoor | Pooja Hegde | Shanaya Kapoor | Manushi Chillar | Rashmika Mandana | Priyanka Chopra | Bollywood Latest News | Katrina Kaif | Janhvi Kapoor | Huma Qureshi | Sonam | 16 Sep 2025 | 5 Pm | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood news | Mayapuri Cut | bollywood gossips 

#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Read More

Emmy Awards 2025: एमी अवार्ड्स 2025: 15 साल के ओवेन कूपर ने रचा इतिहास, यहां देखिए विजेताओं की पूरी लिस्ट

Mirai Budget: तेजा सज्जा की 'मिराई' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल मचाया, जानें कितने बजट में बनी ये फिल्म

Akon Wife Tomeka Thiam Divorce: 'छम्मक छल्लो' सिंगर एकॉन की शादी टूटी, 29वीं सालगिरह से ठीक पहले दी तलाक की अर्जी

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: Farah Khan ने Kunickaa Sadanand की निकाली हेकड़ी, निर्माता ने बसीर अली और नेहल चुडासमा को दिखाया आइना

Advertisment
Latest Stories