Advertisment

Bollywood News Today | Deepika Padukone | Alia Bhatt

निर्माताओं ने 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का नया गाना 'परफेक्ट' जारी कर दिया है, जिसे गुरु रंधावा ने अपनी आवाज दी है। इस गाने के बोल भी इन्होंने ही लिखे हैं। परफेक्ट' गाने में वरुण और जाह्नवी साथ में

New Update
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Bollywood News Today | Deepika Padukone | Alia Bhatt | Janhvi Kapoor | Disha | 19 Sep 2025 | 8 Am

Advertisment

1)- निर्माताओं ने 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का नया गाना 'परफेक्ट' जारी कर दिया है, जिसे गुरु रंधावा ने अपनी आवाज दी है। इस गाने के बोल भी इन्होंने ही लिखे हैं। परफेक्ट' गाने में वरुण और जाह्नवी साथ में जबरदस्त डांस करते दिख रहे हैं। इसमें रंधावा की भी झलक दिख रही है। यह फिल्म 2 अक्टूबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

2)- आलिया ने सफेद रंग की रिवीलिंग कट-आउट ड्रेस और मैचिंग का शानदार हैंडबैग के साथ अपनी कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। जिस पर फँस अपनी प्रतिक्रियाये व्यक्त कर रहे है. लेकिन जिस कमेंट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा, वो एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का कमेंट था। दीपिका ने तारीफ करते हुए कमेंट में आलिया को शानदार बताया। दीपिका ने कमेंट में लिखा, ‘स्टनिंग’।

3)-दीपिका 'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी। निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर ये चौंकाने वाली घोषणा की है। निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर साझा किए अपने पोस्ट में लिखा, पहली फिल्म बनाने के लंबे सफर के बावजूद, हम साझेदारी नहीं कर पाए और फिर 'कल्कि 2898 AD' जैसी फिल्म उस प्रतिबद्धता और उससे भी कहीं ज्यादा की हकदार है। हम उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।'

4)-बुधवार को दिशा के घर पर गोलीबारी करने वाले 2 बदमाश एनकाउंटर में ढेर हो गए। अब दिशा के पिता जगदीश सिंह पाटनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है। दिशा के पिता ने कहा, "मैं और मेरा परिवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हैं। जैसे कि उन्होंने मुझे आश्वासन दिया था, उनके मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई और अपराधियों को इतने कम समय में पकड़ लिया गया। मैंने योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की और उन्हें धन्यवाद कहा।"

5)-गायक और रैपर हनी सिंह अपने गानों से कहीं ज्यादा विवादों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इसी बीच राष्ट्रीय लोक अदालत से उन्हें बड़ी राहत मिली है। मोहाली कोर्ट में लगी राष्ट्रीय लोक अदालत ने हनी के 'मखना' गाने में महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक और अश्लील शब्दों के इस्तेमाल को लेकर की गई FIR को भी रद्द कर दिया है। इस मामले में रद्दीकरण रिपोर्ट भी दाखिल कर दी गई है। दरअसल, साल 2018 में रिलीज हुए हनी के गाए गाने 'मखना' को लेकर उन पर ये मामला दर्ज हुआ था।

6)-अभिनेता सलमान खान जल्द ही फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में नजर आएंगे. सलमान के अलावा इस फिल्म में अभिनेता अंकुर भाटिया भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। अब 'बैटल ऑफ गलवान' से अंकुर ने अपनी पहली झलक दिखाई है, जिसमें वह फौजी के किरदार में दिख रहे हैं। अंकुर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन भी दिया है. उनकी यह फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

7)-हाल ही में शुभंकर मिश्रा के साथ बातचीत में काजोल से पूछा गया कि करण जौहर तो आपके दोस्त हैं। ऐसे में क्या उनके बच्चों को फिल्मों के लिए अप्रोच किया जा रहा है? इस सवाल के जवाब में काजोल ने कहा '1-2 बार फोन आए हैं, लेकिन मुझे लगता है कि मेरी बेट अभी फिल्मों में नहीं आएगी। अगर वह कुछ करना चाहती है, तो वह हमें बताएगी। ऐसे में हम 100 फीसद उसके साथ हैं।' ऐसे में काजोल ने उनकी बेटी के फिल्मों में आने की अटकलों पर विराम लगा दिया था।

8)-द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के प्रीमियर के दौरान की कुछ तस्वीरों को काजोल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इन फोटोज में वह गौरी खान के साथ दिख रही हैं। बहुत कम बार देखा गया है कि ये दोनों एक ही फ्रेम में एक साथ नजर आती हैं। जिसके चलते फिलहाल इनके नाम की चर्चा खूब हो रही हैं और ये फोटो तेजी से वायरल हो रही हैं।

9)-हॉलीवुड सुपरस्टार पॉल रड और जैक ब्लैक की जोड़ी 2025 में एनाकोंडा को एक नए अंदाज में पेश करने के लिए तैयार हैं। फिल्म का लेटेस्ट ट्रेलर मेकर्स की तरफ से रिलीज कर दिया गया है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 2 मिनट 37 सेकेंड का एनाकोंडा 2025 का ये धांसू ट्रेलर काफी शानदार है, गौर किया जाए इसकी रिलीज डेट की तरफ तो 25 दिसंबर 2025 को एनाकोंडा को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

10)- बुधवार को पॉपुलर यूट्यूबर अक्षय वशिष्ट को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एक वीडियो बनाने पर अक्षय वशिष्ट पर ये एक्शन लिया गया है. अक्षय वशिष्ट को Mopa एयरपोर्ट पुलिस ने एक वीडियो अपलोड करने के आरोप में अरेस्ट किया है. ये वीडियो था ‘गोवा का हॉन्टेड एयरपोर्ट’. वीडियो वायरल होने के बाद यूट्यूबर के खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई थी और अब उनको गिरफ्तार कर लिया गया है. अक्षय वशिष्ट का फोन, लैपटॉप

Tags : akshay kumar | Ranbir Kapoor | Aamir Khan | Shruti Haasan | Salman Khan | ranveer singh | kiara advani | kareena kapoor | Pooja Hegde | Shanaya Kapoor | Manushi Chillar | Rashmika Mandana | Priyanka Chopra | Katrina Kaif | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood latest news | Mayapuri Cut | bollywood gossips

Read More

Emmy Awards 2025: एमी अवार्ड्स 2025: 15 साल के ओवेन कूपर ने रचा इतिहास, यहां देखिए विजेताओं की पूरी लिस्ट

Mirai Budget: तेजा सज्जा की 'मिराई' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल मचाया, जानें कितने बजट में बनी ये फिल्म

Akon Wife Tomeka Thiam Divorce: 'छम्मक छल्लो' सिंगर एकॉन की शादी टूटी, 29वीं सालगिरह से ठीक पहले दी तलाक की अर्जी

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: Farah Khan ने Kunickaa Sadanand की निकाली हेकड़ी, निर्माता ने बसीर अली और नेहल चुडासमा को दिखाया आइना

#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Advertisment
Latest Stories