Bollywood Latest News | Vaani Kapoor | Disha Patani | Sai Pallavi | Aamir Khan | 13 Sep 2025 | 5 Pm
1)- अभिनेत्री दिशा पाटनी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, उनके बरेली स्थित घर के बाहर फायरिंग हुई है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ ने इसकी जिम्मेदारी ली है। एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गिरोह ने इस हमले की जिम्मेदारी ली गई है। खुशबू पाटनी और दिशा पाटनी ने पूज्य संत प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का अपमान किया है इसलिए गोलीबारी कराइ गयी, ऐसा पोस्ट में लिखा है। इसके बाद दिशा के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
2)- अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर के बाहर फायरिंग के बाद उनके पिता का बयान सामने आया है. न्यूज 18 से जगदीश ने कहा, "पुलिस ने तत्परता दिखाई और हमें जांच का आश्वासन दिया है।" उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाई है और चारों ओर से घर को घेरा हुआ है। जगदीश ने कहा, "मेरी बेटी का बयान तोड़-मरोड़ के पेश किया गया है। हम सनातनी धर्म को मानने वाले हैं। योगी जी (योगी आदित्यनाथ) का ये प्रदेश है। इस तरह की गुंडागर्दी पर पूरी लगाम लगाई जाए। फायरिंग से हम सब दहशत में थे।"
3)- आमिर खान एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम है 'मेरे रहो'। 'मेरे रहो' के हीरो आमिर के बेटे जुनैद खान हैं। इसमें उनकी जोड़ी साई पल्लवी के साथ बनी है। यह पहला मौका होगा, जब ये दोनों कलाकार पर्दे पर साथ दिखाई देंगे। अब 'मेरे रहो' की रिलीज तारीख से पर्दा उठ गया है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'मेरे रहो' को 12 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
4) - फवाद खान और वाणी कपूर की फिल्म 'अबीर गुलाल' पर खूब विवाद हुआ था। विवाद की वजह थी कि इसमें काम करने वाले पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान। बढ़ते विवाद को देखते हुए इस फिल्म को 12 सितंबर को दुनियाभर में रिलीज किया गया है और अब यह फिल्म आखिरकार भारत में रिलीज होने जा रही है। इसी के साथ फिल्म 'अबीर गुलाल' की रिलीज तारीख भी सामने आ गई है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'अबीर गुलाल' को 26 सितंबर, 2025 को भारत में रिलीज किया जाएगा।
5)- दिग्गज कारोबारी संजय कपूर की 30 हजार करोड़ी संपत्ति पर विवाद जारी है। इस मामले में संजय की पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर और उनकी विधवा प्रिया सचदेव आमने-सामने हैं। हालांकि, ये पहले ही साफ हो चुका था कि करिश्मा को संजय की संपत्ति में से कुछ नहीं मिलेगा, लेकिन उनके बच्चे वसीयत के हकदार हैं। बहरहाल, इस बीच अब करिश्मा की तरफ से कोर्ट में कहा गया है कि उन्हें संजय की संपत्ति में से एक फूटी कौड़ी नहीं चाहिए। अदालत ने प्रिया को अपने दिवंगत पति की सारी संपत्ति का खुलासा करने का आदेश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 9 अक्टूबर को होगी।
6)- 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें काजोल और ट्विंकल की झलक दिख रही है। प्राइम वीडियो ने टीजर साझा करते हुए लिखा, 'जब बुद्धि और नटखटपन मिलते हैं, तो नतीजा होता है टू मच।' 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' में फिल्म जगत की जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी, जो काजोल और ट्विंकल के साथ दिलचस्प बातचीत करेंगी। इस शो का प्रीमियर 25 सितंबर, 2025 से अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा।
7)- आज काजोल और अजय देवगन के बेटे युग का 15वां जन्मदिन है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने पति-अभिनेता अजय देवगन और बेट युग के साथ दिख रही हैं। इसमें अभिनेत्री ने बेटे युग को जन्मदिन की शुभकानाएं भी दी हैं। वीडियो में अजय देवगन और युग देवगन कोट-पैंट पहने दिख रहे हैं। देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस खुद इस वीडियो को सैल्फी कैमरा से रिकॉर्ड कर रही हैं। साथ ही वह कुछ कहती भी दिख रही हैं, लेकिन साफ सुनाई नहीं दे रहा है।
8)- हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त खास अंदाज में दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अभिनेता संजय दत्त बारिश के मौसम में अपने फैंस से बात करते नजर आ रहे हैं। अभिनेता व्हाइट कलर का कुर्ता-पायजमा पहने दिख रहे हैं। उनके आस-पास भीड़ जमा है। वीडियो में दिखता है कि संजू बाबा प्रशंसकों से अपनी जंजीर दिखा कर कहते हैं, ‘ये देख रहा है क्या? ये देखे-ये देख पच्चास तोला।’ यूजर्स संजय दत्त के इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं.
9)- तेजा सज्जा स्टारर ‘मिराई’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिपोर्ट बताती हैं कि फिल्म का पहला दिन बेहद सफल रहा और इसे दर्शकों व फिल्मकारों से भरपूर सराहना मिली। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म मिराई ने पहले दिन 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन करके इस साल की बड़ी हिट्स में से एक बन गयी है. ‘मिराई’ सिर्फ ओपनिंग पर ही नहीं, आने वाले दिनों में भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है.
10)- 90 के दशक की चर्चित अभिनेत्रियों में शुमार रहीं महिमा चौधरी आज यानी 13 सितंबर को अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। शाहरुख खान के साथ फिल्म 'परदेस' से महिमा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह जल्द ही फैंस के दिलों पर राज करने लगीं। महिमा ने मॉडलिंग से बड़े पर्दे पर आकर बड़ा मुकाम हासिल किया। इस राह में कई बाधाएं भी आईं, लेकिन उन्हें रोक न सकीं। आज वो बॉलीवुड इंडस्ट्री में किसी पहचान की मोहताज़ नही है.
#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/