Advertisment

Priyanka Chopra Attended Her Brother Siddharth Chopra Pre Wedding Ceremony

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा बीते दिन अचानक भारत आई थीं, लेकिन अब प्रियंका चोपड़ा के भारत आने की वजह का खुलासा हो गया है. प्रियंका इंडिया में अपने भाई की शादी में पहुंची हैं.

New Update
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Priyanka Chopra Attended Her Brother Siddharth Chopra Pre Wedding Ceremony | Priyanka Chopra

Advertisment

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा बीते दिन अचानक भारत आई थीं, लेकिन अब प्रियंका चोपड़ा के भारत आने की वजह का खुलासा हो गया है. प्रियंका इंडिया में अपने भाई की शादी में पहुंची हैं. पहले कहा जा रहा था कि देसी गर्ल अपनी फिल्म पाणी के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंची हैं, लेकिन नहीं प्रियंका चोपड़ा के अचानक मायके आने की वजह उनके भाई की शादी है. बता दें, प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी हो गई है. यहां, प्रियंका चोपड़ा को देसी लुक में देखा गया है. प्रियंका भाई की शादी में अकेले आई हैं, लेकिन बेटी और पति को नहीं लेकर पहुंची हैं.
इस शादी से प्रियंका चोपड़ा की वीडियो वायरल हो रहे हैं. भाई सिद्धार्थ की शादी में प्रियंका चोपड़ा ने मजेंटा रंग की साड़ी पहनी हुई है. प्रियंका चोपड़ा अपने इस लुक में पुरानी खूबसूरत एक्ट्रेस परवनी बाबी की याद दिला रही हैं. प्रियंका ने मजेंटा साड़ी पर बालों को रेट्रो लुक में बांधा हुआ है और गले में एक मोतियों चोकर (नेक पीस) डाला हुआ है. प्रियंका ब्लाउज स्लीव लेस है और देसी गर्ल ने साड़ी से मैच करते हुए शार्प लिपस्टिक लगाई हुई है.
वहीं, प्रियंका चोपड़ा को लंबे अरसे बाद साड़ी में देखने के बाद उनके फैंस को दिल बाग-बाग हो गया है. एक फैन ने प्रियंका चोपड़ा को हुस्न की परी बताया है. एक फैन ने प्रियंका चोपड़ा की साड़ी और हेयरस्टाइल को खूबसूरत बताया है. एक लिखता है, प्रियंका बहुत खूबसूरत दिख और गॉर्जियस दिख रही हैं.
बता दें, प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ का बीती अप्रैल में मंगतेर नीलम उपाध्याय से रोका हुआ था. रोका में प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ शामिल हुई थीं.

#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

Read More:

Ali Asgar ने कॉमेडी शो में 'दादी' का किरदार निभाने पर दिया रिएक्शन!

सलमान- संजय दत्त और एपी ढिल्लों का सॉन्ग 'ओल्ड मनी' इस दिन होगा रिलीज

भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के काम न करने पर Sanam Saeed ने दिया बयान

'Son of Sardaar 2' का हिस्सा नहीं होंगे Sanjay Dutt, जानिए वजह!

Advertisment
Latest Stories