Advertisment

Bollywood News Today | Alia Bhatt | Sonakshi Sinha | Disha patani | Diljit Dosanjh |3 Jan 2025 |8 Am

सिंगिंग सेंसेशन अरमान मलिक ने अपनी गर्लफ्रेंड और मंगेतर आशना श्रॉफ के साथ शादी कर ली है, और उनकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। अरमान ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करते हुए लिखा,

author-image
By Mayapuri Cut
New Update
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Bollywood News Today | Alia Bhatt | Sonakshi Sinha | Disha patani | Diljit Dosanjh |3 Jan 2025 |8 Am

सिंगिंग सेंसेशन अरमान मलिक ने अपनी गर्लफ्रेंड और मंगेतर आशना श्रॉफ के साथ शादी कर ली है, और उनकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। अरमान ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करते हुए लिखा, "तू ही मेरा घर।" तस्वीरों में दोनों की खुशी और प्यार साफ झलक रहा है। फैंस और सेलेब्स की बधाइयों से कमेंट सेक्शन भर गया है। अरमान और आशना वाकई में परफेक्ट कपल लग रहे हैं!

अर्जुन कपूर की लास्ट फिल्म 'सिंघम अगेन' में शानदार परफॉर्मेंस के बाद अब उनकी नई फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' का ऐलान हो गया है। इस रोमांचक लव ट्राएंगल वाली फिल्म में भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह भी नजर आएंगी। 21 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज कर रहे हैं। वही दर्शक इस तिकड़ी को देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।

सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं। वही मुलाकात के बाद दिलजीत मुंबई लौटे, जहां एयरपोर्ट पर फैंस ने उन्हें घेर लिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिलजीत काले सूट में स्टाइलिश नजर आ रहे हैं, जबकि फैंस उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे हैं। दिलजीत का ये अंदाज सबको दीवाना बना रहा है!

पंजाबी सिनेमा के सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल ने अपने 42वें जन्मदिन पर फैंस को खास तोहफा दिया है। उनकी आने वाली फिल्म अकाल का जबरदस्त टीजर रिलीज हो चुका है। गिप्पी इसमें एक्शन से भरपूर अवतार में नजर आएंगे। खास बात ये है कि फिल्म का निर्देशन और कहानी दोनों उन्होंने खुद संभाली है। ये फिल्म बैसाखी के मौके पर, 10 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नए साल का जश्न अपने परिवार के साथ थाईलैंड में मना रहे हैं। इस फैमिली वेकेशन में नीतू कपूर, सोनी राजदान, रिद्धिमा साहनी, अयान मुखर्जी, और शाहीन भट्ट भी शामिल हैं। बोटिंग करते हुए उनकी प्यारी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। आलिया पिंक ड्रेस में ग्लैमरस लग रही हैं, वहीं रणबीर ब्लैक टीशर्ट में हैंडसम दिख रहे हैं। राहा की क्यूटनेस ने फैंस का दिल जीत लिया है!

नए साल की पार्टी मौनी रॉय के लिए कुछ खास अच्छी साबित नहीं हुई। टीवी की फेमस नागिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो पति सूरज नांबियार और दिशा पाटनी के साथ पार्टी से बाहर आती दिखीं। जैसे ही मौनी मीडिया के सामने आईं, उनके कदम लड़खड़ा गए और वो गिर पड़ीं। सूरज और दिशा ने उन्हें संभाला, लेकिन अब लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

साजिद नाडियाडवाला पूजा हेगड़े और अहान शेट्टी को लेकर एक नई फिल्म बना रहे थे, हालाँकि अब उसे ठंडे बस्ते में डाल चुके हैं। दरअसल फिल्म की प्रोडक्शन लागत बढ़ने की वजह से इसे फिलहाल रोक दिया गया है। इस फिल्म का निर्देशन अदनान ए शेख और यासिर जाह कर रहे थे, और यह वैलेंटाइन डे पर रिलीज होनी थी। लेकिन अब इसके लिए लंबा इंतजार करना होगा।

दिशा पटानी ने अपने न्यू ईयर ग्लो-अप से इंस्टा पर धमाल मचा दिया! हाल ही में दिशा को फ्लोरल पिंक और व्हाइट ड्रेस में स्पॉट किया गया जिसमे वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं, और उनके प्यारे फर्री बैग ने सबका ध्यान खींचा। दिशा के इस क्यूट और स्टाइलिश लुक ने सबका दिल जीत लिया, और उनका नए साल का लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

हाल ही में अभिनेता सुनील शेट्टी अपनी पत्नी माना शेट्टी के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचे। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। सुनील ने कहा कि नए साल की शुरुआत में स्वर्ण मंदिर दर्शन कर वे बहुत खुश हैं और बताया कि उनके बेटे अहान शेट्टी को फिल्म 'बॉर्डर 2' में दिलजीत दोसांझ के साथ काम करने का मौका मिला है।

सोनाक्षी सिन्हा साल 2025 के पहले वीक में ही ट्रोल हो गईं है। दरअसल, उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो न्यू ईयर के मौके पर पति जहीर इकबाल के साथ आतिशबाजी का मज़ा लेती नजर आईं। फैंस ने इसे लेकर सवाल उठाया, क्योंकि सोनाक्षी दीवाली पर हमेशा पटाखों से बचने की अपील करती हैं। वही अब फैंस पूछ रहे हैं, क्या पटाखे सिर्फ दीवाली में ही पोलूशन करते हैं?

#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Read More

Shah Rukh Khan ने सॉफ्ट ड्रिंक विज्ञापन को लेकर कही थी ये बात

PM Modi ने Diljit Dosanjh को दिल-लुमिनाटी टूर की सफलता पर दी बधाई

Vidya Balan Birthday Special: एक्ट्रेस की पुरस्कार विजेता फिल्में

Yash ने अपने बर्थडे के लिए फैंस से की ये खास अपील

Advertisment
Latest Stories