Advertisment

Bollywood Latest News | Priyanka Chopra | Kareena Kapoor | Kangana Ranaut | 17th Jan 2025 | 5 Pm

मुंबई में सैफ अली खान पर हुए हमले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी गिरफ़्तारी का वीडियो अब वायरल हो रहा है। यह हमला उनके बांद्रा वाले घर पर हुआ, जहां एक घुसपैठिए ने चोरी के कोशिश में उन पर हमला कर दिया।

author-image
By Mayapuri Cut
New Update
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Bollywood Latest News | Priyanka Chopra | Kareena Kapoor | Kangana Ranaut | 17th Jan 2025 | 5 Pm

मुंबई में सैफ अली खान पर हुए हमले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी गिरफ़्तारी का वीडियो अब वायरल हो रहा है। यह हमला उनके बांद्रा वाले घर पर हुआ, जहां एक घुसपैठिए ने चोरी के कोशिश में उन पर हमला कर दिया। इस दौरान सैफ को गंभीर चोटें आईं, लेकिन सर्जरी के बाद उनकी हालत अब स्टेबल है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान की और उसे अब पकड़ लिया है और सख्त कार्यवाही का भरोसा दिया है।

मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में एक बड़ी सफलता हासिल की है। एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन अब इस मामले से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, हमलावर ने 14 जनवरी को शाहरुख खान के घर 'मन्नत' की रेकी भी की थी। CCTV फुटेज से पता चला कि हमलावर का शरीर और लुक सैफ पर हमला करने वाले व्यक्ति से मिलता है। फिलहाल, सैफ का इलाज लीलावती अस्पताल में चल रहा है और वह अब खतरे से बाहर हैं।

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म 'सन ऑफ़ सरदार 2' का रिलीज़ डेट सामने आ चुकी है! यह फिल्म 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में आएगी, जिसमें अजय देवगन के साथ मृणाल ठाकुर भी लीड रोल में नजर आएंगी। विजय कुमार अरोड़ा के निर्देशन में बन रही यह फिल्म दर्शकों को धमाकेदार एक्शन और ज़बरदस्त एंटरटेनमेंट का एक्सपीरियंस देने वाली है। फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियोज और देवगन फिल्म्स ने मिलकर किया है, और फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

हॉलीवुड में अपना जलवा दिखा रही प्रियंका चोपड़ा अब बॉलीवुड में वापसी के लिए तैयार हैं। हाल ही में, प्रियंका को हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कैजुअल लुक में प्रियंका ने ब्राउन हुडी और लोअर पहना था, और एक टॉपी से अपने लुक को स्टाइलिश बनाया था। फैंस जानने को बेताब हैं कि प्रियंका हैदराबाद क्यों आईं हैं, और क्या वह राजामौली की फिल्म का हिस्सा बनने आई हैं!

अंबानी परिवार ने हाल ही में मकर संक्रांति के मौके पर शानदार तरीके से त्योहार मनाया। राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी ने शादी के बाद पहली बार इस खास दिन को परिवार के साथ सेलिब्रेट किया। वायरल हो रहे वीडियो में अंबानी परिवार की छत पर पतंगबाजी का दृश्य देखने को मिल रहा है, जहां महिलाएं भी खूब मस्ती करती नजर आ रही हैं। इस शानदार जश्न को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन की झड़ी लग गई है!

कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रिलीज हो गई है, लेकिन रिलीज से पहले यह एक बार फिर विवादों में घिर गई है। दरअसल अब पंजाब में फिल्म पर बैन की मांग उठी है, जहां शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने आरोप लगाया है कि कंगना ने फिल्म में सिखों का अपमान किया है। SGPC ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र भेजकर फिल्म के बैन की मांग की, हालांकि सरकार ने अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है।

टीवी की चाइल्ड एक्ट्रेस से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक का सफर तय कर चुकी अनुष्का सेन इन दिनों काफी चर्चा में हैं। 22 साल की इस स्टार ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पूल के पास कुछ बोल्ड तस्वीरें शेयर की, जिसमें वो रात के समय चांद के नीचे हॉटनेस का तड़का लगाती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में उनका अलग-अलग मूड देखने को मिला, जिससे फैंस का दिल छू लिया। इन तस्वीरों को कुछ ही समय में लाखों लाइक्स मिल चुके हैं!

'कभी खुशी कभी गम' में शाहरुख खान और काजोल के बेटे का किरदार निभाकर दिलों पर छाने वाले जिब्रान खान ने गुरुवार शाम मुंबई में 'आज़ाद' के प्रीमियर में शिरकत की। वही रेड कार्पेट पर, जिब्रान ने जब काजोल को देखा तो वो उनकी ओर दौड़ते हुए उनसे गले मिलने पुहंचे जिससे एक इमोशनल मोमेंट बन गया। अब दोनों की खूबसूरत मुलाकात ने फैंस को खुश कर दिया है। इस दौरान काजोल पेस्टल ग्रीन कोर्ड सेट में दिखी जबकि जिब्रान ब्लू डेनिम में नजर आए।

जॉन अब्राहम की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेदा' को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी, और अब वो जल्द ही फिल्म 'द डिप्लोमैट' में नजर आएंगे। पहले यह फिल्म 11 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी नई रिलीज तारीख 7 मार्च, 2024 तय की गई है। फिल्म भारतीय राजनयिक की सच्ची कहानी पर आधारित है, जो पाकिस्तान से एक भारतीय लड़की को वापस लाने की कोशिश करता है। जॉन इस्लामाबाद में भारत के पूर्व उप उच्चायुक्त जेपी सिंह के किरदार में दिखाई देंगे।

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'छावा' से नया पोस्टर रिलीज हुआ है, जिसमें वो छत्रपति संभाजी महाराज के दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में उनके लुक को खूब सराहा जा रहा है। पोस्टर के साथ मेकर्स ने फैंस को बड़ा सरप्राइज देते हुए ट्रेलर रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया है। बता दें की ये फिल्म 14 फरवरी 2025 को रिलीज़ होगी। खास बात ये है कि फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज के साहस और महिमा की कहानी को 344 साल बाद फिर से ज़िंदा करेगी।

#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Read More

Saif Ali Khan पर हुए हमले के बाद स्टाफ एलीयामा का बयान आया सामने

Kareena Kapoor ने Saif Ali Khan पर हुए हमले पर तोड़ी चुप्पी

Kartik Aaryan ने Saif Ali Khan पर हुए हमले पर दिया रिएक्शन

चाकू लगने के बाद Saif Ali Khan खतरे से बाहर, टीम ने जारी किया बयान

Advertisment
Latest Stories