Advertisment

YRKKH | Armaan ki angoothi ke liye choron se bhidegi Abhira | 20th Aug 2024 Episode

”ये रिश्ता क्या कहलाता है” में आज आप देखेंगे कि कल के नाम बदलने के कांड के बाद अभीरा डरी है क्योंकि उसने दादीसा का विरोध किया है। विद्या अभीरा को समझाती है कि पान के पत्ते पर अपना और अरमान का नाम लिखे

New Update
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

YRKKH | Armaan ki angoothi ke liye choron se bhidegi Abhira | Armaan | 20th Aug 2024 Episode

”ये रिश्ता क्या कहलाता है” में आज आप देखेंगे कि कल के नाम बदलने के कांड के बाद अभीरा डरी है क्योंकि उसने दादीसा का विरोध किया है। विद्या अभीरा को समझाती है कि पान के पत्ते पर अपना और अरमान का नाम लिखे और भगवान को अर्पित करें,क्योंकि शादी का पहला न्योता उन्हें ही देना है। अब अभीरा पत्ते पर अपना और अरमान का नाम लिखती है लेकिन तभी दादीसा वहां आ जाती है और अभीरा को डरा देती है। दादीसा कहती है कि भले ही तुमने नाम नहीं बदला लेकिन इस परिवार के लिए तुम्हें बदलना होगा। तुम सिर्फ अरमान की पत्नी बनकर नहीं बल्कि घर की बड़ी बहू, किसी की भाभी बनकर आ रही हो। विद्या से सीखो..जब वो घर में ब्याह कर आई थी तो अनजान थी लेकिन आज घर की हर जिम्मेदारी उसके हाथ में हैं। अब जिम्मेदारी का इतना पुराण सुनकर अभीरा घबरा जाती है और समझ नहीं पाती कि वो परिवार कैसे संभालेगी।
जिसके बाद काजल और मनीषा अभीरा को सगाई की अंगूठियां दिखाती हैं, जिसमें बड़े-बड़े हीरे जड़े हैं। अब हीरे देखते ही अभीरा के होश उड़ जाते हैं और वो कांपने लगती हैं। मनीषा उसे समझाती है कि अब अरमान की अंगूठी उसे संभाल कर रखनी होगी क्योंकि लड़के की अंगूठी लड़की के यहां से आती है। दूर खड़ी दादीसा सब देख रही हैं और वो समझ गई है कि अभीरा कमजोर पड़ रही है। इसलिए दादीसा फैसला लेती है कि वो अभीरा को मजबूत और जिम्मेदार बनाकर ही दम लेगी। वहीं अभीरा अरमान को अपनी परेशानी बताती है तो अरमान अंगूठियों की कीमत बता देता है। वो कहता है कि अंगूठी 1 करोड़ की है। अब अभीरा के पसीने और छूटने लगते हैं लेकिन अरमान समझाता है कि वो उसके लिए सब कुछ बेस्ट करना चाहता है।

#bollywoodnews#bollywoodnewsinhindi#mayapuricut

LIKE | SHARE | COMMENT | SUBSCRIBE

★ YOUTUBE: https://www.youtube.com/user/MayapuriFilms
★ FACEBOOK: https://www.facebook.com/Mayapurimagazine/
★ INSTAGRAM: https://www.instagram.com/mayapurimagazine/
★ TWITTER: https://twitter.com/mayapurimag
★ PINTEREST: https://in.pinterest.com/mayapurimagazine/
★ WEBSITE: https://www.mayapuri.com/

ReadMore:

संघर्ष के दिनों को याद कर इमोशनल हुए जावेद अख्तर,कहा-'फटे हुए कपड़े..'

स्त्री 2 के बाद फिल्म Krrish 4 में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर,जानिए सच्चाई

रक्षाबंधन पर स्कूली छात्राओं की स्पेशल राखी से PM Modi की सजी कलाई

Karan Johar ने श्रद्धा कपूर स्टारर Stree 2 की सफलता पर दी प्रतिक्रिया

Advertisment
Latest Stories