Orry Drink Alcohol in Vaishno Devi Katra | Vaishno Devi Katra में Orry को कहां से मिली शराब? | Orry
कटरा पहुंचे बॉलीवुड सेलिब्रिटी ओरी के खिलाफ कटरा पुलिस ने केस दर्ज किया है। उसके साथ 8 और लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। होटल कटरा मैरियट रिजॉर्ट एंड स्पा में ठहरे इन सभी लोगों के खिलाफ होटल प्रशासन ने शिकायत दर्ज कराई थी। मामले का संज्ञान लेते हुए पी/एस कटरा ने एफआईआर संख्या 72/25 दर्ज की है। दरअसल 15 मार्च को एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें एक निजी होटल में ओरी आपने कुछ दोस्तों के साथ पार्टी करता नजर आया था। इस कमरे की तस्वीर में शराब की बोतल टेबल रखी नजर आई थी। होटल कटरा मैरियट रिजॉर्ट एंड स्पा में ठहरे ओरी यानी ओरहान अवत्रामणि के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। होटल के प्रबंधक के अनुसार 15 मार्च को मेहमानों में ओरहान अवत्रामणि (ओरी), दर्शन सिंह, पार्थ रैना, रितिक सिंह, राशि दत्ता, रक्षिता भोगल, शगुन कोहली और अनास्तासिला अर्जामास्कीना शामिल थे, जिन्होंने होटल परिसर में शराब पी, जबकि उन्हें बताया गया था कि कॉटेज सुइट के अंदर शराब और मांसाहारी भोजन की अनुमति नहीं है, क्योंकि दिव्य माता वैष्णोदेवी तीर्थ स्थान पर यह सख्त वर्जित है।
ReadMore
Mammootty Cancer False Claim: मलयालम सुपरस्टार Mammootty को हैं कैंसर, टीम का बयान आया सामने
#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut
LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE
★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/