Indian Idol | On Location | Nora Fatehi, Abhishek Bachchan, Inayat Verma & Remo D'souza | BE HAPPY
टीवी के धमाकेदार शो 'खतरों के खिलाड़ी' ने अपने हर सीजन से छोटे पर्दे पर तूफान मचाया है। 'खतरों के खिलाड़ी' के 15वें सीजन का भी जल्द ही आगाज होने वाला है, जिसके लिए मेकर्स जोरों-शोरों पर तैयारियां कर रहे हैं। 'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए अभी तक कई टीवी सितारों को भी अप्रोच किया जा चुका है, जिसमें ईशा सिंह से लेकर गौतम गुलाटी तक का नाम शामिल है। यहां तक कि मल्लिका शेरावत भी इस साल 'खतरों के खिलाड़ी 15' में हाथ आजमाती नजर आ सकती हैं। लेकिन इन सबके बीच ही एक एक्टर ने 'खतरों के खिलाड़ी 15' का हिस्सा बनने से साफ इंकार कर दिया है। 'खतरों के खिलाड़ी 15' को ठुकराने वाला वो स्टार कोई और नहीं बल्कि एक्टर मोहसिन खान हैं। मोहसिन खान को लेकर खबर थी कि मेकर्स ने उन्हें शो के लिए अप्रोच किया है और वह इस साल रोहित शेट्टी के शो का हिस्सा बन सकते हैं। लेकिन हाल ही में उनसे जुड़े सूत्रों ने इस मामले की सच्चाई जाहिर की है। उन्होंने बताया कि मोहसिन खान 'खतरों के खिलाड़ी 15' का हिस्सा नहीं बनने वाले हैं। सूत्रों ने मोहसिन खान के सिलसिले में कहा, "नहीं ये सच नहीं है। मोहसिन खान न तो 'खतरों के खिलाड़ी 15' का हिस्सा बन रहे हैं और न ही मेकर्स के साथ उनकी बातचीत हो रही है। वो इस साल ये शो बिल्कुल भी नहीं कर रहे हैं।"
#bollywoodnews #bollywoodnewsinhindi #mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/
Read More
Complaint filed on Vijay: थलपति विजय के खिलाफ दर्ज हुई FIR, रोजा और इफ्तार पार्टी के बाद बढ़ा विवाद