Bollywood News Today | Manushi Chillar | Harnaaz Sandhu | Salman Khan | BB 19 | 23 Aug 2025 | 8 Am
1)-अभिनेता टाइगर श्रॉफ पिछले काफी समय से फिल्म 'बागी 4' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में टाइगर की जोड़ी मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू के साथ बनी है। अब निर्माताओं ने 'बागी 4' का नया गाना 'बहली सोनी' जारी कर दिया है, जिसे मनी मौदगिल और रैपर बादशाह ने मिलकर गाया है। 'बहली सोनी' गाने में टाइगर और हरनाज जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों की कमाल की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
2)-मेगास्टार चिरंजीवी 70 साल के हो चुके हैं। इस खास मौके पर उनके प्रशंसकों को बेहद खास तोहफा मिला है। उन्होंने अपनी 157वीं फिल्म के शीर्षक का ऐलान कर दिया है. इस फिल्म का नाम है 'मन शंकर वरप्रसाद गरु' है. इसका पहला वीडियो सामने आ गया है, जिसमें चिरंजीवी की झलक दिख रही है। कुछ दृश्य में वह जबरदस्त एक्शन करते दिख रहे हैं। यह फिल्म अगले साल संक्रांति के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
3)-अभिनेता राजकुमार राव की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'मालिक' इस साल 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पुलकित के निर्देशन में बनी इस फिल्म से निर्माताओं को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसे दर्शक नसीब नहीं हुए। सिनेमाघरों में निराशाजनक प्रदर्शन करने के बाद अब 'मालिक' ने अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक दे दी है। यह फिल्म OTT पर रेंट पर उपलब्ध है। प्राइम वीडियो पर 249 रुपये में यह फिल्म आप रेंट पर ले सकते हैं।
4)-रॉ एजेंट और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक्स बॉडीगार्ड रह चुके लकी बिष्ट अब एक्टिंग की दुनिया में एंट्री कर चुके हैं। लकी बिष्ट ने पहली बार एक्टिंग की और वो भी एक सेना के रूप में। उन्होंने वेब सीरीज सेना- गार्जियंस ऑफ द नेशन (Sena- Guardians Of The Nation) से डेब्यू किया है। उस सीरीज में उनका कैमियो रोल है। लकी बिष्ट पिछले साल भी काफी चर्चा में थे। कहा जा रहा था कि बिग बॉस सीजन 18 के लिए उन्हें अप्रोज किया गया था लेकिन उन्होंने यह ऑफर ठुकरा दिया था। उन पर रॉ हिटमैन नाम से किताब भी लिखी गई है।
5)- बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा सजदेह का रिश्ता लंबे समय से सुर्खियों में रहा है. साल 2022 में दोनों का तलाक हो गया था, लेकिन सोहेल ने इस पर कभी खुलकर बात नहीं की. अब, एक इंटरव्यू में सोहेल खान ने अपने रिश्ते और 24 साल पुरानी शादी टूटने की असली वजह बताई. मीडिया को दिए इंटरव्यू में सोहेल खान ने कहा कि उनकी और सीमा की शादी में लगातार झगड़े होते रहते थे. लकिन उन्होंने और सीमा ने यह फैसला लिया कि वे भले ही पति-पत्नी न रहें, लेकिन बच्चों के लिए हमेशा साथ खड़े रहेंगे.
6)-राजेश खन्ना की निजी जिंदगी और विरासत को लेकर लगातार विवाद होते रहे हैं. हाल ही में अनीता आडवाणी, जिनका नाम लंबे समय तक राजेश खन्ना के साथ जोड़ा जाता रहा, ने एक बार फिर उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए और चेतावनी दी कि "कर्मा से कोई नहीं बच सकता." जब अभिनेता के आखिरी दिन सबसे कठिन थे, तब कोई उनके साथ खड़ा नहीं था. बावजूद इसके, उनकी पूरी संपत्ति परिवार को चली गई. अनीता का कहना है कि यह एक बड़ी सच्चाई है कि जिस इंसान ने अकेलेपन में जीवन बिताया, उसकी विरासत पर वही लोग मालिक बन गए जिन्होंने कठिन समय में उनका साथ नहीं दिया.
7)-बिग्ग बॉस के हर सीजन की तरह इस बार भी बिग बॉस हाउस में विदेशी एंट्री देखने को मिलेगी. खबरें हैं कि मशहूर इंटरनेशनल बॉक्सर माइक टायसन बिग बॉस 19 का हिस्सा बनने वाले हैं. इंस्टाग्राम पेज बिग बॉस ताज़ा के मुताबिक, माइक टायसन इस सीजन में नजर आएंगे. हालांकि, वह लंबे वक्त तक शो में नहीं टिकेंगे, बल्कि बतौर गेस्ट कंटेस्टेंट केवल 7 से 10 दिनों तक ही शो में रहेंगे.
8)-'बिग बॉस 12' की प्रतियोगी सबा खान शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उन्होंने जोधपुर के बिजनेसमैन वसीम नवाब से इसी साल अप्रैल में निकाह किया था। 5 महीने तक इस खबर को गुप्त रखने के बाद अब सबा ने आखिरकार अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। सामने आई तस्वीरों में सबा अपने पति वसीम के साथ नजर आ रही हैं। दोनों की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आ रही है।
9)-साउथ सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी ने कल, 22 अगस्त को अपना 70वां जन्मदिन मनाया. अपने जन्मदिन पर दिग्गज एक्टर को चारों ओर से काफी बधाइयां मिल रही हैं. चिरंजीवी के इस खास दिन पर राम चरण ने अपने पिता के लिए एक प्यारी सी शुभकामनाएं शेयर कीं. इसके साथ उन्होंने अपने पिता के जन्मदिन समारोह का एक इनसाइड वीडियो भी शेयर किया.
10)- नेटफ्लिक्स पर द ग्रेट इंडियन कपिल शो इस बार कपिल की वजह से नहीं कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा की वजह से चर्चा में है। शो के सेट से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा के बीच झगड़ा होते दिख रहा है। हालांकि इस वीडियो के पीछे की सच्चाई अब तक सामने नहीं आई है। वायरल वीडियो में दोनों एक्टर शूटिंग को लेकर बहस करते दिख रहे हैं। जब इस बारे में कीकू से बात की गई तो उन्होंने कमेंट करने से इनकार कर दिया।
Read More
#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/
Tags : akshay kumar | Shruti Haasan | Disha Patani | Kriti Sanon | ranveer singh | alia bhatt | kiara advani | kareena kapoor | Pooja Hegde | Shanaya Kapoor | Rashmika Mandana | Priyanka Chopra | Janhvi Kapoor | Katrina Kaif | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood latest news | Mayapuri Cut | bollywood gossips