Advertisment

Bollywood News Today | Priyanka Chopra | Sonakshi Sinha | Salman Khan | Aamir | 16 Sep 2025 | 8 Am

1. सोशल मीडिया सेंसेशन दीपक कलाल एक बार फिर बड़ी कंट्रोवर्सी में फंस गए हैं. दीपक कलाल के सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही रहते हैं. ऐसे में अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसे

New Update
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Bollywood News Today | Priyanka Chopra | Sonakshi Sinha | Salman Khan | Aamir | 16 Sep 2025 | 8 Am

Advertisment

1. सोशल मीडिया सेंसेशन दीपक कलाल एक बार फिर बड़ी कंट्रोवर्सी में फंस गए हैं. दीपक कलाल के सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही रहते हैं. ऐसे में अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा. दीपक कलाल फ्लाइट में एक महिला से मार खाते हुए नजर आ रहे हैं. दीपक कलाल संग हुई हाथापाई का वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है. इस वीडियो में केबिन क्रू मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन एक महिला इतने गुस्से में हैं कि वो दीपक कलाल पर थप्पड़-मुक्के बरसा रही हैं.

2.ओवेन ने सबसे कम उम्र में बड़ा खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। इसके लिए उन्हें तमाम बधाइयां मिल रही हैं। इस कड़ी में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर ओवेन कूपर का एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्हें 'एडोलसेंस' शो में उनके शानदार अभिनय के लिए एमी पुरस्कार मिला। बॉलीवुड अभिनेत्री ने इस पोस्ट के कैप्शन में कूपर की ऐतिहासिक जीत पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कुछ इमोजी भी डाले।

3. बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल और ट्विंकल खन्ना के नए टॉक शो ‘टू मच’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। जिसमें कई आगामी मेहमानों की झलक दिख रही है। हालांकि, सलमान और आमिर खान की जोड़ी दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं।

4. सोनाक्षी सिन्हा की पहली साउथ फिल्म 'जटाधरा' थे फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मेकर्स ने कल फिल्म 'जटाधरा' की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट के जरिए फिल्म का टीजर वीडियो साझा किया है। इसके साथ बताया है कि यह फिल्म 07 नवंबर 2025 को रिलीज होगी। फिल्म हिंदी और तेलुगु भाषा में दस्तक देगी।

5. करण ने भी ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन की तरह ही व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। वहीं करण जौहर ने कोर्ट से अनुरोध किया है कि नाम का इस्तेमाल करके जो गलत सामान बेचा जा रहा है उसे रोका जाए। दरअसल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर सेलेब्स की आवाज, शक्ल और उनके नाम का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं अब इसी मामले में करण जौहर ने भी हाईकोर्ट से अपील की है कि बिना उनकी मर्जी के नाम का इस्तेमाल हो रहा है जिसे रोका जाना बहुत जरूरी है।

6.आमिर खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। इस बार उनके साथ हैं मशहूर फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी। दोनों मिलकर भारतीय सिनेमा के जनक कहे जाने वाले दादासाहेब फाल्के की जिंदगी पर आधारित बायोपिक लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा कुछ समय पहले ही की गई थी। करीबी सूत्र बताते हैं, 'फिल्म का प्री-प्रोडक्शन वर्क अक्टूबर से शुरू होगा और इसकी शूटिंग अगले साल जनवरी में शुरू की जाएगी। इसका बड़ा हिस्सा मुंबई के फिल्म सिटी में फिल्माया जाएगा, जहां सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रखी जाएगी।’

7.टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के पति और बिजनेसमैन विक्की जैन हाल ही में एक दुर्घटना के शिकार हो गए थे। जिसके बाद वो अस्पताल में भर्ती हुए। इसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। अब विक्की जैन ने अपने साथ हुई घटना की दर्दनाक कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि हादसे से वक्त इतना खून था कि मेरे कपड़े और वॉशरूम सब खून से सने हुए थे। उन्होंने बताया, "यह एक सामान्य दिन था, मैं छाछ का गिलास उठा रहा था कि अचानक वह फिसल गया।

8. शाहिद कपूर की फिल्म रोमियो 5 दिसंबर को यानी रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' के साथ रिलीज होने वाली थी, वहीं अब शाहिद ने अपनी राह बदल दी है। उनकी इस फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया है। शाहिद ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर साझा कर बताया है कि उनकी ये फिल्म अब अगले साल वैलेंटाइन डे के दिन यानी 14 फरवरी को सिनेमाघरों में आएगी। पहले इसका मुकाबला सिनेमाघरों और बॉक्स ऑफिस पर रणवीर की 'धुरंधर' के साथ होने वाला था, लेकिन अब ये महा-टकराव टल गया है।

9.अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स मामले में पहले भी ED बड़ी कार्रवाई कर चुका है। इसी केस में अभिनेता सोनू सूद और उर्वशी से पूछताछ भी हुई थी। इस मामले में कई बड़े सेलिब्रिटीज से पहले ही पूछताछ की जा चुकी है। अब मिमी चक्रवर्ती और उर्वशी की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। मिमी को 15 सितंबर तो उर्वशी को 16 सितंबर को 1xBet अवैध सट्टा मामले में समन जारी हुआ है। दोनों को दिल्ली मुख्यालय में पेश होना है।

10.रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी कल 45 साल की हो गई हैं। साथ ही रिद्धिमा की मां नीतू ने भी अपनी बेटी को जन्मदिन की बधाई दी है। उनकी मां नीतू कपूर ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिद्धिमा की तस्वीर शेयर की और लिखा, 'जन्मदिन मुबारक, मेरे प्यार। तुम मेरी खुशी और गर्व हो।'

#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Read More

Emmy Awards 2025: एमी अवार्ड्स 2025: 15 साल के ओवेन कूपर ने रचा इतिहास, यहां देखिए विजेताओं की पूरी लिस्ट

Mirai Budget: तेजा सज्जा की 'मिराई' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल मचाया, जानें कितने बजट में बनी ये फिल्म

Akon Wife Tomeka Thiam Divorce: 'छम्मक छल्लो' सिंगर एकॉन की शादी टूटी, 29वीं सालगिरह से ठीक पहले दी तलाक की अर्जी

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: Farah Khan ने Kunickaa Sadanand की निकाली हेकड़ी, निर्माता ने बसीर अली और नेहल चुडासमा को दिखाया आइना

Tags : akshay kumar | Aamir Khan | Shruti Haasan | Disha Patani | Kriti Sanon | ranveer singh | alia bhatt | kiara advani | kareena kapoor | Pooja Hegde | Shanaya Kapoor | Manushi Chillar | Rashmika Mandana | Janhvi Kapoor | Katrina Kaif | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood latest news | bollywood gossips 

Advertisment
Latest Stories