Advertisment

Bollywood News Today | Sharvari Wagh | Kiara Advani | Salman Khan | War 2 | 12 Aug 2025 | 8 Am

1)-ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' को लेकर चर्चा जोरों पर है और फिल्म अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित यह एक्शन-थ्रिलर 14 अगस्त, 2025 को थिएटर्स में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है।

New Update
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Bollywood News Today | Sharvari Wagh | Kiara Advani | Salman Khan | War 2 | 12 Aug 2025 | 8 Am

1)-ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' को लेकर चर्चा जोरों पर है और फिल्म अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित यह एक्शन-थ्रिलर 14 अगस्त, 2025 को थिएटर्स में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। रिलीज से चार दिन पहले 'वॉर 2' के मेकर्स ने हैदराबाद में एक ग्रैंड प्री-रिलीज इवेंट का आयोजन किया। यह 'वॉर 2' का एकमात्र प्री-रिलीज इवेंट है। सिथारा एंटरटेनमेंट्स ने 'वॉर 2' के प्री-रिलीज इवेंट में ऋतिक और जूनियर एनटीआर की धमाकेदार एंट्री का पहला वीडियो शेयर किया है.

2)-करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' बॉलीवुड की यादगार फिल्मों में से एक है। 'कभी अलविदा ना कहना' साल 2006 में दर्शकों के बीच आई थी और इसने रिलीज के 19 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर करण ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट से अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने तस्वीरो को कैप्शन भी दिया है.

3)-कार्तिक ने अपनी अगली फिल्म के लिए पहली बार निर्देशक शिमित अमीन से हाथ मिलाया है. पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, कार्तिक पहली बार शिमित के साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म का नाम 'कैप्टन इंडिया' रखा गया है। दोनों इस फिल्म के लिए पिछले कुछ समय से बातचीत कर रहे थे। फिल्म की कहानी लिखकर तैयार है। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल के मध्य में शुरू हो जाएगी और यह फिल्म 2027 में रिलीज हो सकती है.

4)-रविवार को असित मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वे दिशा वकानी के घर पहुंचे थे. वीडियो में दिशा पीच रंग की फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं. उन्होंने राखी बांधने की रस्म निभाई और असित मोदी व उनकी पत्नी नीलम के हाथ पर राखी बांधी. इस मौके पर उनके परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे, साथ ही दिशा के पति मयूर पडिया भी वीडियो में दिखाई दिए.

5)-अहान पांडे और अनीत पड्डा अपनी पहली फिल्म 'सैयारा' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। इस रोमांटिक ड्रामा ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और इसे हर तरफ से प्यार मिल रहा है। हाल ही में इस बड़ी उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए एक सक्सेस पार्टी का आयोजन भी किया गया था। इस पार्टी से दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अहान पांडे बड़े ही प्यार से अनीत के माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं। फैंस ये मोमेंट देखकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए।

6)-वरुण धवन, इन दिनों अपनी नई फिल्म "बॉर्डर 2" को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर पंजाब की अपनी कई खास तस्वीरें शेयर की हैं। ये सभी तस्वीरें बॉर्डर 2 की शूटिंग के दौरान की हैं। इन तस्वीरों के साथ वरुण ने पंजाब की सुबह को लेकर एक खास कमेंट किया है। वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर सूर्योदय के समय पंजाब के हरे-भरे खेतों में बैठे हुए अपनी शानदार तस्वीरें पोस्ट कीं। इन लाजवाब तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, "पंजाब दे खेत...बेस्ट मॉर्निंग हो गई।"

7)-कमल हासन को जान से मारने की धमकी मिली है। कमल हासन को धमकी देने वाला कोई और नहीं बल्कि तमिल एक्टर रविचंद्रन है। एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में रविचंद्रन ने कमल हासन के बारे में बात करते हुए कहा कि वो अनुभवहीन राजनेता है। इतना ही नहीं बल्कि रविचंद्रन ने उनके बहिष्कार की मांग भी की है। रिपोर्ट्स की मानें तो रविचंद्रन ने कमल के सनातन धर्म के खिलाफ किए गए उनके आपत्तिजनक कमेंट को लेकर कहा कि वो उनका गला काट देंगे।

8)- फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या ने घोषणा की है कि उनकी अगली फिल्म में आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में होंगे। इस फिल्म की शूटिंग बहुत जल्द मुंबई में शुरू होगी। उन्होंने एक्टर को एक समर्पित और बेहतरीन अभिनेता बताया। फिल्म में उनके अपोजिट शरवरी वाघ को कास्ट किया जाएगा। डायरेक्टर ने बताया कि इस फिल्म के लिए वो थोड़ा नर्वस भी हैं। फिलहाल अभी फिल्म का नाम घोषित नही किया गया है.

9)-कल 11 अगस्त को सुनील शेट्टी ने आपना जन्मदिन मनाया है. इस मौके पर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने पापा और अपनी बेटी की एक तस्वीर शेयर की है। साथ ही एक प्यारी सी बात भी लिखी है। वह लिखती हैं, ‘हैप्पी बर्थ डे पापा। आप दुनिया के सबसे बेस्ट पापा हैं और अब बेस्ट नाना हैं। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं। आपने जो कुछ हमारे लिए किया, उसके लिए थैंक यू।’ अथिया ने सुनील शेट्टी और अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें भी शेयर की हैं।

10 )-रविवार को सलमान खान ने एक इवेंट में शिरकत की। उनके अलावा भाई सोहेल खान और बहन अर्पिता खान भी नजर आए। सलमान खान का एक क्यूट वीडियो काफी वायरल है, इसमें वे भांजी आयत को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। मामा-भांजी साथ में इवेंट में एंट्री करते हुए पैपराजी को पोज देते दिखे हैं। भारी-भरकम सिक्योरिटी के साथ भाईजान नजर आ रहे हैं। सलमान खान के अलावा अर्पिता खान और सोहेल खान को भी देखा गया।

Read More

Baaghi 4 Teaser Out: टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 4 का टीजर आउट

War 2: सलमान-शाहरुख की जगह Bobby Deol का धमाकेदार कैमियो, जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन के साथ मचाएंगे तहलका!

War 2: Jr NTR ने खोला बॉलीवुड स्वीकृति का राज, वॉर 2 में ऋतिक के साथ मचाएंगे धमाल!

'कमरे में कैद रखा, गलत दवा दीं', Aamir Khan के भाई Faisal ने एक्टर पर लगाए गंभीर आरोप, परिवार ने जारी किया बयान

#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Tags : Ranbir Kapoor | Shruti Haasan | Disha Patani | Kriti Sanon | ranveer singh | alia bhatt | kareena kapoor | Pooja Hegde | Shanaya Kapoor | Manushi Chillar | Rashmika Mandana | Priyanka Chopra | Janhvi Kapoor | Katrina Kaif | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood latest news | bollywood gossips

Advertisment
Latest Stories