Advertisment

Bollywood News Today | Alia Bhatt | Sonakshi Sinha | Akshay Kumar | War 2 | 14 Aug 2025 | 8 Am

New Update
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Bollywood News Today | Alia Bhatt | Sonakshi Sinha | Akshay Kumar | War 2 | 14 Aug 2025 | 8 Am

1)- राजधानी को फिल्मों का हब बनाने को लेकर दिल्ली सरकार तेजी से काम कर रही है। दिल्ली को ग्लोबल शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में बढ़ावा देने के लिए फिल्म पॉलिसी को आकार दिया जा रहा है। सीएम रेखा गुप्ता ने यह जानकारी रविवार को ' सेलिब्रेटिंग इंडिया फिल्म फेस्टिवल ' (CIFF) के समापन समारोह में दी। सीएम ने कहा कि सरकार की भागीदारी से राजधानी में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 30 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

2)-अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार ने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है, जिसका नाम 'एक चतुर नार' है। इस थ्रिलर फिल्म के लिए दिव्या ने अभिनेता नील नितिन मुकेश से हाथ मिलाया है. निर्माताओं ने फिल्म के 2 मोशन पोस्टर जारी कर दिए हैं, जिसमें दिव्या और नील की झलक दिख रही है. 'एक चतुर नार' की रिलीज तारीख से पर्दा उठ गया है। यह फिल्म 12 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

3)- निर्माताओं ने 'निशांची' का पहला गाना 'डियर कंट्री' जारी कर दिया है, जिसे विजय लाल यादव ने अपनी आवाज दी है। अनुराग ने आपने इन्स्टा पर गाना पोस्ट करते हुए लिखा की, 'सुनो, देखो, बजाओ, और दिल से बोलो... "हमें अपने प्यारे देश के लिए हमेशा मरने के लिए तैयार रहना चाहिए।' 'निशांची' 19 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

4)- एक्टर अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद नए प्यार की तलाश कर रहे हैं। इस बात का साबुत उनकी नयी instagram स्टोरी दे रही है. उन्होंने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें दिल के अंदर लिखा हुआ है- ‘लव इज व्हाट यू वांट।’ यानी ‘प्यार वही है जो आप चाहते हैं।’ अब हो सकता है कि अर्जुन कपूर फैंस को बताना चाहते हैं कि उन्हें भी प्यार चाहिए और वो गर्लफ्रेंड की तलाश कर रहे हैं। एक्टर का ये पोस्ट देखकर फैंस के बीच हलचल शुरू हो गई है।

5)- रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' की शूटिंग के लिए बाहर निकलीं हिना खान अपने नए लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने 2007 में आई फिल्म 'ओम शांति ओम' में दीपिका पादुकोण द्वारा निभाए गए किरदार शांतिप्रिया का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट किया था। हिना के साथ उनके पति रॉकी जायसवाल भी नजर आए थे। दोनों ने पैपराजी के सामने तस्वीरें खिंचवाईं और मुस्कुराते हुए साथ में कई पोज भी दिए। सोशल मीडिया पर टीवी की सुपरस्टार का ये लुक तेजी से वायरल हो रहा है जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

6)-निर्माता और एक्ट्रेस मंचू लक्ष्मी बुधवार को अवैध सट्टेबाजी ऐप्स के प्रचार से संबंधित पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुईं. ईडी ने हाल ही में इन ऐप्स से जुड़े कथित धन शोधन की चल रही जांच के तहत उन्हें तलब किया था. इस दौरान, अधिकारियों ने उनसे ऐसे प्लेटफॉर्म्स के प्रचार से कथित तौर पर प्राप्त भुगतान और कमीशन के बारे में पूछताछ की है.

7)- सुप्रीम कोर्ट के दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों को शेल्टर में भेजने के फैसले ने सोशल मीडिया पर तीखी बहस छेड़ दी है. अब एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने दिल्ली-एनसीआर के इलाकों से आवारा कुत्तों को आठ हफ्तों के अंदर आश्रय गृहों में भेजने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ अपनी राय व्यक्त की है. अपने विचार साझा करने के लिए, सोनाक्षी ने अपनी स्टोरीज पर एक नोट दोबारा पोस्ट किया, जिसमें लिखा था, "आवारा कुत्ते कोई समस्या नहीं हैं. वे पीड़ित हैं."

8)-अक्षय कुमार की पत्नी और लेखिका ट्विंकल खन्ना ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के गाने 'तम्मा तम्मा अगेन' का हुक स्टेप करती दिख रही हैं। ट्विंकल के इस वीडियो पर प्रशंसक तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि, अक्षय के कमेंट ने सबका ध्यान खींच लिया। उन्होंने लिखा, 'प्रतिभा- संदिग्ध। आत्मविश्वास- अडिग। पत्नी- अनमोल।' उनका ये विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

9)-पीपिंगमून की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'डार्लिंग्स' और 'जिगरा' को मिली सराहना के बाद अब आलिया अपने प्रोडक्शन हाउस 'इटरनल सनशाइन पिक्चर्स' के तहत अमेजन प्राइम वीडियो के लिएएक हाई-कॉन्सेप्ट युवा वयस्क फिल्म बनाने जा रही हैं। आलिया खुद इस फिल्म का निर्माण करने वाली हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने पहली बार चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट के साथ हाथ मिलाया है. हलाकि फिल्म के नाम से अभी पर्दा नही उठा है.

10)-आपको बता दें कि जम्मू ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को एक्टर अक्षय कुमार द्वारा एक सार्वजनिक कार्यक्रम में इस्तेमाल की गई एक गाड़ी को मोटर वाहन अधिनियम की निर्धारित सीमा से ज्यादा काले शीशों पर इस्तेमाल करने के कारण जब्त कर लिया. वहीं एसएसपी ट्रैफ़िक जम्मू सिटी, फारूक कैसर ने कहा, "कानून सबके लिए समान है. हमारी नियमित नाकेबंदी के दौरान कार में निर्धारित सीमा से ज़्यादा काले शीशे लगे पाए गए. गाड़ी को जब्त कर लिया गया है और उचित कार्रवाई की जाएगी".

Tags : Sara Ali Khan | Rakul Preet Singh | malaika arora | vani kapoor | mrunal thakur | kiara advani | kareena kapoor | Pooja Hegde | Shanaya Kapoor | Manushi Chillar | Rashmika Mandana | Priyanka Chopra | Janhvi Kapoor | Katrina Kaif | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood latest news | Mayapuri Cut | bollywood gossips

#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Read More

Baaghi 4 Teaser Out: टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 4 का टीजर आउट

War 2: सलमान-शाहरुख की जगह Bobby Deol का धमाकेदार कैमियो, जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन के साथ मचाएंगे तहलका!

War 2: Jr NTR ने खोला बॉलीवुड स्वीकृति का राज, वॉर 2 में ऋतिक के साथ मचाएंगे धमाल!

'कमरे में कैद रखा, गलत दवा दीं', Aamir Khan के भाई Faisal ने एक्टर पर लगाए गंभीर आरोप, परिवार ने जारी किया बयान

Advertisment
Latest Stories