Advertisment

Dev Anand Untold Story | Dev Anand ने भिखारी को दी थी अपनी पूरी Salary | Dev Anand Birthday Special

हिंदी सिनेमा के 'एवरग्रीन' एक्टर जिन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी थी। वह एक ऐसे एक्टर थे जिनकी पॉपुलैरिटी उस समय की एक्ट्रेसेस से भी ज्यादा थी।

New Update
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Dev Anand Untold Story | Dev Anand ने भिखारी को दी थी अपनी पूरी Salary | Dev Anand Birthday Special

Advertisment

हिंदी सिनेमा के 'एवरग्रीन' एक्टर जिन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी थी। वह एक ऐसे एक्टर थे जिनकी पॉपुलैरिटी उस समय की एक्ट्रेसेस से भी ज्यादा थी। कहा ये भी जाता है कि इस एक्टर ने बड़े पर्दे पर सबसे ज्यादा समय तक काम किया। ये खुद जितने अच्छे थे उतना ही कोमल इनका दिल था। यह एक भिखारी का दर्द नहीं देख पाए थे और उसे अपनी पहली सैलरी दे दी थी। हम बात कर रहे हैं देव आनंद की। आज एक्टर की बर्थ एनिवर्सरी है। 1923 में 26 सितंबर को उनका जन्म हुआ था। उनका नाम धर्मदेव पिशोरीमल आनंद उर्फ देव आनंद था।

देव आनंद थे दरियादिली इंसान (Dev Anand Birthday)
देव आनंद अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते थे, क्योंकि फिल्मों में आने से पहले वह एक साधारण आदमी थे जिसे पैसो की वेल्यू पता थी, देव आंनद ने हिंदी सिनेमा में अपनी जगह बनाने के लिए बहुत मेहनत की थी, जब वह मुंबई आए, तो उनके पास न तो रहने के लिए अच्छी जगह थी और न ही खाने के लिए पर्याप्त पैसे। कई बार तो उन्हें भूखे भी सोना पड़ता था, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी।

पहली फिल्म से मिले थे 400 रुपये (Happy Birthday Dev Anand)
देव आनंद ने अपनी पहली फिल्म 'हम एक हैं' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म के लिए उन्हें पहली फीस के तौर पर 400 रुपये मिले थे, जो उस वक्त उनके लिए बहुत बड़ी रकम थी। लेकिन ये पैसे भी उनके पास ज्यादा देर तक नहीं रह पाए। देव आनंद अपनी शूटिंग खत्म करके वापस जा रहे थे। रास्ते में उनकी नजर एक बूढ़े और कमजोर भिखारी पर पड़ी, जो भूख से तड़प रहा था। यह देखकर देव साहब का दिल पसीज गया। उन्होंने बिना कुछ सोचे-समझे अपनी पूरी पहली कमाई उस भिखारी को दे दी।

एक्ट्रेस सुरैया से प्यार करते थे देव आनंद
जब उनके दोस्तों और करीबियों को इस बारे में पता चला, तो उन्होंने उनसे पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। इसके जवाब में देव आनंद ने कहा, "पैसा तो मैं दोबारा कमा लूंगा, पर कोई भूख से तड़प रहा है, ये दर्द मैं नहीं देख सकता था। इसलिए मैंने वो पैसे उन्हें दे दिए।" देव आनंद की यह दरियादिली आज भी लोगों के दिलों को छू जाती है। वहीं, अगर उनकी लव स्टोरी की बात करें तो वह फेमस एक्ट्रेस सुरैया के प्यार में पागल थे, लेकिन वह एक मुस्लिम होने की वजह से उनसे शादी नहीं कर पाए थे और एक वही इकलौती एक्ट्रेस थीं जिनके लिए देव आनंद रोए थे। यह बात खुद देव आनंद ने एक इंटरव्यू में बताई थी।

#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Read More

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari और Kantara की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर पर बोले Varun Dhawan

OG Movie Box Office Collection: पवन कल्याण की They Call Him OG ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

Sunjay Kapur Property Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने संजय कपूर की पत्नी से संपत्ति पर किए सवाल

Diljit Dosanjh ने 'Sardaar Ji 3' विवाद पर तोड़ी चुप्पी

Tags : भिखारी को देख पसीज गया था इस सुपरस्टार का दिल | Bollywood Actor Dev Anand | Dev Anand Birthday Special | Dev Anand ने भिखारी को दी थी अपनी पूरी Salary | Dev Anand Untold Story | bollywood latest news today | bollywood news in hindi | bollywood news | bollywood latest news | Mayapuri Cut | bollywood gossips

#bollywood gossips #Mayapuri Cut #bollywood #bollywood latest news #bollywood news #bollywood news in hindi #bollywood latest news today #Dev Anand Birthday Special | Dev Anand ने भिखारी को दी थी अपनी पूरी Salary | Dev Anand Untold Story #Dev Anand Birthday Special #Dev Anand ने भिखारी को दी थी अपनी पूरी Salary #Dev Anand Untold Story #Dev Anand birthday #Bollywood Actor Dev Anand #भिखारी को देख पसीज गया था इस सुपरस्टार का दिल
Advertisment
Latest Stories