Bollywood News Today | Tripti Dimri | Tara Sutariar | Mouni Roy | Saiyaara | 22 July 2025 | 8 Am
1)-अभिनेता विनीत कुमार सिंह जल्द ही वेब सीरीज 'रंगीन' में नजर आएंगे, जिसका ट्रेलर जारी कर दिया गया है. 'रंगीन' में धोखे और बदले की कहानी देखने को मिलेगी। निर्माताओं ने ट्रेलर साझा करते हुए लिखा, 'आज की ताजा खबर- विश्वासघात, बदला और एक रंगीन ट्विस्ट।' विनीत इस सीरीज में पत्रकार आदर्श की भूमिका निभा रहे हैं। इस सीरीज को आप 25 जुलाई, 2025 से OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
2)-हॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता टॉम ट्रूप का निधन हो गया है। उन्होंने 97 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। कहा जा रहा है कि टॉम पिछले काफी समय से उम्र संबंधी बीमिरियाों में जूझ रहे थे। उनकी मौत बेवर्ली हिल्स में मौजूद उनके आवास पर हुई। उनके निधन की पुष्टि उनके प्रचारक हार्लन बोल और कई मीडिया संस्थानों ने की है। अभिनेता को 'स्टार ट्रेक' और 'मिशन: इम्पॉसिबल' जैसी सीरीज में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता था।
3)- अक्षय कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वो लंदन में बेफिक्र होकर सड़कों पर घूमते दिख रहे हैं, लेकिन वो तब भड़क गए, जब एक फैन ने उनका वीडियो बनाने की कोशिश की। हालांकि, बाद में एक्टर ने उसी फैन के साथ सेल्फी भी क्लिक की। वो भी मुस्कुराते हुए। उनका ये अंदाज फैंस को भा गया। इसमें अक्षय की एक और झलक है, जिसमें वो एक फिरंगी औरत के साथ टहल रहे हैं। फैंस ये भी पूछ रहे हैं कि आखिर ये महिला कौन है!
4)- 'सैयारा' अपनी बेहतरीन कहानी और दर्शकों व इंडस्ट्री के अंदरूनी सूत्रों से मिल रहे प्यार के लिए सुर्खियां बटोर रही है। अब एक वायरल वीडियो में एक फैन आईवी ड्रिप लगाए हुए थिएटर में फिल्म देख रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक क्लिप में एक आदमी, जो अस्वस्थ लग रहा है, हाथ में आईवी ड्रिप लगे हुए थिएटर में फिल्म देख रहा है। वह 'सैयारा' देखते हुए भावुक होता दिख रहा है और बगल में रखे सलाइन स्टैंड को पकड़े हुए है। उसके दोस्त उसके बगल में बैठे हैं और कुछ दर्शकों ने इस सीन को अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया है।
5)- मेकर्स ने कंतारा ए लीजेंड चैप्टर 1 से जुड़ा एक खास वीडियो साझा किया है। इसके साथ ही मेकर्स ने ये जानकारी दी है कि कंतारा ए लीजेंड चैप्टर 1 की शूटिंग पूरी हो चुकी है। साथ ही मेकर्स ने फिल्म की मेकिंग से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में फिल्म की मेकिंग की झलक दिख रही है। साथ ही ऋषभ शेट्टी का एक संदेश भी है। साथ ही ऋषभ शेट्टी फिल्म के लिए तैयारी करते दिखते हैं। वो कभी तलवारबाजी की प्रेक्टिस कर रहे हैं तो कभी वो अपने एक्शन सीन की तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा फिल्म के आउटडोर और इनडोर शूट के सेट की भी कई झलक दिखती हैं।
6)-निर्माताओं ने 'धड़क 2' का नया गाना 'प्रीत रे' जारी कर दिया है, जिसे दर्शन रावल, जोनिता गांधी और रोचक कोहली ने मिलकर गाया है। 'प्रीत रे' गाने में तृप्ति और सिद्धांत एक-दूजे के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों एक-दूजे के प्यार में डूबे दिख रहे हैं। यह फिल्म 1 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का सामना अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2' से होगा।
7)- श्रेयस तलपड़े को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने श्रेयस को एक सोसाइटी के खिलाफ धोखाधड़ी और विश्वासघात के मामले में गिरफ्तारी से राहत दे दी है। न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना और न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन की पीठ ने इस मामले की सुनवाई के दौरान अभिनेता की याचिका पर हरियाणा पुलिस और अन्य नोटिस जारी किया है। पीठ ने अंतरिम आदेश देते हुए स्पष्ट किया कि अगली सुनवाई तक अभिनेता को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।
8)-उर्फी जावेद ने अब अपने लेटेस्ट वीडियो से फैंस के होश उड़ा दिए हैं। हाल ही में उर्फी जावेद अपनी सूजी हुई आंखों के कारण चर्चा में आई थीं। एक्ट्रेस को एलर्जी हो गई थी, जिसके कारण उनका पूरा मुंह सूज गया था। हालांकि, अब उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो पहचान में भी नहीं आ रही हैं। उनके होंठ इतने बड़े हो गए हैं कि उर्फी जावेद अब किसी कार्टून की तरह नजर आ रही हैं। उनका ये हाल लिप फिलर्स की वजह से हो गया है।
9)-मौनी जल्द ही फिल्म 'सलाकार' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करती हुई नजर आएंगी, अब 'सलाकार' का टीजर जारी कर दिया है, जो जबरदस्त एक्शन और सस्पेंस से भरपूर है। 'सलाकार' सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि OTT प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज तारीख से भी पर्दा उठ गया है। इस फिल्म का प्रीमियर 8 अगस्त, 2025 से जियो हॉटस्टार पर होगा। निर्माताओं ने टीजर साझा करते हुए लिखा, 'दुनिया उन्हें कई नामों से जानती है, हम उन्हें सिर्फ एक नाम से जानते हैं, सलाकार।'
10)-हाल ही में तारा सुतरिया और एपी ढिल्लों का नया गाना थोड़ी सी दारू रिलीज हुआ है। इसी से जुड़ा एक पोस्ट एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। तारा सुतरिया ने एपी ढिल्लों के साथ शूटिंग के दौरान की कुछ रोमांटिक फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की और फैंस के कमैंट्स के बीच उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया का भी रिएक्शन सामने आया। तारा सुतरिया के इस पोस्ट पर वीर पहाड़िया ने कमेंट कर लिख, माय लव। तारा ने वीर को जवाब में माइन लिखा और हार्ट और ईविल आई इमोजी भी शेयर किया है। जिसने सभी का ध्यान खीच लिया है.
Tags : mrunal thakur | ananya pandey | sharvari wagh | Deepika Padukone | akshay kumar | Ranbir Kapoor | Aamir Khan | Shruti Haasan | Disha Patani | Kriti Sanon | Salman Khan | ranveer singh | alia bhatt | Pooja Hegde | Janhvi Kapoor | Katrina Kaif | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood latest news | Mayapuri Cut | bollywood gossips
Read More
#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/