Advertisment

Bollywood News Today | Sonam Bajwa | Vaani Kapoor | Kajol | Salman Khan | 22 Aug 2025 | 8 Am

टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहू का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं अभिनेत्री जिया मानेक शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड वरुण जैन से एक निजी समारोह में शादी रचाई है।

New Update
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Bollywood News Today | Sonam Bajwa | Vaani Kapoor | Kajol | Salman Khan | 22 Aug 2025 | 8 Am

1)-टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहू का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं अभिनेत्री जिया मानेक शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड वरुण जैन से एक निजी समारोह में शादी रचाई है। जिया और वरुण ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की 2 तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें दोनों साथ में बेहद खुश दिख रहे हैं। सामने आईं तस्वीरों में जिया गोल्डन रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। जिया और वरुण की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

2)-अभिनेता हर्षवर्द्धन राणे पिछले काफी समय से अपनी आगामी फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसमें उनकी जोड़ी सोनम बाजवा के साथ बनी है और यह पहला मौका होगा, जब ये दोनों कलाकार पर्दे पर साथ दिखाई देंगे। मिलाप मिलन जवेरी ने इस फिल्म के निर्देशन की कमान संभाली है। अब 'एक दीवाने की दीवानियत' का नया पोस्टर सामने आ गया है, जिसमें हर्षवर्धन और सोनम की बेहतरीन केमिस्ट्री दिख रही है।

3)-'एक चतुर नार' का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में दिव्या के साथ अभिनेता नील नितिन मुकेश नजर आएंगे। टीजर में दोनों कलाकारों का अलग अंदाज देखने को मिला है। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है. 'एक चतुर नार' 12 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

4)-OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है, जिसका नाम 'सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज' है। यह फिल्म कश्मीर की महान गायिका राज बेगम के जीवन और गीतों से प्रेरित है। इस फिल्म में सबा आजाद और सोनी राजदान मुख्य भूमिका निभा रही हैं। 'सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज' का प्रीमियर 29 अगस्त, 2025 से अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। OTT प्लेटफॉर्म ने फिल्म का मोशन पोस्टर भी साझा कर दिया है.

5)-अभिनेत्री काजोल की फिल्म 'मां' को इस साल 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस पौराणिक हॉरर फिल्म से निर्माताओं को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसे दर्शक नसीब नहीं हुए। 65 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने भारत में 36.08 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब फिल्म 'मां' अपनी OTT रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म 'मां' का प्रीमियर 22 अगस्त, 2025 से नेटफ्लिक्स पर होगा।

6)-मलयालम सिनेमा की अभिनेत्री रिनी एन जॉर्ज ने हाल ही में दावा किया कि एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी के एक युवा नेता ने उन्हें आपत्तिजनक मैसेज भेजे और फाइव स्टार होटल में आने का प्रस्ताव दिया।
अभिनेत्री के मुताबिक उन्होंने उस नेता को कोई बार चेतावनी भी दी, लेकिन उसका बर्ताव नहीं बदला। रिनी ने नेता का नाम बताने से इनकार कर दिया। हालांकि, कहा जा रहा है कि जिस नेता की बात हो रही है, वह विधायक है।

7)-फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री अपनी बेबाक राय और विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी नई फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ का ट्रेलर लॉन्च किया. इस ट्रेलर के एक सीन में तैमूर नाम के बच्चे का जिक्र हुआ, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई कि क्या विवेक ने बॉलीवुड कपल सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान पर तंज कसा है. इस विवाद पर सफाई देते हुए विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि उनका इरादा किसी पर भी निजी टिप्पणी करने का नहीं था.

8)-सलमान खान के लोकप्रिय टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 19 का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इस शो के प्रीमियर की तारीख और समय सामने आ गए हैं। सीरियल के नए प्रोमो में सलमान खान ने सामने आकर इस शो से जुड़ी बड़ी जानकारी साझा की है। मेकर्स की ओर से शेयर किए गए इस नए प्रोमो में सलमान खान बोल रहे हैं कि ‘जब हम साथ-साथ होते हैं, तब और भी ज्यादा ठाठ होते हैं। इसलिए बिग बॉस फैमिली के साथ ही देखिएगा।’ इस बार बिग बॉस 19 टीवी चैनल कलर्स पर साढ़े 10 बजे और ओटीटी प्लेटफार्म जियो हॉटस्टार पर 9 बजे स्ट्रीम होगा।

9)-अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा अक्सर किसी न किसी कारण चर्चा में रहते हैं। अब कुंद्रा पंजाबी सिनेमा में कदम रखने जा रहे हैं। पिछले काफी समय से वह अपनी पहली पंजाबी फिल्म 'मेहर' को लेकर चर्चा में हैं। जिसका ट्रेलर जारी कर दिया गया है. 'मेहर' में कुंद्रा की जोड़ी गीता बसरा के साथ बनी है. यह फिल्म 5 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। शिल्पा ने कुंद्रा को उनकी पहली पंजाबी फिल्म के लिए बधाई दी है।

10)-वाणी कपूर आज आपना जन्मदिन माना रही. और बीते दिन उन्होंने अपना प्री बर्थडे आपने परिवार के साथ शेयर किया था जिसकी खास तस्वीरे उन्होंने आपने इन्स्ताग्राम पर आपने फँस के साथ शेयर करी है. किसी तस्वीर में वाणी परी जैसे मेकअप में नजर आईं, तो कहीं पर वह कैंडल बुझाती दिखाई दीं। इन शानदार तस्वीरों और वीडियोज के साथ वाणी ने कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन जल्दी आ गया... सबसे अच्छे लोगों के साथ'।

Tags : Deepika Padukone | akshay kumar | Ranbir Kapoor | Aamir Khan | Shruti Haasan | Disha Patani | alia bhatt | kareena kapoor | Pooja Hegde | Shanaya Kapoor | Manushi Chillar | Rashmika Mandana | Priyanka Chopra | Janhvi Kapoor | Katrina Kaif | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood latest news | Mayapuri Cut | bollywood gossips

Read More

Kokilaben Ambani Hospitalised: कोकिलाबेन अंबानी की तबीयत अचानक बिगड़ी, हवाई मार्ग से लाया गया अस्पताल

Ek Deewane Ki Deewaniyat Teaser Out: 'तेरे लिए मेरा प्यार तेरा भी मोहताज नहीं', हर्षवर्धन राणे की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का टीजर आउट

Elvish Yadav House Firing Case: एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाला पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Jaswinder Bhalla Passes Away: पंजाब के मशहूर एक्टर जसविंदर भल्ला का हुआ निधन, पंजाबी इंडस्ट्री को लगा करारा झटका

#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Advertisment
Latest Stories